Category Archives: नारायणपुर

बीरबन्ना चौक से डोमासी बलाहा मिड्ल स्कूल तक 14 नंबर सड़क उत्तरी भाग सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर में एसडीएम,एसडीपीओ,डीसीएलआर के नेतृत्व में 11मजिस्ट्रेट,पॉच जेसीबी,दो ऐंबुलेंस,दो फायर ब्रिगेड के साथ सात थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ तीन सौ महिला एवं पुरूष पुलिस बल की थी तैनाती  नारायणपुर –  प्रखंड के बीरबन्ना चौक एनएच 31से मिड्ल स्कूल बलाहा तक 14 नंबर सड़क किनारे उत्तरी भाग बिहार सरकार की  जमीन पर मकान,दुकान एवं झुग्गी झोपड़ी बनाए अतिक्रमणकारी के विरूद्ध पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को एसडीएम यतेन्द्र पाल एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नवगछिया डीसीएलआर परमानन्द साह के साथ सात प्रखंड के बीडीओ, सीओ एवं सीडीपीओ मजिस्ट्रेट के रूप में थे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सात थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ तीन सौ महिला एवं पुरूष जवान एवं दो फायर ब्रिगेड,दो ऐंबुलेंस की […]

मुख्य अभियंता ने लिया कटाव निरोधी कार्यों का अधिकारियों संग लिया जायजा ,स्पर संख्या पाँच एन वन पर  दिया नए सिरे से काम कराने का निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रथंड के बिंद टोली -इस्माइलपुर तटबंध के बीच करोड़ों की लागत से चल रहे कटाव निरोधी कार्य सैदपुर गांव के समीप स्पर संख्या पाँच एन वन पर कराया गया कटाव निरोधी कार्य गुरुवार की रात को ध्वस्त हो जाने की जानकारी मिलने के बाद मुख्य अभियंता कटिहार ई अनिल कुमार  अधीक्षण अभियंता भागलपुर एवं कार्यपालक अभियंता नवगछिया के साथ निरीक्षण किया. ई अनिल कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर में अभी वृद्धि होना शुरु भी नहीं हुआ है कि  नदी का दबाव विभिन्न स्परों पर बनने लगा है . उन्होंने बताया कि जिस तरह से नोज का नुकसान हुआ है.काफी गंभीर है. पुन:नये सिरे से इस स्पर का पुनर्स्थापन कार्य करवाने का निर्देश दिया गया […]

नारायणपुर में प्रशासन की अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई – 5 जेसीबी के सहारे 2 किलोमीटर तक सरकारी जमीन को किया अतिक्रमण मुक्त ||GS NEWS

DESK 040

आजादी के बाद प्रखंड क्षेत्र में रविवार को प्रशासन के द्वारा वीरबन्ना एनएच31 चौक से मध्य विद्यालय बलाहा तक 14 नंबर किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। यूं तो अतिक्रमण हटाने को लेकर छोटी-छोटी कार्रवाई होती रही है। लेकिन 5 जेसीबी के सहारे 2 किलोमीटर तक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की यह सबसे बड़ी कार्रवाई रविवार को देखने के लिए मिला। प्रशासन की इस कार्रवाई का कई लोगों ने सम्मानित किया तो कई लोगों ने यह भी कहा कि अभी भी नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण है। मधुरापुर बाजार, बिरबन्ना से भ्रमरपुर,आशाटोल, पहाड़पुर सहित कई ऐसे जगह है जहां अभी भी सरकारी जमीन अतिक्रमित है।देखना यह है […]

नारायणपुर में अतिक्रमण के विरूद्ध आज चलेगा बुलडोजर,तैयारी पुर्ण ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के एनएच 31बीरबन्ना चौक से मधुरापुर बाजार तक 14 नंबर सड़क किनारे करीब दो किलोमीटर तक बिहार सरकार एवं भारत सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर झुग्गी झोपड़ी मकान एवं दुकान लगाकर अतिक्रमित को लेकर प्रशासनिक स्तर से आज (रविवार) अतिक्रमण हटाया जाएगा.नारायणपुर अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त के लिए नवगछिया डीसीएलआर परमानंद साह वरीय दंडाधिकारी रहेंगे.उनके साथ नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड से बीडीओ,सीडीपीओ समेत अन्य दस दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है. साथ ही एंबुलेंस,दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी,जेसीबी मशीन के साथ साथ करीब तीन सौ महिला एवं पुरूष पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी.उक्त जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि अतिक्रमणकारी को पूर्व में नोटिस दिया गया […]

नारायणपुर : पत्नी की हत्या कर शव गायब करने का आरोपित पति गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नया टोला बीरबन्ना गॉव के एक मामले में पत्नी की हत्या कर शव गायब करने का आरोपित नया टोला बीरबन्ना निवासी मो.रसूल को गिरफ्तार किया गया.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की दो माह पुर्व विवाहिता के पिता नवगछिया के नगरह वैसी निवासी मो.मुबारक ने अपनी पुत्री बुसरा परवीन की हत्या की आशंका को. लेकर भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की थी मामले में कांड के अनुसंधान कर्ता अनि राहुल कुमार जॉचोपरांत शुक्रवार की रात्रि आरोपित पति को पुराने घर मधेपुरा जिले के उदाकिशूनगंज थाना क्षेत्र के फनन उजानी गॉव से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पुछताछ कर रही है जिसे स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में कोर्ट से […]

नारायणपुर : छत ढलाई के दौरान भाईयों के बीच जमकर मारपीट ||GS NEWS

DESK 040

भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या आठ कॉलेज टोला नारायणपुर में छत ढलाई के दौरान भाईयों के बीच जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।इस दौरान लाठी डंडे एवं हथौड़ी एवं रड का प्रहार किया गया।मारपीट के दौरान दोनो पक्ष के लोग जख्मी हुए है। घटना को लेकर दोनो भाई एक दुसरे पर आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है।घटना को लेकर सर फूटने एवं विवाद बढता देख छत ढलाई का कार्य बंद हो गया। मिस्त्री एवं मजदुर भय वश घटनास्थल से रफुचक्कर हो गया।घटना को लेकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की नवगछिया में है।घटना की जानकारी नहीं है ।मामले में जॉचोपरांत कार्यवाई किया जाएगा। DESK 04

नारायणपुर निवासी हाईस्कूल दयालपुर के प्राचार्य का निधन || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर निवासी मरहूम प्रो इशाक साहब के बड़े पुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय दयालपुर के प्राचार्य इस्तखार अली उर्फ लल्लू का आवास पर गुरूवार की रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया.उनके निधन पर बिहपुर एवं नारायणपुर के बड़ी संख्या में शिक्षक ने आवास पहुंच संवेदना व्यक्त किया.उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. ग्रामीण चौक चौराहे पर दिवंगत शिक्षक को लेकर चर्चा हो रही है बताया जाता है की वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे.जिन की कमी परिवार और क्षेत्र को हमेशा महसूस होगी.मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रो.अयूब अली,मुखिया गुड्डू यादव,उपप्रमुख अशोक कुमार यादव,समाजसेवी बाबुसाहब,संजू लोहिया,समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग के ग्रामीण ने आवास पहुंच शोक संवेदना प्रकट किया है. DESK 04 B

पुर्नवास के लिए 46 विस्थापितों को 40 साल बाद मिला सरकारी जमीन || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गॉव के 46 विस्थापितों को 40 साल के बाद सरकार ने पुनर्वास के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध करवाया है.मालूम हो की वर्ष 1976 में भीषण गंगा कटाव विस्थापित परिवार इधर उधर सड़क किनारे एवं रेलवे लाईन किनारे 40 वर्षो से शरण लेकर गुजर-बसर कर रहे थे.प्रशासनिक मुहिम के तहतरेलवे का चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर लोगों को हटाया जाने लगा इधर पुनर्वास की समस्या लोगों को सताने लगी तो एसडीएम यतेन्द्र पाल के निर्देश पर नारायणपुर बीडीओ एवं सीओ के द्वारा बीते दिनों 87 परिवार एवं शुक्रवार को 46 लोगों के साथ कुल 133 विस्थापितों को सरकारी स्तर पर पुनर्वास के . लिए बीडीओ हरिमोहन कुमार एवं सीओ अजय कुमार सरकार ने पर्चा के […]

छत ढलाई के दौरान भाईयों के बीच मारपीट,जख्मी || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या आठ कॉलेज टोला नारायणपुर में छत ढलाई के दौरान भाईयों के बीच जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान लाठी डंडे एवं हथौड़ी एवं रड का प्रहार किया गया.मारपीट के दौरान दोनो पक्ष के लोग जख्मी हुए है.स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी को परिजन पीएचसी नारायणपुर में इलाज करा रहे हैं पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार ने बताया की जख्मी हरिशंकर यादव,अधिवक्ता शिवशंकर यादव,रविशंकर कुमार का. इलाज चल रहा है.इधर दोनो भाई एक दुसरे पर आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है.घटना को लेकर सर फूटने एवं विवाद बढता देख छत ढलाई का कार्य बंद हो गया मिस्त्री एवं मजदुर भय वश घटनास्थल से […]