Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

मुखिया पति कुमोदी यादव के छोटे भाई की गोली मार कर हत्या || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा साहायक थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास एक फोटो स्टेट की दुकान में मंगलवार की शाम फोटो कॉपी करा रहे बैसी बनिया पंचायत के मुखिया पति कुमोदी यादव के भाई भवानीपुर निवासी 32 वर्षीय निकेश कुमार की गोली मार कर हत्या एक मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने कर दी है. अपराधियों ने निकेश को तीन गोली मारी, जिसमें एक गोली चेहरे पर, एक गोली बायीं तरफ सीने में और एक गोली दायें हाथ में मारी है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा निकेश कुमार इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया. […]

Noimg

मुखिया के भाई को अपराधियों ने मारी तीन गोली, मायागंज अस्पताल पहुंचने के क्रम में हुई मौत || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बैशी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव के भाई की अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दी है, बताया जा रहा है कि मृतक रिकेश यादव भवानीपुर में फोटोस्टेट दुकान के पास रसीद कटाने के दौरान उसका भी आ गया फोटोकॉपी करवा रहे थे, इसी दौरान नवगछिया थाना के तरफ से एक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात अपराधी सवार होकर उसके पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी , जिससे निकेश को तीन गोली हाथ सीना और गाल में लगी है, घटना के बाद आसपास का माहौल खराब होता देख सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर वहां से चले गए, मौके पर जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने निकेश को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल इलाज […]

Noimg

1.1 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के रंगरा पुलिस ने रंगरा चौक से 1.1 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के गोदम्बा थाना क्षेत्र के बी 25 कल्याणपुर विकासनगर निवासी साधना और रामनरेश को गिरफ्तार किया गया. फिर दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कुर्सेला निवासी अखिलेश मंडल को कुर्सेला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया. तीनों के पास से कुल 1.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गयी है जबकि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में […]

15 लीटर शराब के साथ रंगरा पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

15 लीटर देसी शराब के साथ रंगरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार रंगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल के नेतृत्व में एवं ए०एल०टी०एफ० नवगछिया के सहयोग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए रंगरा थाना क्षेत्र के ज्ञानी दास टोला तीनटंगा दियारा से हजारी मंडल के पुत्र संजय कुमार को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के विरुद्ध रंगरा ओपी में बिहार मध् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। DESK 04

Noimg

रंगरा में ग्राम पंचायत विकास योजना के एजेंडे पर हुई बैठक, योजना में तेजी व पारदर्शिता लाने का प्रखंड प्रमुख ने दिया निर्देश || GS NEW

DESK 040

रंगरा प्रखंड कार्यालय में बीते बुधवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के विभिन्न एजेंडे पर प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन दोपहर 12:00 प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड सभागार में रंगरा चौक प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया। बैठक की शुरुआत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में चल रहे ग्राम पंचायत विकास योजना पर चर्चा से किया गया। प्रखंड प्रमुख ने उपस्थित सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले पंचायत के विकास योजनाओं का सौ प्रतिशत संचालन करते हुए तेजी लाएं।साथ ही इन कार्यों में किसी भी प्रकार की कमीशन बाजी, या दलाली बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। […]

Noimg

अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद के महासचिव मनोनीत किए गए अवधेश पासवान || GS NEWS

DESK 040

लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान को अखिल भारतीय दुसाद उत्थान परिषद के प्रदेश महासचिव के रूप में मनोनीत किया गया है ।उक्त आशय का पत्र अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद के  राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह दुसाध द्वारा जारी किया गया है। उनके मनोनयन पर रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ,पूर्व मुखिया रघुवंश प्रसाद सिंह राकेश, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवनंदन जयसवाल ,भाजपा नेता राज किशोर आर्य, लेखक एवं कवि विभाष चंद्र विभूति, लोजपा नेता सुरेश भगत आदि ने उन्हें बधाई दी है । साथ ही अपने मनोनयन पर अवधेश पासवान ने कहा कि संस्था द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। इस जिम्मेदारी का वे सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। यह उनके लिए गौरव की बात है। DESK 04

Noimg

रंगरा छोटी काली मंदिर का किया जा रहा है तोड़कर पुनर्निर्माण || GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों के चंदे से होगा सालभर में भव्य मन्दिर का निर्माण रंगरा छोटी काली मंदिर के निर्माण को लेकर काली मंदिर पुजा सह मंदिर निर्माण समिति ने एक बैठक आयोजित कर वर्तमान मंदिर को तोड़कर नए मंदिर का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव पारित करते हुए बीते शुक्रवार से हीं मंदिर को तोड़ने का काम शुरु कर दिया गया है। मंदिर को तोड़ने से पूर्व हीं मंदिर निर्माण की रूपरेखा और लागत का आकलन किया गया। साथ हीं जब तक मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता है तब तक अस्थाई रूप से मैया काली की पूजा अर्चना के लिए वैकल्पिक तौर पर मानव केंद्र सत्संग भवन रंगरा के बगल में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा कर पिंड स्थापित […]

Noimg

न्यू पुलिस लाइन में एसपी ने किया अपराध गोष्ठी का आयोजन – ओवर ऑल रंगरा, खरीक, नवगछिया अव्वल || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के न्यू पुलिस लाइन में एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। पिछले माह में किये गए थानावार समीक्षा में रंगरा ने थाना प्रथम स्थान, खरीक थाना ने द्वतीय स्थान और नवगछिया थाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मौके पर ही सभी थानाध्यक्षों को पुरस्कृत किया गया। नवगछिया के एसपी ने कहा कि अन्य थानाध्यक्ष भी आये दिन अच्छा काम करें, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की गयी है। विगत दो वर्षों से दियारा इलाके में सफल सुरक्षा के लिये घोड़ सवार दस्ते की तैनाती की जाती रही है। इस बार भी जरूरत वाले […]