Category Archives: नारायणपुर

सभी सुविधायों से लैस होगा भूमिहीन का काॅलोनी : डीएम ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के जयपुर चुहर पूरब व सिहपुर पश्चिम पंचायत के बेघर व भूमिहीन आवास लाभूक को सभी सुविधायों से लैस कर नारायणपुर भगवान पेट्रोल पंप के दोनों पार पचास से अधिक घर बसाये गये है.गुरूवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन व नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल ने निरीक्षण के दौरान कहा. बीडीओ हरिमोहन कुमार व सीओ अजय सरकार को निर्देश दिया कि सभी को उज्जवला गैंस कनेक्शन, बिजली, सङक में फेभर व्लाॅक, पीएचईडी द्वारा नल जल से पानी उपलब्ध कराया जाएगा.प्रखंड में शेष बचे लगभग पचास लोगों को सितम्बर माह तक हर हालत पर  जमीन उपलब्ध कराकर बसाये. काॅलोनी के आगे बङा बोर्ड बना कर लिखे प्रधानमंत्री आवास योजना.बर्षो से बेघर सङक किनारे व सरकारी जमीन पर झुग्गी में […]

शहजादपुर पंचायत के पच्चीस घर में घुसा गंगा का पानी  ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :_ प्रखंड के शहजादपुर पंचायत में गंगा के बढ़ोतरी के कारण रंजीत, मंडल कारे , महेन्द्र मंडल ,सुनील मंडल ,निर्मला देवी सहित कुल पच्चीस घर में गंगा का पानी घर में घुसा. मुखिया कैलाश कुमार भारती ने बताया कि लगातार पानी के बढ़ोतरी के कारण गंगा का पानी बुधवार के रात्रि लोगों के घर में घुसा.उधर दुधैला पंचायत दुधैला 1 में भी करीब पचास घर गंगा का पानी प्रवेश कर गया है.ग्रामीण संजय भारती ने बताया कि अब प्रशासन के तरफ से मदद नहीं मिलेगा तो आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.उधर मुखिया कैलाश कुमार मंडल ने बताया कि शुक्रवार को अंचलाअधिकारी से मिलकर सरकारी प्रावधान के तहत मदद का माँग करूंगा. DESK 04

भागलपुर शाखा मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा कृष्ण छठी उत्सव एवं हरियाली तीज को लेकर महिलाओं ने कार्यक्रम का किया आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शाखा भागलपुर द्वारा स्थानीय होटल में श्री कृष्ण जी का छट्ठी उत्सव एवं हरियाली तीज का आयोजन काफी भव्य तरीके से किया , इस मौके पर समिति की महिलाओं ने प्रतियोगिता का भी कार्यक्रम रखा था जिसमें महिलाएं काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, साथ ही इस उत्सव के मौके पर राधे कृष्ण को भोग भी लगाया गया और सभी महिलाओं ने नृत्य संगीत के साथ इस उत्सव का आनंद उठाया साथ ही लजीज व्यंजन का भी सभी महिलाओं ने जमकर लुफ्त उठाया। मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शाखा भागलपुर के काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई और कार्यक्रम का जमकर लुतफ उठाया। DESK 04

भारी बारिस के कारण सड़क पर चलना हुआ मुश्किल ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के निर्मल पथ पर मंगलवार के दोपहर भारी बारिस के कारण नगरपारा गाँव,टीचर ट्रेनिंग काँलेज व नवोदय विधालय जाने वाले रास्ते में आने जाने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा.टीचर ट्रेनिंग काँलेज के सामने दुकानदार रूपेश कुमार झा ने बताया कि शिव मंदिर नगरपारा के  पास से. मिट्टी ढुलाई का काम चल रहा है ट्रैक्टर को लेकर आने जाने के क्रम में मिट्टी गिरने से बारिस देने के बाद बाइक सवार लोग गिर कर जख्मी हो रहे है.इधर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि उस रूठ में अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी मिला है पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. DESK 04

नल जल का पानी नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड नम्बर चार में करीब तीन सौ परिवार को नल जल योजना का पानी नहीं मिलने से लोगों के बीच आक्रोश बना हुआ है.ग्रामीण गब्बर कुमार,रंजीत यादव,संतोष कुमार,राजू यादव ,मनीष कुमार,सन्नी कुमार व सौरभ कुमार ने बताया कि  एक साल पहले पानी नहीं देने के बाद भी ठेकेदार के द्वारा आधार कार्ड ले लिया और कहा कि दस दिन में पानी मिल जायेगा लेकिन साल बीत जाने के बाद भी अभी तक पानी नहीं मिलने से ग्रामीण में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.इधर जेई मंटू कुमार ने बताया पानी जल्द से जल्द चालू कर दिया जायेगा. DESK 04