November 22, 2022
ग्राम स्तरीय गंगादुत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ||GS NEWS
DESK 04नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के विशनपुर गॉव में सोमवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,भारत सरकार के तत्वाधान मे नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर द्वारा ग्राम स्तरीय गंगादूत प्रशिक्षण कार्यशाला नाथनगर तथा नारायणपुर प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत विशनपुर के पंचायत भवन में आयोजित की गई।जिसमे नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी नमामि पीयूष वाजपई,मुखिया कैलाश कुमार भारती,सरपंच नीरज मंडल,जल विशेषज्ञ कुमार गौतम,निशांत घोष,सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा नेता हैप्पी आनंद राज,गंगा प्रहरी,स्काउट गाइड सिकंदर मंडल आदि उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी ने नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्य के विषय में चर्चा किया तथा वीडियो प्रेजेंटेशन द्वारा नमामि गंगे परियोजना के कार्यों को दर्शाया गया।मुखिया एवम सरपंच द्वारा प्रतिभागियों को आम जन मानस को साथ लाने हेतु प्रयास […]