Category Archives: बिहपुर

Noimg

सरकारी अमीन पर महिला ने रुपया लेकर भी जमीन मापी में टालमटोल करने का लगाया आरोप || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बिहपुर जमालपुर पंचायत वार्ड नंबर सात निवाशी आशा देवी ने सरकारी अमीन सौरव कुमार पर एनआर काटने के बाद पच्चीस सौ रूप घुस लेने के बाद जमीन मापी नही करने का आरोप लगाया।आशा देवी ने कहा कि लगभग पांच महीने से नापी करने में टालमटोल कर रहा है।जबकी एनआर भी कटा लिया गया है. उसके बाद भी सरकारी अमीन सौरव कुमार ने पच्चीस सौ रूपया घुस मांगा वो भी दे दिए। लेकिन उसके बाद भी टाल मटोल कर रहा है.शुक्रवार को पीड़ित महिला अमीन के कार्यालय में घुस कर घुस लेने की बात अमीन के सामने कहा.तब अमीन ने काम नही करने की बात कही.इन सारे घटना का परिजनों ने वीडियो भी बनाया […]

Noimg

कुख्यात बदमाश कन्हैया की तलाश में कारगिल दियारा में सघन छापेमारी || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर पुलिस को सूचना मिली की सोनवर्षा दियारे का कुख्यात फरार अपराधी कन्हैया चौधरी पिता-मनोज चौधरी कारगिल दियरा में छुपा हुआ है. सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अगुवाई में दरोगा चनबीर यादव, दिपिका जूही और डीएपी बल तथा खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान को दूसरे तरफ से सहयोग में लेकर करगिल दियरा की घेराबंदी कर छापामारी किया गया. दियारा क्षेत्र काफी दुरूह रहने और कास (जंगल) का फायदा उठाकर अपराधी कन्हैया चौथरी अपनी घोड़ी छोड़कर जंगल मे भागने मे सफल रहा. पुलिस ने कन्हैया का पीछा किया. लेकिन कास (जंगल) का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. हांलाकि पुलिस ने कन्हैया के घोड़ी को पकड़ लिया. बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कन्हैया जल्द ही पुलिस की […]

Noimg

कटिहार सीडीपीओ ने दाता मांगनसाह के मजार पर चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर। गुरूवार को कौमी एकता व आपसी भाईचारे के प्रतीक मिल्की गांव स्थित दाता मांगनसाह रहम तुल्ला अहैल के मजार पर कटिहार सीडीपीओ रेणु कुमारी ने हाजिरी लगाई। इस मौके पर कटिहार सीडीपीओ रेणु कुमारी ,मोहम्मद रजीउर रहमान उर्फ छोटू बाबुसा प्रवीण एवं जिप मोइन राइन व पंसस अमन आनंद ने दाता मांगनसाह रहमतुल्ला अलैह के मजार पर चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं सीडीपीओ ने कहा दाता का दर काफी शक्तिशाली है। यहां से कोई खाली हाथ नहीं जाता।उसके बाद उन्होंने मन्नत का धागा बांधा। वहीं चादरपोशी के बाद दाता के मजार पर चढ़े चादर भेंट कर एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के  जिला संयोजक मोहम्मद अरशद अली व महमूद गजनवी ने अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। […]

जयहिंद क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज,उद्घाटन मुकाबले में पटना ने मारी बाजी नवगछिया को 52 रनों से दी मात ,आकाश मैंन ऑफ द मैच || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर। गुरूवार को प्रखंड के लत्तीपुर रेलवे मैदान पर  ड्यूज बॉल इंटर स्टेट जय हिंद क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पटना और नवगछिया के बीच खेला गया। वहीं टॉस जीतकर पटना की टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया। इससे पूर्व मुकाबले का उद्घाटन  देशबन्धु पटेल महामंत्री ओबीसी मोर्चा ,समाजसेवी विजय यादव नाथनगर व सचिव पंकज कुमार ने फीता काटकर किया।वहीं पटना ने बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। पटना की तरफ से आकाश ने 29 बॉल पर 66 रन एवं राहुल ने 27 बॉल पर 25 रनों का योगदान दिया। वहीं नवगछिया की ओर से औरंगजेब ने तीन एवं अमन ने दो विकेट चटकाते हुए खिलाडियों को पेवेलियन भेजा। वहीं जवाब […]

Noimg

मोटरसाइकिल के धक्के से छात्रा जख्मी || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना के समीप बीएसएनएल कार्यालय के सामने गुरुवार को मोटरसाइकिल के धक्का से छात्रा दिक्षा राज जख्मी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में बताया कि मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार से पसराहा की तरफ से बिहपुर की ओर जा रहा था। जबकी छात्रा अपनी बहन के साथ शैक्षणिक कार्य के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर जाने के . दौरान अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने अचानक धक्का मार दिया। जिसके कारण एनएच 31 पर ही गिर कर बेहोश हो गई।मौके पर भवानीपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति के साथ चालक को थाना ले जाया गया। और परिजनों को घटना की जानकारी दिया परिजनों ने जख्मी छात्रा दीक्षा राज का प्राथमिक उपचार निजी क्लीनिक मधुरापुर बाजार में […]

Noimg

बिहार केशरी डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे ,जयरामपुर राजपा ने मनाया श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मंगलवार को जयरामपुर तिवारी काली मंदिर परिसर में बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की 62वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जन जन पार्टी (राजपा ) ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष सुतीक्षण कुमार उर्फ शांतनु संचालनशुभम कुमार ने किया.इस मौके मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो,उपप्रमुख गोपालपुर गौतम कुमार, आदि ने कहा अविभाजित बिहार के विकास में उनके अतुलनीय, अद्वितीय व अविस्मरणीय योगदान के लिए बिहार केसरी श्रीबाबू को आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में जाना जाता है. अधिकांश लोग उन्हें सम्मान और श्रद्धा से बिहार केसरी और श्रीबाबू के नाम से संबोधित करते है.इनके कार्यकाल में बिहार में महत्त्व के अनेक […]

Noimg

जिलास्तरीय दक्ष प्रतियोगिता में विजेता रही बालिका कबड्डी टीम व उपविजेता बालक टीम को किया सम्मानित || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर बीआरसी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर जिलास्तरीय दक्ष प्रतियोगिता में अंडर -14 कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता बालिका वर्ग व अंडर 17 में उपविजेता बालक वर्ग एवं जूडो में अंडर 17 के बालिका वर्ग के खिलाडियों को सम्मानित बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार ने किया .कबड्डी अंडर 14 बालिका वर्ग में राजकीय मध्य विद्यालय झंडापुर व मध्य. विद्यालय कारगिल निषाद औलियाबाद की बालिका टीम में शामिल थी.वहीं अंडर 17 कबड्डी में उच्च विद्यालय जयरामपुर ,उच्च विद्यालय मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय एवं नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय झंडापुर के बालक शामिल थे।इस सम्मान समारोह में बीआरसी लेखपाल अकलेश कुमार ,शारीरिक शिक्षक जयंतू राज ,मिथलेश कुमार ,टीम के कोच जितेंद्र कुमार ,सुजीत कुमार समेत शिक्षक चन्द्रभूषण कुमार ,रवि ,प्रकाश, […]

Noimg

आवास योजना के लाभुकों के साथ बीडीओ ने बैठक कर आवास पूर्ण का दिया निर्देश || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन नारायणपुर में मंगलवार को बीडीओ हरिमोहन ने लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के साथ बैठक कर आवास बनवाने के लिए प्रेरित करते हुए समय सीमा के साथ आवास पुर्ण करने का निर्देश दिया।बीडीओ ने बताया कीआवास योजना के तहत कुल 141 लाभुक ने राशि लेकर आवास नहीं बनाया है। जो की वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक में . प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल 155 लाभुकों तथा 2021-22 के अंतर्गत आवास प्लस के तहत कुल 24 लाभुक द्वारा राशि प्राप्त करने के लंबे दिन बीत जाने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं किया गया है। जिसको लेकर सभी लाभुकों को […]

मधुरापुर में गोलीबारी की घटना में एक बाईक के साथ चार बदमाश को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गॉव में सोमवार को दिन दोपहर अपराधियों द्वारा दहशत फैलाने के लिए दो पक्षों में विवाद होने पर गोलीबारी में निवास यादव के घर पर आठ चक्र से ज्यादा गोली चलाई गई थी। घटना को लेकर मधुरापुर के निवास यादव ने बलाहा के रंजीत यादव,शुभम यादव,राजा यादव, अंगराज यादव, देवराज यादव एवं नारायणपुर के टोनी यादव समेत पॉच अज्ञात के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवाया था।प्राथमिकी दर्ज कर भवानीपुर पुलिस के पुअनि राजीव कुमार यादव ने पुलिस बल की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए लाल रंग के. अपाचे मोटरसाइकिल के साथ बलाहा के देवराज यादव, शंकर यादव,अंगराज यादव और नारायणपुर के टोनी यादव को दबोच लिया है।उक्त जानकारी देते हुए […]