November 15, 2022
कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन || GS NEWS
DESK 04नारायणपुर – जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में इंटर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी टीम का चयन हुआ. प्रदर्शन के आधार पर प्रिंस, हिमराज ,सुमित, सिंटू, मोहन, सैफ, अंकित और रोहित का टीम में चयन हुआ. प्रधान लिपिक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि टीम कहलगांव के लिए रवाना होगी. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.के. श्रीवास्तव ने टीम से अच्छे प्रदर्शन का उम्मीद करते हुए प्रोत्साहित किया. मौके पर प्रो. शैलेन्द्र, प्रो. अक्षय ,प्रो. अनूप, मिथिलेश, सुमित, मुकेश, प्रेम, हंसराज आदि उपस्थित रहे. DESK 04