Category Archives: नारायणपुर

अग्निपथ के विरोध को लेकर एसपी पहुंचे नारायणपुर ,भवानीपुर पुलिस अलर्ट,बंद का कोई असर नहीं ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :  नारायणपुर चौक व नारायणपुर स्टेशन पर भवानीपुर पुलिस व आरपीएफ सहित अतिरिक्त बल शनिवार को अग्निपथ के विरोध को लेकर मघुरापुर बाजार,एनएच 31 पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था.मौके पर पहुंचे एसपी सुशांत कुमार सरोज ,एसडीपीओ दिलीप कुमार,सर्किल इनस्पेटर विनय कुमार, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शाह,एसआई राहुल कुमार  ने जगह जगह घूम कर स्थिति का जायदा लिया. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस को कहा कि छात्रों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए वैसे पुलिस वीडियो फुटेज को गंभीरतापूर्वक लेकर कारवाई करेगी.नारायणपुर स्टेशन पर बीडीओ हरीमोहन कुमार व नारायणपुर चौक पर सीओ अजय सरकार मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे. बिहार बंद का कोई असर नहीं दिखा. समान्य दिनों की तरह आवागमन चालू रहा […]

नारायणपुर में दिव्यांग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के बीआरसी भवन में शनिवार को दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर शिविर आयोजित हुआ. बिहार शिक्षा परियोजना सर्व शिक्षा अभियान भागलपुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन किया गया. शिविर में कुल 85 बच्चों और अभिभावक ने भाग लिया.जिसमें सभी बच्चों को यूडीआईडी पोर्टल पर ऑनलाइन कर के जांच डाॅक्टर गोपाल कुमार और चक्रधर के द्वारा कर प्रमाण पत्र बनाया गया. जिसमें दिव्यांग 45,दृष्टि दिव्यांग 10 को प्रमाण पत्र दिया. मानसिक दिव्यांग व श्रवण बाधित बच्चों को सदर अस्पताल भागलपुर रेफर किया. जहां उसका तीस जून को मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच कर प्रमाण पत्र दिया जाएगा. उपकरण के लिये भी बच्चों को विशेषज्ञ द्वारा चिन्हित कराया जाएगा. मौके पर रंजीत झा, […]

अग्निपथ के विरोध में एनएच पर टायर जलाकर विरोध ||GS NEWS

DESK 040

दो घंटे बाद आवागमन चालू नारायणपुर : प्रखंड के एनएच 31नारायणपुर चौक पर शुक्रवार को अग्निपथ के विरोध में बेरोजगार युवक ने एनएच 31सङक पर सुबह ग्यारह बजे से लेकर एक बजे तक टायर जलाकर चक्का जाम व विरोध प्रदर्शन किया.छात्रों के द्वारा एनएच पर से गुजरने वाले एम्बुलेंस को छोडकर हर छोटी से बड़ी गाड़ी को रोक कर सरकार के प्रति छात्रों ने आक्रोश दिखाया। छात्र निरंजन कुमार,दिलखुश यादव,सुमन कुमार उमी, प्रवीण कुमार,निरंजन कुमार,संतोष कुमार,दिवाकर कुमार व अन्य सैकडों छात्र ने शनिवार को फिर से दोबरा चक्का जाम करने का फैसला किया. वहीं छात्र निरंजन कुमार ने बताया कि बीस तारीख तक अगर सरकार अपना फैसला नहीं बदलता है तो बीस के दिन से अनिश्चित समय तक चक्का जाम […]

मत्स्यजीवी सहयोग समिति में कुल 56 लोगों ने नामांकन दाखिल हुआ ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के नारायणपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव को लेकर बुधवार व गुरूवार को कुल 56 लोगों ने नामांकन दाखिल कराया.निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य में चालीस ,अध्यक्ष में नौ एवं मंत्री सह कोषाध्यक्ष में सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. जेएसएस प्रमोद कुमार ने बताया कि मंत्री पद पर वर्तमान मंत्री निरंजन कुमार सिंह, सोनाली प्रिया, विजय मंडल, नूतन देवी, बिन्दन कुमार सहित सात अभ्यर्थी ने किया.अध्यक्ष पद में लखन मंडल, पवन मंडल, गैधु सिंह, संजय कुमार सहनी, विलास मंडल, धर्मेंद्र सिंह, मुंगिया देवी सहित नौ ने किया. नामांकन पत्र की संवीक्षा भी होगा। मतदान व मतगणना 28 जून को होगा. DESK 04

अग्निपथ के विरोध में बेरोजगार युवक ने रेल चक्का जाम किया, पांच घंटा बाद आवागमन चालू ||GS NEWS

DESK 040

कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पर अग्निपथ के विरोध में बेरोजगार युवक ने रेल चक्का जाम गुरूवार को सुबह दस बजे से किया. स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि दस बजे रेल पटरी पर लोहे का पोल व पूराना पटरी रख अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. मैन लाईन में मालगाङी खङी थी. सूचना मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह, बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार व बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर आये. सेना बहाली वाले छात्र सन्नी कुमार,दिलखुश यादव,सुनील कुमार, निरंजन कुमार, राज कुमार सहित अन्य छात्रों से बातचीत किया लेकिन मानने को तैयार नहीं थे. छात्रों के द्वारा लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध नारे लगता रहा मोदी मुर्दाबाद बीजेपी मुर्दाबाद का नारा लगाकर […]