Category Archives: नारायणपुर

नारायणपुर : पेंशन लागू करने के लिए बैठक || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के उद्देश्य से नेशनल मुवमेंट आँफ ओलड पेंशन स्कीम  (एनएमओपीएस) भागलपुर जिला इकाई द्वारा  पेंशनर भवन, भागलपुर में जिले मे कार्यरत कर्मचारी/ शिक्षकों जिसमें मुख्य रूप में बिहार राज्य अराजपत्रित शिक्षक संघ के सहयोग से 34540 अंतर्गत शिक्षक, सहायक शिक्षक, नियोजित  शिक्षकगण, रेलवे कर्मचारी, कृषि विश्वविद्यालय,   सबौर के कर्मीगण तथा जिला डीआईईटी के. लेक्चरर तथा अन्य विभागों के कर्मी शामिल हुए. एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष – श्री ब्रजेश कुमार, जिला सचिव – शशि कांत शशि एवं जिला उपाध्यक्ष – डॉ रूची कुमारी ने एनपीएस में खामियों  के कारण सभी को  संगठित होकर ओल्ड पेंशन स्क्रीम के लिए संघर्ष    करने का आह्वान किया. मौके पर  सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एनएमओपीएस के […]

चौदह केंद्र पर कोविड का बूस्टर डोज पङेगा आज || GS NEWS

DESK 04 B0

4 जुलाई सोमवार को 9बजे सुबह से नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत 14 स्थानों /केंद्रों पर बूस्टर डोज सहित कोविड टीकाकरण किया जाएगा.बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि सभी संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी रविवार को ही इसकी तैयारी कर लेंगे तथा अपने स्तर से सभी लोगों को सूचित भी कर देंगे. विद्यालय के बच्चों (निर्धारित उम्र के) का भी संबंधित प्रधानाध्यापक/शिक्षक निकटतम केंद्र पर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे.प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इसका मोनेटरिंग करेंगे.पीएचसी प्रभारी, सीडीपीओ  ,बीपीएम (जीविका) अपने अपने कर्मियों को सहयोगार्थ इस कार्य में लगाएंगे तथा भ्रमणशील रहकर केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे. DESK 04 B

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति को लेकर बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना प्रगति को लेकर बैठक आयोजित हुआ. जिसमें पीएम आवास योजना के भूमिहीन लाभुकों को अब जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत 60 हजार रुपये दिए जाएंगे.वैसे लाभुकों की संख्या लगभग 100 है.सर्टिफिकेट केस के बाद भी जो लाभुक आवास नहीं बना रहे हैं उनपर वारंट करने की कार्रवाई की जा रही है.सभी आवास को निर्देश दिया कि जल्द रिपोर्ट करने जो रिपोर्ट में कोताही बरतेंगे उनके ऊपर कारवाई की जाएगी.मौके पर आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04