Category Archives: रंगरा चौक

फिर मिला तिनटंगा दियारा में गंगा के किनारे मरा हुआ डाल्फिन , वन विभाग के अधिकारियों ने कराया पोस्टमार्टम || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल रंगरा चौक प्रखंड के झल्लू दास टोला तिनटंगा दियारा में रविवार को सुबह एक डॉल्फिन मरा हुआ मिला . डॉल्फिन के मरने की सूचना पर नवगछिया वन विभाग के रेंज अधिकारी पीएन सिंह अपने सहयोगियों के साथ दियारा पहुंचकर मृत डॉल्फिन क़ो अपने साथ लेकर भागलपुर सुंदरवन लेकर गए . भागलपुर सुंदरवन में डॉल्फिन का पोस्टमार्टम कराया गया. डीएफओ ने तत्काल जांच का निर्देश दिया कि किस परिस्थिति में डॉल्फिन की मृत्यु हुई है .ऐसी डॉल्फिन के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत डॉल्फिन गंगा नदी की बाढ में कटाव के साथ यहां पर पहुंचा था.  इसकी सूचना वन विभाग को स्थानीय गंगा प्रहरी के द्वारा दिया गया .  डॉल्फिन के मुंह पर चोट का निशान […]

भवानीपुर में काजल का हुआ सम्मान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- 66वीं बीपीएससी परीक्षा में पहली बार में सफलता हासिल करने वाली भवानीपुर की बेटी काजल कुमारी का शुक्रवार को अपने घर जाने के क्रम में भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में पंचायती राज पदाधिकारी काजल कुमारी का स्वागत किया गया। इस दौरान पायल, रानी, रूही, प्रियांशु, सोनाक्षी, रितिका, आराध्या, रौनक, रोनित आदि छात्रों ने काजल की आरती उतार कर पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य विश्वास झा एवं ज्ञान दीप विद्यालय के निदेशक पंकज झा ने संयुक्त रूप से काजल को सम्मानित करते हुए मोमेंटो, डायरी एवं कलम भेंट किया। मौके पर प्राचार्य विश्वास झा, शिक्षक संदीप कुमार, ऋषभ कुमार झा, शिक्षिका मेघा शर्मा, कविता कुमारी, सोनी कुमारी, आइडियल विद्या मंदिर के निर्देशक प्रमोद […]

धसान के साथ  झल्लूदास टोला में कटाव जारी गंगा के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि ||GS NEWS

DESK 040

नये इलाकों में फैला बाढ का पानी  मुख्य अभियंता के साथ फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ने लिया जायजा गोपालपुर – रंगरा चौक प्रखंड के झल्लूदास टोला में गंगा नदी के कटाव का दायरा बने लगा है. एक तरफ गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. वहीं दूसरी ओर गंगा नदी का पानी निचले इलाकों में घुसने लगा है .गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण दियारा के लोग अपने पशु व सामान लेकर के घर आ रहे हैं.वहीं दूसरी ओर झल्लू दास टोला में लगातार कटाव जारी है . जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ,अधीक्षण अभियंता सहित अन्य लोगों ने एवं कटाव स्थल का निरीक्षण किया.मुख्य अभियंता ने बताया […]

रंगरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर सड़क किनारे ढाबे पर खड़ी दो ट्रकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान मारी टक्कर , ड्राइवर व खलासी समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से जख्मी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है और कईयों की जान चली जाती है वैसा ही कुछ मामला आज एनएच 31 पर देखा गया। ताजा मामला रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 31 का है। सड़क के किनारे खड़ी दो ट्रकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने ओवर टेक के दौरान जोरदार टक्कर मारा और सवार ड्राइवर व खलासी समेत कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है बताते चलें कि हवेली खड़गपुर मुंगेर का रहने वाला रामस्वरूप यादव का पुत्र संतोष यादव, लक्ष्मीपुर जमुई का रहने वाला रोशन यादव का पुत्र सुजीत कुमार, पलाजोरी देवघर का रहने […]

भवानीपुर का मान बढ़ाया काजल ने, गांव में खुशी का माहौल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- 66 वीं बीपीएससी में रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के स्व० अरूण रजक व तरूणा देवी की बेटी काजल कुमारी ने प्रथम प्रयास में सफलता हासिल किया है उन्हें पंचायती राज पदाधिकारी का पद मिला। काजल की आरंभिक शिक्षा  मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल भवानीपुर व नवोदय विद्यालय नगरपारा में ही हुई। आगे की पढ़ाई पटना विमेंस कॉलेज से हुई। वहीं डाकघर में नौकरी लगने के वाबजूद भी काजल ने अपने सपने को पूरा करने का जो ख्वाब देखा था। उसे उसने मेहनत से पूरा किया। उसकी सफलता को देखते काजल के चाचा अंबिका कुमार रजक, चाची रूबी कुमारी, मनोज रजक, प्रशांत कुमार, भाई विकास कुमार, अमन कुमार, अमर कुमार, आनंद कुमार, अंकित कुमार, आलोक कुमार, जॉनसन कुमार, बहन मनीषा […]

रंगरा के लाल ने बीपीएससी में सफलता का परचम लहरा कर गांव का किया नाम रोशन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा : रंगरा प्रखंड क्षेत्र के रंगरा पुवारी टोला हाई स्कूल रोड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षाविद स्वर्गीय दिवाकान्त मिश्र के पौत्र एवं अनिमेष कुमार मिश्रा के पुत्र अमित कुमार मिश्रा  ने बीपीएससी में सफलता का परचम लहरा कर पूरे रंगरा गांव का नाम रोशन किया है ।अमित ने पहले प्रयास में ही 209वां रैंक लाकर सफलता हासिल की है ।इनका चयन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में हुआ है ।अमित के पिता अनिमेष कुमार मिश्रा  जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं ।जबकि इनकी मां एक सफल गृहिणी हैं । अमित की शिक्षा दीक्षा बचपन से ही कटिहार स्थित अपने मामा के घर पर हुई थी। मैट्रिक की परीक्षा कटिहार […]

गंगा के जलस्तर वृद्धि के साथ धसान जारी,झल्लु दास टोला में ||GS NEWS

DESK 040

नही रुक रहा है कटाव रंगरा प्रखंड के झल्लू दास टोला में गंग गंगा नदी के दबाव के साथ कटाव जारी है .लगातार कटाव हो जाने से  घरों के करीब गंगा नदी के पहुंच जाने से लोगों में अपना घर कटने का भय समाने लगा है. गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण दबाव बढ़ता जा रहा है. ग्रामीण सुबोध कुमार, श्याम कुमार रविदास ,फूचो महलदार आदि लोगों ने बताया कि फलड फाइटिंग में सिर्फ बास गिराया जा रहा है इससे कटाव किसी भी तरह से नहीं रुक रहा है.कटाव पर काबू पाने के लिये ठोस व कारगर कार्य करवाने से ही कटाव रुकेगा. अगर इसी तरह से कटाव होते रहेगा तो  पूरा गांव नदी में समा […]

रंगरा के झल्लुदास टोला एवं ज्ञानीदास टोला में गंगा नदी के भीषण कटाव होने से ग्रामीणों में दहशत || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के झल्लुदास टोला एवं ज्ञानीदास टोला में गंगा नदी के भीषण कटाव होने से ग्रामीणों में दहशत हैं। ग्रामीण सुदामा दास, मुकेश दास, गंगा दास, सुनील दास, त्रिवेणी दास बताते हैं कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से काफी तेजी से कटाव हो रहा हैं। पिछले वर्ष भी इसी तरह कटाव हुआ था। कटाव में 50 से अधिक घर कटकर कोसी नदी में समा गया था। पंचायत के मुखिया गणेशी मंडल कहते हैं कि यहां पर जिस तरह से कटाव रोधी कार्य हुआ है। उससे गांव बचने की उम्मीद नहीं है। फलड फाइटिंग कार्य में भारी अनियमितता है।हम लोगों ने यहां पर सांसद, विधायक एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं विभाग के इंजीनियर से कई बार […]

जहाँगीर वैसी में कटाव से तीन घर कोसी में समाया ||GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों में दहशत   नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कोशी का कटाव एक बार फिर से तेज हो गया है. सोमवार की सुबह तीन लोगों का घर कोसी नदी में समा गया है. बताते चलें कि विगत  तीन माह के दौरान अभी तक लगभग 50 घर  और सैकड़ों परिवार का आशियाना कोसी नदी के गर्भ में समा चुका है. सोमवार को मोहम्मद मतीन, मोहम्मद मंटू,मोहम्मद अशफाक का घर कटाव की भेंट चढ़ गया है. कोसी में कटाव तेज होने के फलस्वरूप जहांगीरपुर बैसी, साधोपुर सहित लगभग आधे दर्जन तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. कटाव पीड़ितों के परिवार के सामने खाने के लाले पड गए हैं. कटाव पीडीत परिवार अपने घर और मकान […]