Category Archives: नारायणपुर

33 हजार वोल्ट के झटके से मानव बल फिरोज बाल बाल बचे || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – सबग्रीड नारायणपुर में कार्यरत मानव फिरोज मिस्त्री को शुक्रवार की सुबह बिहपुर महंथ स्थान चौक के पास विधुत आपुर्ती बहाल करने के लिए तार ठीक करने के दौरान उसे 33 हजार वोल्ट करंट का झटका लगने से पोल पर से दुर फेका गया।जिससे मानव बल मुर्छित हो गया। बिजली कर्मी के अनुसार महंथ चौक के पास बिजली में खराबी थी जिसको लेकर शटडाउन लेकर वह पोल पर चढ़ा था। शटडाउन लेने के बाद भी तार से रिटर्निंग करंट लगा तो 33 हजार वोल्ट का झटका लगते ही वह पोल से नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया वहां मौजूद साथियों ने उसे आनन-फानन में नारायणपुर के निजी क्लीनिक मधुरापुर बाजार में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां उपचार […]

Noimg

औलियाबाद की बिचली मां काली की विसर्जन शोभा यात्रा में उमड़ा सैलाब , महिलाओं ने खौइछा भर दी विदाई || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर – गुरुवार   को प्रखंड के औलियाबाद बिचली काली स्थान की काली महारानी की प्रतिमा का विसर्जन शोभा यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ गया था.औलियाबाद से लेकर जमालपुर विसर्जन घाट तक मां काली के जयकारों  से पूरा इलाका गूंजता रहा.प्रतिमा विसर्जन यात्रा के पूर्व मां  काली महारानी को विदाई देनेवाली महिलाओं ने माता को खोईछा दिया और विदाई गीत गाकर  अश्रुपुरीत नेत्रों से मातारानी को विदाई दी. महिलाओ ने अरवा चावल ,हल्दी ,दूभरी ,सिक्के ,सिंदूर ,केले ,सेव और  पान सुपारी देकर मां का खोईछा भरा. विसर्जन के  दौरान झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार  की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की चौकस व्यवस्था दिखी. मां काली के प्रतिमा विसर्जन में जदयू नेता पप्पू निषाद,अध्यक्ष छंगूरी सिंह ,सचिव चित्तरंजन कुमार रंजन ,कोषाध्यक्ष […]

Noimg

बीडीओ ,सीओ व थानाध्यक्ष ने छठ घाट का किया निरीक्षण || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर – प्रखंड के बलहा, मधुरापुर, नारायणपुर, नवटोलिया सहित अन्य छठ घाट का बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने निरीक्षण किया.गंगा नदी के घाट में पानी अधिक होने व कीचड़ को लेकर जनप्रतिनिधि को हिदायत दिया गया कि अधिक से अधिक लोग छठ पर्व को घर पर ही मनाये.बीडीओ ने बताया कि पर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया है उसमें चार शिक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है 30 व 31 अक्टूबर को शिक्षक ड्यूटी पर तैनात रहेगें. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि किशोर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. Barun Kumar Babul

Noimg

सीवान में प्रांतीय वैदिक गणित प्रश्नमंच में बलाहा के छात्रों का रहा परचम || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – स्वामी विवेकानंन्द सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा नारायणपुर के भैया एवं बहनों ने प्रांतीय वैदिक गणित प्रश्न मंच में दुसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया क्षेत्रीय प्रश्न मंच में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। शनिवार को प्राचार्य शिवशंकर सिन्हा के नेतृत्व में विधालय परिवार की ओर से सभी उत्कृष्ट भैया बहनों को सम्मानित किया उत्साहवर्धन किया गया।मौके पर बिधालय प्रबंध कारणी के सचिव दिनेश कुमार यादव,महेंद्र प्रसाद सिह,समेत विधालय के शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थी इस दौरान बताया गया की वैदिक गणित प्रश्नमंच महावीरी पूरम सीवान में तथा क्षेत्रीय प्रश्नमंच औरंगाबाद में आयोजित हुआ था। DESK 04

औलियाबाद की पुरानी काली मां की करीब 200 वर्षो हो रही पूजा || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – औलियाबाद स्थित श्री- श्री 108 पुरानी काली मां का मंदिर सिद्ध शक्तिपीठ के नाम से विख्यात है. यह काली मां पुरानी काली के नाम से विख्यात है. यहां करीब 1820 ईo से मां की पूजा हो रही है.पहले मंदिर कच्ची बना हुआ था. ग्रामीणों के सहयोग से मां भव्य पक्का मंदिर बनाया गया है. मां की पूजा करने बहुत दूर -दूर से भक्त आते है. यहां के प्रधान पुजारी बनारस के पंडित आदित्य मिश्रा व विक्की झा ने बताया की पुरानी काली मां का पूजा वैदिक विधि विधान से होता है.वही पूजा महासमिति के अध्यक्ष डॉक्टर नवल किशोर चौधरी , सचिव संजय कुमार डोकानिया,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार डोकानिया और सोनू मिश्रा ने. बताया की 24 अक्टूबर की रात्रि करीब […]

Noimg

नवटोलिया काली पूजा को लेकर एसडीओ व एसडीपीओ ने ग्रामीण के साथ बैठक किया || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के नारायणपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में काली पूजा को लेकर ग्रामीण के साथ बैठक किया.जिसमें पूजा समिति ने मंदिर कमिटि भंग होने की बात पदाधिकारी के सामने रखा. एसडीओ व एसडीपीओ ने कहा पहले पूजा व मेला को शांतिपूर्ण तरीके से सभी मिलकर संपन्न कराये.सीओ ने सभी दस पदाधिकारी का नंबर पूजा पंडाल व मंदिर परिसर में चिपकाये. पूजा के बाद मंदिर की कमिटि बनाये.मौके पर सीओ अजय सरकार, उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम कुमार मिश्रा, सरपंच प्रतिनिधि संजय सहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

बिजली चोरी प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मुस्लिम टोला नवटोलिया में शुक्रवार को बिजली विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार के नेतृत्व में मानव बल के साथ बिजली कर्मी ने छापेमारी अभियान चलाया गया.छापेमारी के दौरान टोका फसाकर बिजली चोरी के आरोप में नवटोलिया निवासी मो.सौकत अली की पत्नी लाडली खातून एवं मो.साहिल अली के पुत्र असगर अली. द्वारा बिजली के पोल से टोका फसाकर चोरी छिपे बिजली जलाने को लेकर बिजली सबग्रीड नारायणपुर के जेई विकास कुमार ने भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लाडली खातून को 12 हजार 99 रूपए का जुर्माना एवं असगर अली के विरुद्ध चार हजार आठ सौ बेरासी रूपए का जुर्माना लगाया है।उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया […]

Noimg

स्वास्थ्य केंद्र में बैठक कर बंध्याकरण के लिए किया जागरूक || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के कृष्ण मंदिर परिसर नारायणपुर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में शुक्रवार को मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव एवं समाजसेवी पवन कुमार यादव के नेतृत्व में वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोगों के बीच बैठक कर जागरूक किया गया मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी चंदन कुमार ने परिवार नियोजन के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजना के बारे में बताते हुए एक बच्चे के जन्म से. दूसरे बच्चे के जन्म का अंतर 3 साल होने के साथ लड़कियों की शादी कम से कम 18 वर्ष की आयु बताया गया। और महिलाओं को अंतरा, माया जैसी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहिए पुरुषों के लिए पुरुष नसबंदी पर भी चर्चा की गई। इस मौके […]