Category Archives: बिहपुर

राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत लेने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज , एडीएम करेंगे निलंबित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – नारायणपुर अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक नीलाम्बर मिश्रा पर रिश्वत लेने का और मांगने का ऑडियो व वीडियो वायरल होने पर सीओ अजय सरकार ने भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया. थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. सीओ ने बताया कि रसीद काटने और कागजात में सुधार को लेकर अमित कुमार झा ने रिश्वत की मांग का ऑडियो व वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आदेश जिलाधिकारी व एसडीएम ने देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाने को कहा. एडीएम ने निलंबित करने की बात कही है लेकिन अभी तक लिखित आदेश अंचल को प्राप्त नहीं हुआ है. ज्ञात हो कि वायरल आडियो विडियो में सीआई पन्द्रह हजार रूपया […]

ठंढ से बचने के लिए आग के सहारा लोग ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को दिनभर धूप नही खिलने से कड़कड़ाती ठंढ का असर देखा गया.इस दौरान लोग अपने -अपने घरों में दुबके रहे. लोग जरूरी कम के कारण ही बाहर निकले.वहीं जमालपुर गांव में युवाओं के द्वारा ठंढ से बचाव को लेकर अलाव के सहारा लेते नजर आये. बाजारों में आम दिनों के मुकाबले कम लोग ही नजर आये.वहीं जमालपुर गांव के युवा राहुल सिंह, रुपेश सिंह,छोटू सिंह,बरकू सिंह ने बताया की बढ़ती ठंढ को देखते हुये लोगों को सलाह देते हुये कहा जरूरी काम हो तो ही घर से निकले.गर्म पानी व खाना का ही सेवन करें.गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकले.ठंढ से बचाव को लोग दिनभर अलाव सेंकते नजर आये. DESK 04

Noimg

कुख्यात कन्हैया को पकड़ने पुलिस ने दियारे में की छापेमारी,कन्हैया भागने में सफल || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर। गुरूवार को बिहपुर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व बाजरा प्रभारी सतीशचंद्र सिंह के नेतृत्व में सोनवर्षा के कुख्यात कन्हैया चौधरी को पकड़ने को  दिन भर सोनवर्षा  गंगा दियारे की तबरतोड़ छापेमारी की गई। बिहपुर पुलिस ने सोनवर्षा ,गौरीपुर ,दुधैला के बहियार , पटपारा ,कारगिल के गंगा कछार ,और टेकबाजपुर  बहियार में ट्रेक्टर व पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया।कन्हैया पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। कन्हैया पुलिस के साथ चूहे -बिल्ली का खेल खेल रहा है। लेकिन इस सर्च  ऑपरेशन से दियारे के किसानों के चेहरे पर खुशी का भाव देखा गया। पुलिस बदमाश कन्हैया  के छुपने के हर संभव ठिकाने पर छापेमारी किया। बता दें की  29 दिसंबर को  जमालदीपुर निवासी किसान सुनील सिंह (45 वर्ष )की पटपारा बहियार में  […]

जन विक्रेता(डीलर)का एकदिवसीय धरना, 9सूत्री मांग को लेकर 9 जनवरी तक डीलर रहेंगे हड़ताल पर || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर।  बुधवार को बिहार फेयर  प्राइसडीलर्स ऐशोसियन के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी व महामंत्री वरुण कुमार सिंह के आह्वान पर प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के समक्ष डीलरों ने 9सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।धरना की अध्यक्षता डीलर भवेश कुंवर व संचालन पंकज झा ने किया।वहीं सभी डीलर अपने-अपने पॉश मशीन के साथ धरना स्थल पहुंचे थे। जन विक्रेता ने कहा की समय से मार्जिन मनी ना मिलना ,अनुकंपा की उम्र सीमा में बढ़ोतरी ,30,000रुपया या कमीशन 300 रुपया प्रति क्विंटल देने ,साप्तहिकछुट्टी समेत दिसंबर माह में पैसा जमा कर एसआईओ बनने के बावजूद राशन फ्री में वितरण करवाना आदि विभिन्न मांगों को लेकर 9 जनवरी तक हड़ताल पर है।धरना के बाद जन विक्रेताओं ने मांग पत्र […]

Noimg

नवगछिया- थाना बिहपुर- कुर्सेला- कटारिया रेलखंड में बस रेड द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया | सोनपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को भी नवगछिया- थाना बिहपुर- कुर्सेला- कटारिया रेलखंड में बस रेड द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। विशेष टिकट जांच अभियान के तहत बस रेड द्वारा आज नवगछिया- थाना बिहपुर- कुर्सेला- कटारिया रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों तथा गाड़ी संख्या:- 05250, 15713, 15484, 03315, 03316, 15909 सहित अन्य ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ़ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने औचक टिकट जांच की। टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले 207 यात्रियों को पकड़ा गया।. इन यात्रियों से 64.हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूले गए। टिकट चेकिंग अभियान में […]

DESK 040

बिहपुर- मंगलवार को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को भागलपुर के खरीक प्रखंड के आदर्श विद्यालय,नवादा में राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस के बतौर मनाया गया.इस मौके पर विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.अंत में मुख्य अतिथि डॉ.विलक्षण रविदास ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया.पुरस्कार में बहुजन नायक-नायिकों की जीवन से जुड़ी पुस्तकें भी दी गयी. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि सावित्रीबाई फुले- महात्मा जोतीबा फुले ने मिलकर भारत का पहला महिला विद्यालय 1 जनवरी 1848 ई0 को पूणे के भीड़बाडा में खोलने का काम किया.सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले ने समाज के हर हिस्से के लिए शिक्षा का दरवाजा खोलने के […]

Noimg

भागलपुर विश्वविद्यालय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक बने बिहपुर के ज्ञानदेव || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर। मंगलवार को 13 से 17 जनवरी तक मैंगलोर विश्वविद्यालय मैंगलोर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर बॉल बैडमिंटन पुरुष टीम का प्रशिक्षण शिविर  शुरू हुआ। इस शिविर में 3 से 9 जनवरी तक विश्वविद्यालय मैदान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ0 सुनील कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक बिहपुर निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के  सचिव ज्ञानदेव कुमार होंगे।इस शिविर का उद्घाटन टी0एम0बी0यू0 स्पोर्ट्स काउंसिल के पूर्व सचिव रवींद्र पाल सिंह व कमर आजम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।इस मौके पर खेल परिषद के सहायक अभिमन्यु सिंह,खेल पी0टी0आई0 डॉ0 बिपिन प्रसाद मंडल,अशोक पंडित आदि […]