March 19, 2023
भवानीपुर गांव में आग लगने से किसान का सारा सामान हुआ राख, दो बकरियां मरी ||GS NEWS
DESK 04नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा प्रखंड के भवानीपुर सुंदर चौक के पास महेंद्र यादव के पुत्र कारे लाल यादव के घर में लगी आग में घर का सारा सामान जल कर राख हो गया जबकि इस आगलगी में दो बकरियों के भी मर जाने की सूचना मिली है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भवानीपुर के मुखिया मुकेश कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य विपिन कुमार ने ग्रामीणों के साथ आग पर पानी, धूल मिट्टी डाल कर बुझाने का प्रयास किया. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू किया. मुखिया मुकेश कुमार शर्मा ने मामले की सूचना प्रशासनिक पदाधिकारियों को दी है. DESK 04