Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

रंगरा ई किसान भवन में बैठक का आयोजन || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया | गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत रंगरा ई किसान भवन में शुक्रवार को प्रखंड उपप्रमुख दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई। इसमें प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेता मौजूद थे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने सभी उर्वरक विक्रेता को सख्त निर्देश दिए की आपको जीरो टोलरेंस पर काम करना है। सभी किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराने को कहा। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि रंगरा ,गोपालपुरऔर इस्माइलपुर प्रखंड में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है । किसान से अपील की धैर्य पूर्वक अपना यूरिया का उठाओ करें। कहा अगर किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा यूरिया का कालाबाजारी कर अधिक मूल्य बेचने पर […]

Noimg

सधुवा में मतवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी महाराणा यादव की गिरफ्तारी के लिए रंगरा पुलिस ने की छापेमारी || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – सधुवा निवासी मतवाला हत्याकांड मामले में 2 वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी महाराणा यादव की गिरफ्तारी के लिए रंगरा पुलिस ने सधुवा गांव में सघन छापेमारी की है. जानकारी मिली है कि महाराणा को पुलिस के आने की भनक पहले ही मिल गई थी जिसके कारण वह अंधेरे का फायदा उठाकर कोसी दियारा की ओर भाग निकला. हालांकि पुलिस ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया लेकिन गंगा दियारा के भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए महाराणा भाग निकला. गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा के थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल और वज्रा टीम ने छापेमारी की थी. पुलिस को पक्की सूचना मिली थी कि महाराणा अपने घर पर आया हुआ है. मालूम हो कि 14 […]

Noimg

ननिहाल में युवक ने गले में फंदा डाल कर की खुदकुशी || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया | रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव स्थित ननिहाल में अवकाशप्राप्त आर्मी के जवान उत्तमलाल शर्मा के नाती 20 वर्षीय सागर कुमार ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। आर्मी की बहाली में असफल रहने पर युवक द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने की बात सामने आ रही है। जानकारी मिलते ही रंगरा साहायक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। युवक के गले में भी सेफ में फंदे का स्याह निशान था, जिसे देखने के बाद स्पष्ट प्रतीत हो रहा था कि उसकी मृत्यु गले में फंदा डाल कर लटकने से हुई होगी। देर शाम तक पुलिस ने युवक का शव परिजनों को सुपुर्द कर […]

Noimg

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया | रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर में गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बच्चे साहू टोला भवानीपुर निवासी अजीत कुमार के दो वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई। मृतक बच्चे के पिता ने बताया की रविवार को शाम करीब 3:00 बजे घर के आगे में अंशु खेल रहा था खेलने के क्रम में वो पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। काफी देर तक जब उसकी तलाश की गई तो गड्ढे के पास उसका चप्पल मिला। जिसके बाद जब गड्ढे में देखा गया तो बच्चा गड्ढे में गिरा हुआ था। जिसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। DESK 04

Noimg

रंगरा के सोहरा गांव में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा के सोहरा गांव स्थित कौशल्या मेले में पौष पूर्णिमा के दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गया है. इस प्रतियोगिता में राजस्थान, बनारस, दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों के पहलवान भी शिरकत कर रहे हैं. पहले दिन बनारस के अवधेश यादव और राजस्थान के सुरज यादव बकिया के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बनारस के पहलवान अवधेश यादव विजेता हुए. महिला वर्ग में. दिल्ली की महिला पहलवान खुशी कुमारी और बनारस की हनी कुमारी के बीच रोमांचक मुकाबला टाई रहा. इन दो मुकाबले के अलावा स्थानीय स्तर पर भी पहलवानों ने शिरकत किया. आयोजन समिति के शुभम ने बताया कि ठंड की वजह से शनिवार को कई पहलवान नहीं पहुंच पाए. दूसरे राज्यों के 20 से […]

Noimg

रंगरा प्रखंड प्रमुख ने पीएम आवास सहायिका पर लगाया अवैध वसूली करने का आरोप || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा स्थित प्रखंड प्रमुख कार्यालय में रंगरा चौक के प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने एक प्रेस वार्ता कर प्रखंड की इंदिरा आवास सहायक रश्मि कुमारी समेत अन्य के विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना में 20 से 40 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है. मोती यादव ने कहा कि एक लाख 20 हजार में 40 हजार रुपया ले ही लिया जाता है तो लाभुक घर कैसे बनाएगा. मोती यादव ने कहा कि लाभुकों को डराया धमकाया जाता है. बोला जाता है कि अगर कहीं बोलोगे तो तुम्हारा पैसा बैक हो जाएगा. भय और बेबसी के कारण लोग अपना मुंह नहीं खोलते हैं. मोती यादव ने कहा कि वे प्रखंड के सभी लोगों से […]

Noimg

कृष्णा हत्याकांड – घटना में प्रयुक्त लोहे का रड बरामद || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सधुवा बाजार में हुए चाय नाश्ता दुकानदार कृष्णा साह हत्याकांड मामले में परिजनों के अलग अलग बयान के बीच रंगरा पुलिस ने शुक्रवार को कथित रूप से घटना में प्रयुक्त खून से सना लोहे के रड को घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर झाड़ से बरामद किया है. झाड़ से बरामद हत्या में प्रयुक्त लोहे के रड पर खून के अलावे सर के बाल के भी निशान मिले हैं. बरामद रड को रंगरा पुलिस ने जब्त कर लिया है. रड मिलने से यह बात पुख्ता हो गया कि कृष्ण देव की हत्या अपराधियों द्वारा लोहे के रड से सर के ऊपर वार करके ही किया गया है. मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की […]

Noimg

रंगरा पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में पूछताछ के लिए ड्राइवर को लिया हिरासत में || GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के चापर दियारा से बीते 5 दिसंबर को पावरट्रक ट्रैक्टर की चोरी हो गई थी। जिसे लेकर रंगरा ओपी में ट्रैक्टर के मालिक के द्वारा चोरी का आवेदन पिछले सप्ताह दिया गया था। ट्रैक्टर मालिक के द्वारा अपने ड्राइवर पर ट्रैक्टर चोरी करने का आरोप लगाया गया था। ट्रैक्टर चोरी करने के मामले में ड्राइवर ढोराय मंडल के पुत्र विजय कुमार मंडल को पुलिस के द्वारा बीते शुक्रवार की सुबह उनके घर से हिरासत में लिया गया है। पुलिस हिरासत में लेकर ड्राइवर से ट्रैक्टर चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है इस संबंध में रंगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि ट्रैक्टर ऑनर के द्वारा ट्रैक्टर चोरी के संबंध में आवेदन दिया गया था […]