May 24, 2021
नारायणपुर गंगा दियारा में दो पक्ष के बीच मारपीट ||GS NEWS
DESK 04नारायणपुर : प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गंगा दियारा में पशु द्वारा फसल चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुआ। इस बारे में नारायणपुर के शंकर यादव ने नारायणपुर बलाहा के मोहम्मद पेटला, मो सज्जाद, मो कारे मो जमीर सहित सात लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाया है जबकि मो कारे ने भी नारायणपुर के जीतो, धारो, अंकुश सहित छह लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जख्मी का भवानीपुर पुलिस ने पीएचसी नारायणपुर में उपचार करवाया। प्राप्त आवेदन के आधार पर भवानीपुर पुलिस जांच में जुट गई है। DESK 04