Category Archives: नारायणपुर

Noimg

नारायणपुर के बोरनाहा धार में मिला जख्मी गरुड़,ईलाज के बाद वन विभाग ले गई अपने साथ || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर के बोरनाहा धार में बुधवार को समाजिक कार्यकर्ता अजय रविदास को मोर्निग वॉक के दौरान जख्मी अवस्था में एक गरुड़ को देखा तो उसने उसे एक टोकरी में करके अपने घर लाया और ग्रामीण पशु चिकित्सक से उसका प्राथमिक उपचार करवाने के बाद वन विभाग को दुरभाष से जानकारी दिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग के सुमित कुमार ने अजय रविदास के घर पहुंचकर गरुड़ की स्थिति को देखा और बताया कि गरुड़ का बाया पैर टूट गया है। वह उसे अपने साथ सुंदरवन गरुड़ पुनर्वास केंद्र भागलपुर ले जा रहा है। DESK 04

Noimg

नवगछिया में अजीबोगरीब घटना, पुलिस चौकी के सामने खड़े ट्रक से लाखो के टायर व तेल चोरी, पुलिस बनी मूकदर्शक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया | नवगछिया बस स्टैंड के पास खादी भंडार में बनाए गए नए टीओपी के गेट के सामने से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के नाक के नीचे से चोरों ने टीओपी के सामने खड़े एक ट्रक से करीब 150 लीटर डीजल और ट्रक के चार टायर चुरा लिए। इसको लेकर वाहन मालिक भागलपुर के बबरगंज निवासी मो. दानिश ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि सोमवार की रात ट्रक खराब होने पर टीओपी के सामने गाड़ी को खड़ा करा दिया। इसके बाद गब्बर मिस्त्री ने डीसी का हेड खोलकर मुझे ठीक – करवाने के लिए दिया। मैं ठीक करवाने देवघर चला गया। मंगलवार सुबह 9 बजे ड्राइवर ने […]

Noimg

रायपुर में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में मंगलवार को एक दिवसीय गैर अवासीय अभिभावक प्रशिक्षण का समापन किया गया .दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों वर्ग शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण किया गया. दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के तहत 21 प्रकार के दिव्यांगता पर चर्चा करते हुवे बिहार शिक्षा परियोजना की तरफ से दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया गया. बच्चों को नियमित विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया एवं प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा किया गया. प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के द्वारा किया गया. संचालन मुकेश पासवान ने किया. मौके पर सुनील कुमार यादव, दीपक कुमार, कुमार गौरव, अमर कुमार आदि प्रधान अध्यापक वर्ग शिक्षक के साथ उपस्थित हुए. समावेशी शिक्षा के साधन सेवी संतोष […]

Noimg

नारायणपुर में अभिभावक व शिक्षक का प्रशिक्षण हुआ संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के विभिन्न सीआरसी में चल रहे दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों,वर्ग शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों अध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के तहत 21 प्रकार के दिव्यांगता पर पर्यवेक्षक समावेशी शिक्षा के साधनसेवी संतोष कुमार,ऋषिकेश कुमार एवं जयकृष्ण दुबे के . द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें विस्तार पुर्वक चर्चा किया गया एवं बिहार शिक्षा परियोजना की तरफ से दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया और बच्चों को नियमित विद्यालय जाने के लिए अभिभावक को प्रेरित करने को कहा गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक मुकेश पासवान […]

Noimg

एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के बीआरसी बीरबन्ना नारायणपुर में संकुल चकरामी के विद्यालय में नामांकित दिव्यांग बच्चों के साथ अभिभावकों, प्रधानाध्यापक एवं वर्ग शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण हुआ. इक्कीस प्रकार के दिव्यांगता एवं प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा किया गया. उनके प्रमाण पत्र व योजनाओं के बारे में बताया गया.मध्य विद्यालय वीरबन्ना के प्रधानाध्यापक जयशंकर ठाकुर , संजय कुमार झा, मोहम्मद नसीम उद्दीन, सुलोचना देवी, निरोज रजक आदि प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण में उपस्थित थे.समावेशी शिक्षा के साधन सेवी ऋषिकेश कुमार, संतोष कुमार एवं जय कृष्ण दुबे ने प्रशिक्षण का सफलतम रुप से संचालन किया .जयकृष्ण दुबे ने बताया कि मंगलवार को अभिभावक प्रशिक्षण उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में होगा . DESK 04

Noimg

श्रीराम कथा यज्ञ को ले निकाली गई कलश शोभा यात्रा || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के नागर उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर मैदान परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा यज्ञ को लेकर 251 कन्या कुमारी व महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. आयोजन समिति सदस्य उपसरपंच सुधीर शर्मा, पूर्व सरपंच अजय शर्मा व डा. सियाराम शर्मा ने बताया कि यज्ञ सोमवार से 14 फरवरी तक होगा.जिसमें कथावाचक वृंदावन वाले श्री विवेक दास सागर जी महराज के नेतृत्व में प्रत्येक संध्या चार बजे से सात बजे तक कथा एवं रासलीला का कार्यक्रम होगा. कलश शोभा यात्रा को सुबह नौ बजे से आशाटोल, नारायणपुर, मधुरापुर बाजार होते हुए बलाहा गंगा घाट पर जल भर कर कलश संकल्प विद्वान पंडित से कराकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा.भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह दल बल के साथ शोभा यात्रा […]

Noimg

भागवत कथा में शरारती तत्व को मनमानी से रोकने पर मारपीट चलाई गोली || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर गांव में श्री राम कथा महाज्ञान भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसके लिए ग्रामीणों के स्तर से महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था मुकम्मल की गई है। रविवार की शाम करीब आधा दर्जन शरारती तत्वों ने पहुंचकर महिला मंडली के बैठने वाले खेमा में प्रवेश करना चाहा तो भागवत कथा के स्वयंसेवकों ने उसे रोकने का काम किया। जिससे आक्रोशित होकर शरारती तत्व के मंडली द्वारा मारपीट पर उतारू हो गया जो नौंक झौक के साथ ही दोनों में मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट होने के बाद शरारती युवक ने वहां से निकल कर रायपुर बजरंग बली चौक पर दहशत फैलाने के लिये गोली चला दी।हालांकि भवानीपुर पुलिस गोली […]