Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

रंगरा टॉवर चौक के पास शुरू हुआ अखिल भारतीय संतमत सत्संग का तीन दिवसीय 111 वां महाधिवेशन || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा चौक प्रखंड स्थित भवानीपुर टावर चौक के पास तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत संत संग का 111 वां वार्षिक अधिवेश शुरू हो गया है. प्रथम दिन कुप्पा घाट के पूज्यपाद हरिनंदन बाबा ने अपने संक्षिप्त प्रवचन के माध्यम से सभी सतसंग प्रेमियों को आशिर्वाद देते हुए कहा कि वे यहां आ कर अच्छा महसूस कर रहे हैं. यहां के लोगों ने अच्छी व्यवास्था की है. पूज्यपाद का गला खराब होने की स्थिति में वे ज्यादा बोल नहीं सके. बाबा के प्रवचन और संध्या आरती के बाद पहले दिन कर आयोजन को विराम दिया गया. आज रविवार को वृहद पैमाने पर दीक्षा का कार्यक्रम होना है. इससे पूर्व अधिवेशन की शुरुआत स्वागत गान भजन […]

Noimg

शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय 111 वां वार्षिक अखिल भारतीय संतमत सत्संग ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा टॉवर चौक पर होने वाले तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 वां वार्षिक महाधिवेशन को लेकर नवगछिया में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी. यह शोभायात्रा संतमत सत्संग मंदिर से निकल कर महाराज जी चौक महाराज जी चौक से मक्खातकिया, गरीबदास ठाकुरबारी रोड होते हुए पुनः महाराज जी चौक से रेलवे स्टेशन और रेलवे स्टेशन से भवानीपुर होते हुए सत्संग स्थल पहुंची. इस शोभायात्रा में आदिवासियों का नृत्य देखते ही बन रहा था. ढोल नगारा गाजे बाजे घोड़ों के साथ गुरु महाराज का उद्घोष करते हुए सत्संग प्रेमी हजारों की संख्या में चल रहे थे. इस शोभायात्रा में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा महाराज जी चौक पर पोस्ट ऑफिस रोड के पास श्री श्याम भक्त मंडल, […]

Noimg

सतसंग के महाधिवेशन की तैयारी अंतिम चरण में || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा एनएच 31 भवानीपुर टावर चौक पर 18 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 वां महा अधिवेशन की तौयारी अंतिम चरण में है. जानकारी देते हुए अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया ने बताया कि इस सत्संग महाकुंभ में वर्तमान आचार्य हरिनंदन जी, परमहंस महाराज गुरु सेवी भागीरथ बाबा, स्वामी प्रमोद बाबा, स्वामी सत्यानंद बाबा, ऋषिकेश से गंगाधर बाबा, नेपाल से रामनंद बाबा, स्वामी निर्मल बाबा, स्वामी सत प्रकाश बाबा, स्वामी रामजी बाबा हरिद्वार से, सत्यानंद बाबा पटना से, आनंद बाबा एवं भारत के अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में बाबाओं का आगमन होगा. इस अधिवेशन में बाहर से आने वाले सत्संग प्रेमियों के लिए 100 चापाकल, 25 बोरिंग, 1000 शौचालय, महिलाओं […]

Noimg

नवगछिया से ट्रेक्टर के साथ चालक लापता, मालिक ने थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी निरंजन यादव की ट्रेक्टर के साथ उसका चालक लापता हो गया है. घटना की बाबत निरंजन ने नवगछिया थाने में आवेदन दे कर ट्रेक्टर और चालक की खोजबीन करने की गुहार लगायी है. निरंजन यादव ने बताया कि उनके ट्रेक्टर (बीआर 34 बी 9995) का चालक भवानीपुर निवासी मालिक यादव रविवार को नमक लेकर खगड़िया गया था. ट्रेक्टर मालिक निरंजन ने बताया कि उसे पता चला है कि उनका ट्रेक्टर नवगछिया सीमा क्षेत्र तक आ गया है लेकिन उसके बाद ट्रेक्टर का कुछ अता पता नहीं चल रहा है. रविवार से लेकर सोमवार शाम तक उनके ट्रेक्टर को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो […]

Noimg

हाइवा के चपेट में आने से बीज कंपनी के कर्मचारी की मौत,नवगछिया NH 31 अजय ढाबा के समीप हुआ हादसा || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के एनएच 31 अजय ढाबा के पास एक हाइवा के चपेट में आने से बीज कंपनी के कर्मचारी पूर्णियां जिले के रुपौली के मोहनपुर रही गांव निवासी अवध किशोर मंडल के 32 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की मौत हो गयी है. हादसा शनिवार देर शाम की है. जानकारी मिली है कि सुमित अपने मोटरसाइकिल से कुर्सेला की ओर जा रहा था और अजय ढाबा के पास वह एक अनियंत्रित हाइवा के चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मोटरसाइकिल हाइवा में फंस गयी थी, जिससे वह लगभग 30 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए चला गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों को ट्रक चालक को धर दबोचा और सूचना पर पहुंची पुलिस […]

नाबालिग की शादी को रोकना पड़ गया महंगा, लग गया 3 लाख 11 हजार का जुर्माना,भागलपुर के नवगछिया का मामला || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रंगरा के मुरली गांव के एक नाबालिग लड़की की शादी को रोकना मंहगा पड़ गया. गुरुवार को हुई पंचायती में युवक पर ₹311001 का जुर्माना लगाया गया. युवन ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए जुर्माने का भुगतान करना भी स्वीकार कर लिया है. युवक चंद्रखरा गांव निवासी खगेंद्र मंडल है. जानकारी मिली है कि एक फरवरी को मुरली गांव में एक शादी होनी थी. जिसमें बात सामने आयी कि लड़की नाबालिग है. बारात आ गयी थी, कुछ देर में ही शादी हो जाती. लेकिन खगेंद्र ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दे दी. जिसके बाद पुलिस पहुंची पुलिस द्वारा लड़की को नाबालिग पाते हुए शादी को रोक दिया गया. बरात लौट गयी. इसके बाद सुबह गांव में […]