Category Archives: बिहपुर

Noimg

झंडापुर ओपी में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – रविवार को सरस्वती पूजा को लेकर झंडापुर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी अजीत कुमार कर रहे थें मौके पर दारोगा पवन कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद थें. वहीं बैठक में बताया गया प्रतिमा स्थापित करने के लिये हर हाल में लाइसेंस जरूरी है साथ पूजा में डीजे नही बजेगा.अगर डीजे बजा तो डीजे संचालक एवं पूजा कमिटी पर कार्रवाई होगी.पूजा के दौरान अश्लील गाना , दस बजे के बाद लाउडिस स्पीकर नही बजेगा आदि साथ शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर कार्रवाई होगी.पूजा लाइसेंस में विसर्जन का तय रूट एवं नदी में प्रतिमा आदि विसर्जन नही करना है।वहीं और बताया की किसी प्रकार के अफवाह ना […]

Noimg

बिहपुर पुलिस ने सोनवर्षा के कुख्यात कन्हैया के घर चिपकाया इश्तिहार || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर।  रविवार को बिहपुर पुलिस ने  थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सोनवर्षा में कई कांड के फरार अपराधी कन्हैया चौधरी पिता मनोज चौधरी के घर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया। कन्हैया पुलिस के लिये चुनौती बन गया है। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो रहा है। पुलिस भी कन्हैया को पकड़ने के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ रही है।पुलिस की गठित एसआईटी की टीम बिहपुर से लेकर नारायणपुर व अन्य गंगा व कोसी दियारे की खाक छान रही है। हालिया दिनों में कन्हैया ने मामूली बात जमालदीपुर के किसान सुनील सिंह की बेरहमी से पटपारा दियारे में पिटाई किया था। उसके बाद किसान की मौत हो गई थी। उसके बाद से वहां फरार चल रहा […]

क्रिकेट के बल्ले की पिटाई से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत ,परिजन रो -रो कर बेहाल || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर। मड़वा पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 1 के औलियाबाद जबदर टोला निवासी विलास सिंह के 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सिंह  की क्रिकेट के बल्ले की पिटाई से गंभीर रूप से घायल की मौत भागलपुर में इलाज के दौरान शनिवार की रात करीब 8:30 बजे हो गई।परिजनों ने बताया की शनिवार को चौदह नंबर सड़क के समीप एक मैदान पर सूरज कुमार और पड़ोसी निवास सिंह कुछ और लड़कों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। इसी दौरान सूरज व निवास में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।वहीं गुस्से में आकर निवास सिंह( 16वर्ष ) ने सूरज के कनपटी पर बल्ला दे मारा। जिस कारण सूरज जमीन पर गिर गया।उसके बाद निवास ने फिर दूसरा बल्ला भी मार […]

Noimg

छात्राओं के लिए लाभकारी है विज्ञान ज्योति योजना || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में विज्ञान ज्योति में रजिस्टर्ड बच्चियों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 8 किताबों का सेट निःशुल्क वितरित किया गया. छात्राएं नीट एवं ट्रिपल आईआईटी से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं का अध्ययन करेंगी. प्राचार्य रोशन लाल ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करना है.यह कार्यक्रम लड़कियों को विज्ञान में रुचि लेने और करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की एक नई पहल है . एसटीईएम में अपना करियर बनाने के लिए मेधावी लड़कियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए शुरु किया गया है. साथ ही ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं […]

Noimg

सरस्वती पूजा में डीजे नही बजेगा, प्रतिमा स्थापित करने को लाइसेंस जरूरी || GS NEWS

DESK 040

शांतिपूर्ण एवं नियंत्रित पूजा कमेटी को करेंगे थाना अध्यक्ष पुरस्कृत बिहपुर – शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर बिहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया.बैठक की अध्यक्षता सीओ बलिराम प्रसाद एवं संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया.बैठक में इंस्पेक्टर विनय कुमार,बीडीओ सतीश कुमार व रेल थानाध्यक्ष अजय सहनी एवं दारोगा नवीन कुमार भी मौजूद थे .वहीं बैठक में बताया गया प्रतिमा स्थापित करने के लिये हर हाल में लाइसेंस जरूरी है साथ पूजा में डीजे नही बजेगा. अगर डीजे बजा तो डीजे संचालक एवं पूजा कमिटी पर कार्रवाई होगी.पूजा के दौरान अश्लील गाना , पूजा पंडाल के पास ताश या जुआ जैसा खेल , बिना हेलमेट की बाइक , ट्रिपल लोड नही चलना,दस बजे के […]

Noimg

नारायणपुर : शांति समिति की हुई बैठक || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर ओपी में सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस को ले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया गया. अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार ने कहा कि सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से मनायें , झंडोत्तोलन के समय तिरंगा नियमों का पालन करें . थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने कहा कि अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाना होगा. नशीले पदार्थ का सेवन , अश्लील गीतों का बजाना ,डीजे बजाना व हुड़दंग करने वाले बख्से नहीं जायेंगें. बैठक में बीडीओ हरिमोहन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, शिक्षाप्रेमी शशिभूषण यादव, ग्यास अली , सरपंच अमित कुमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थें. DESK 04

Noimg

बिहपुर बाजार में अतिक्रमणकारीयों पर चला बुलडोजर ,सड़क का होगा चौड़ीकरण || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गुरुवार को रेल प्रशासन ने बिहपुर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने को बुलडोजर चलाया.दुकानदारों ने अवैध रूप से दुकान को बढ़ाकर कर पक्की निर्माण कर लिया था एवं सामानों को दुकान के बाहर रखने से आये दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती थी.इससे पहले भी कई बार बुलडोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया. लेकिन दुकानदारों ने पुनः अतिक्रमण कर लिया।सड़क के दोनों तरफ करीब तीन मीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।जिसको लेकर बुलडोजर से जिस दुकानदारों ने बढ़ा कर फर्श का निर्माण व चदरा बढ़ा दिया था. उसको हटवाया गया और फर्श को तोड़ा गया।इस कार्रवाई से पहले रेल प्रशासन के द्वारा दुकानदारों को नोटिस दिया गया था. जिस साफ शब्दों ने बताया गया था की जो […]

Noimg

शराब तस्कर सहित तीन पियक्कड़ गिरफ्तार ,9लीटर शराब के साथ ग्लेमर बाइक जब्त || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर।  मंगलवार की शाम  छापेमारी के क्रम में बिहपुर पुलिस की वाहन रामनागर सोनवर्षा बांध पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक सवार कुछ युवक भागाने लगे। कुछ दूरी पर पुलिस ने भाग रहे नशे में  धुत्त युवक को पकड़ लिया।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार शराबी राकेश चौधरी साकिन छोटी कठेला, थाना खरीक, मो मुन्ना एवं मो रजी अली दोनो  साकिन विक्रमपुर दोनो थाना-बिहपुर। जब तीनों से सख्ती से पूछताछ किया गया उसी आधार पर उन्हे शराब सप्लाई करने वाले सप्लायर सुमन कुंवर  साकिन सोनवरषा को एक हीरो ग्लेमर और कुल 09 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं इस छापेमारी में बजरा प्रभारी भी मौजूद थे। DESK 04