Category Archives: नारायणपुर

Noimg

हत्याकांड में पुलिस ने पहाङपुर बहियार में लोगों से पूछताछ कर छानबीन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के पहाङपुर ढाला व तेलडीहा गांव से पश्चिम बहियार में हत्याकांड को लेकर बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह के नेतृत्व में पहाङपुर बहियार में बासा पर उपस्थित लोगों से पूछताछ कर छानबीन किया. हत्याकांड में नगरपारा गांव से एक लोग को भवानीपुर थाना पूछताछ के लिए लाया गया.जहाँ नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार,बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह, भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने सघन पूछताछ किया.एसडीपीओ ने बताया कि घटना में संलिप्त लोगों का पहचान किया जा रहा है. पूरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया है. घायल हरिओ निवासी विक्की सिंह से भी पूछताछ किया जाएगा. DESK 04

2009 आचार संहिता मामले में भागलपुर विधायक अजीत शर्मा को साक्ष्य के अभाव मे कोर्ट ने किया बरी || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर विधायक अजित शर्मा आज एमपी एमएल कोर्ट में उपस्थित हुए । दरअसल आपको बता दें कि इनके ऊपर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला 2009 में दर्ज किया गया था । पीरपैंती थाने में मामला दर्ज हुआ था । ये विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे । आचार संहिता मामले में पुल पर केस दर्ज हुआ था, इसी बाबत भागलपुर विधायक अजित शर्मा आज एमपी एमएल कोर्ट में उपस्थित हुए । दरअसल आपको बता दें कि इनके ऊपर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला 2009 में ही दर्ज किया गया था । यह मामला पीरपैंती थाने में मामला दर्ज हुआ था । ये विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ […]

बैंठकपुर दुधैला पंचायत के चौहद्दी गाँव जलमग्न ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के बैंठकपुर दुधैला पंचायत के चौहद्दी गाँव में गंगा में बढोतरी के कारण पूरा गाँव जलमग्न हो गया.वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि पाँच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रशासन के तरफ से कोई भी लाभ नहीं मिला है.ग्रामीण अशोक मंडल,सुबोध मंडल,संजय मंडल ने बताया कि बुधवार के दिन भारी बारिस के चलते हमलोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.जितना जल्द हो हमलोगों को प्रशासन के तरफ से राशन,पन्नी व दवाई का व्यवस्था मुहैया कराया जाए.सीओ अजय सरकार ने बताया कि शहजादपुर पंचायत व बैंठकपुर दुधैला पंचायत दोनों को जल्द से जल्द हर सुविधा मिलेगा. DESK 04

अपराधियों ने बाइक सवार पर चलायी गोली, एक की मौत, एक घायल, एक लापता

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर : नारायणपुर के पहाड़पुर ढाला से दो सौ मीटर मिडकेल बहियार की तरफ सड़क पर पूर्व से घात लगाए आठ से दस की संख्या में अपराधियों ने दो बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ गोली बारी कर एक की हत्या कर दी है और एक को घायल कर दिया है जबकि एक अन्य के लापता होने की बात कही जा रही है. मृतक की पहचान हरियौ निवासी संजीव कुमार सिंह और घायल की पहचान हरियौ के ही विक्की कुमार के रूप में की गयी है. जबकि एक कथित लापता मृतक के शव को देर रात तक पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत नवगछिया अनुमंडल के कई थानों की […]

नारायणपुर प्रखंड के दो पंचायत गंगा के बाढ़ से जलमग्न ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के दो पंचायत शहजादपुर व बैंठकपुर दुधैला पंचायत गंगा के बाढ़ के चपेट में आने से लोगों का जीना दुर्लभ हो गया .ग्रामीण सुनील मंडल,सिकेन्दर मंडल,विनोद मंडल,कारे मंडल,अवधेश मंडल,पंकज मंडल ,कंचन देवी ,लीला देवी ,फेकनी देवी सहित दोनों पंचायत के सैकडों घरों में पानी घुस गया है.शहजादपुर पंचायत के मुखिया कैलाश कुमार भारती ने बताया कि पंचायत के सभी घर , सरकारी स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्रों में. गंगा का पानी घुस गया जिससे लोगों का काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीण मचान बनाकर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे है.मुखिया ने कहा कि सीओ अजय सरकार को फोन के माध्यम से जानकारी दे दिया गया है और उनसे नाव, सूखा राशन , मवेशी के […]

आर्म्स एक्ट के दोषी अभियुक्त को तीन वर्ष सश्रम कारावास ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी नवगछिया रविरंजन की अदालत ने वर्ष 2018 के एक आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी अभियुक्त तेतरी निवासी निरंजन कुमार शर्मा को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है. जानकारी मिली है कि निरंजन कुमार शर्मा के विरूद्ध धारा – 25, 1-बीए, 26 (1), 27 (1) शस्त्र अधिनियम में दोष सिद्ध हुआ था. तीनों धाराओं में अभियुक्त को तीन – तीन वर्ष सश्रम  कारावास और तीन – तीन हजार रुपये अर्थ दंड की सजा दी गयी है, जबकि सभी सजा साथ – साथ चलने की बात फैसले में कही गयी है. जानकारी मिली है कि 24 अप्रैल वर्ष 2018 को अभियुक्त ने अपने घर पर गोली फायर किया था. जिसके […]