Category Archives: नारायणपुर

Noimg

श्रीराम कथा में सुनायी गई राम-भरत मिलन की कथा || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान परिसर में सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानमानस यज्ञ में उज्जैन की कथावाचिका बर्षा नागर ने छठें दिन वनवास में श्रीराम जी व भरत जी के मिलन का कथा विस्तार पूर्वक सुनाते हुए कहा कि राम भरत का प्रेम भ्रातृत्व का अनुकरणीय मिसाल हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों से नशा से दूर रहने का आग्रह किया. डा. नीतेश यादव ने वर्षा नागर जी का स्वागत माल्यार्पण कर किया.आयोजन समिति के सदस्य शंकर साह ने बताया कि रविवार को कथा का समापन होगा.इस कथा में नारायणपुर, आशाटोल, पहाड़पुर, भोजूटोल, मनोहरपुर सहित अन्य गांव से लोगों की भीड़ उमड़ रही है.मौके पर मुखिया सिंधु शर्मा, नवीन शर्मा, शिक्षक अंजनी , जयराम कुमार ,धर्मेंद्र कुमार, […]

Noimg

माघी पूर्णिमा में दो दिवसीय रामधुन को ले, निकली कलश शोभा यात्रा || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के बलाहा गंगा घाट में शनिवार को माघी पूर्णिमा पर दो दिवसीय रामधुन को लेकर 251 कन्या कुमारी व महिला ने कलश शोभा यात्रा निकाली. रामधुन का उद्घाटन पूर्व मुखिया तनिशी सिंह ने फीता काटकर किया.आयोजन समिति के सदस्य सह वार्ड सदस्य चितरंजन सिंह कुशवाहा ने बताया कि शोभा यात्रा की शुरुआत बलाहा गंगा घाट पर जल भर किया गया. जिसे मधुरापुर बाजार होते पुन: कार्यक्रम स्थल तक लाया गया.शोभा यात्रा में घोड़ा व बैंड बाजा शामिल था. रामधुन में खगड़िया, सहरसा सहित अन्य जगहों से कलाकार मंडली आया है. रविवार के शाम समापन होगा. वहीं पूर्णिमा को ले गंगा घाट में स्नान व मुंडन संस्कार हो रहा था गंगा स्नान में खगड़िया, मधेपुरा व सहरसा जिले […]

डब्लूपीयू निर्माण में बाधा पहुंचा रहे पांच के विरूद्ध पुलिस में शिकायत || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर -प्रखंड केरायपुर पंचायत में कचड़ा प्रसंस्करण इकाई (डब्लूपीयू) के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर ग्राम पंचायत रायपुर के मुखिया सिंधु शर्मा ने भवानीपुर ओपी में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. दर्ज शिकायत में रायपुर गांव के राजद नेता प्रमोद कुमार शर्मा , अशोक शर्मा, अजीत शर्मा , संजय शर्मा व गाजो शर्मा पर कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप हैं. मुखिया सिंधु शर्मा ने कहा कि कुछ लोग डब्लूपीयू के निर्माण में अकारण बाधा पहुंचा रहें हैं. जबकि इस मामले में उनलोगों का कोई लेनादेना नहीं है. वहीं दूसरा पक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि इस टोला में एक मात्र सार्वजनिक स्थल हैं जहां लोग आयोजन करते हैं.मामले को लेकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार […]

Noimg

कटिहार ने नारायणपुर को 7 रनों से हराया ,मैंन ऑफ द मैच बने सागर || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के लत्तीपुर रेलवे मैदान पर चल रहे इंटर स्टेट ड्यूज बॉल टी 20 जयहिंद क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन कटिहार व नारायणपुर के बीच मुकाबला खेला गया.वहीं टॉस कटिहार ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें सुजीत ने 19 रन व प्रत्या ने 26 रनों का योगदान दिया.नारायणपुर की ओर से शमीम व मिथलेश ने 3-3 विकेट चटकाये।वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने. उतरी नारायणपुर की टीम 17वें ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई. जिसमें अब्दुल ने 29 रनों का योगदान दिया. कटिहार की ओर से सागर व उत्तम ने 3-3 विकेट चटकाया.इस तरह कटिहार ने 7 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।वहीं […]

Noimg

बलाहा गांव में मनायी गयी शहीद जगदेव बाबू की जयंती || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के आशा उपेंद्र सेवा सदन बलाहा के प्रांगण में प्रखंड जदयू ने बिहार लेनिन के नाम से विख्यात बाबू जगदेव प्रसाद की सौवीं जयंती मनाई. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल पटेल व संचालन रंजीत मंडल ने किया. पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव की प्रेरणा से जदयू समाजवाद की राजनीतिक को आगे बढा रहे है. वरिष्ठ जदयू नेता सुदामा साह ने कहा कि जगदेव बाबू गरीब शोषित के आवाज थे. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जगदेव बाबू समाजवाद का बड़ा दर्पण है. मौके पर मनीष नागर, अमिताभ शर्मा ,बबलू सिंह, अमित कुमार,अमर कुमार, दयानंद पंडित, सहित अन्य जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

नारायणपुर में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन ले अनुश्रवण इकाई की बैठक || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखण्ड मुख्यालय के वेश्म कार्यालय में गुरूवार को प्रखण्ड स्वच्छता पदाधिकारी सह बीडीओ हरिमोहन कुमार की अध्यक्षता में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन एसएलडब्लूएम की प्रखंड परियोजना अनुश्रवण इकाई (बीपीएमयू)कीबैठक प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी के साथ किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में चयनित ग्राम पंचायतों में (भीपीयू)का निर्माण एवं ग्राम पंचायतों द्वारा शीघ्र सामग्री क्रय किए जाने का प्रस्ताव एवं वित्तीय वर्ष में चयनित ग्राम पंचायतों द्वारा सार्वजनिक परिसंपत्तियों का निर्माण एवं सोकपिट जंक्शन चेंबर आउटलेट पॉइंट का निर्माण सभी सदस्यों को अनुमोदन किया गया। वित्तीय वर्ष में चयनित ग्राम पंचायतों में जहां(डब्लूपीयू) का निर्माण पूर्ण एवं संचालित है वहॉ स्वच्छता से संबंधित सभी गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन एवं अनुश्रवण हेतु बीपीएमयू के […]

Noimg

नारायणपुर के रायपुर ग्राम कचहरी के सरपंच को मातृशोक || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर ग्राम कचहरी सरपंच प्रतिनिधि गोपाल शर्मा की माता उमा देवी उम्र 75 बर्षीय का निधन हार्ट अटैक होने से सरपंच रौशन देवी को मातृशोक हुआ. उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र सहित दो पुत्री से भरापुरा परिवार को छोड़ गई.निधन पर पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र, प्रखंड प्रमुख रिंकु यादव ,उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, कांग्रेस नेता छेदी सिंह, पूर्व मुखिया भूमि शर्मा, उमाकांत शर्मा, मुखिया सिंधु शर्मा ने शोक व्यक्त किया.बुधवार को बलहा गंगा घाट में दाहसंस्कार किया जाएगा. DESK 04