Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया के मधुसुदनपुर बैसी में बिस्कूट बेचने वाले को दबिया से काटकर कर दिया गंभीर रूप से जख्मी || GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड क्षेत्र के मधुसुदनपुर बैसी में पीपल पेड़ के पास बिस्कूट बेचने वालों को दबिया से काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया हैं। घायल जहांगीरपुर बैसी निवासी मु. हाफिज इम्तियाज हैं। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। हाफिज इम्तियाज बेहोशी के हालत में हैं। चेहरे, सर व शरीर के कई हिस्सों में दबिया से कटा हुआ गहरा जख्म हैं। शरीर पर लाठी से चोट के निशान हैं। अपराधियों ने मारपीट कर उसे सड़क पर फेक दिया था। उस रास्ते से गुजर रहे टेम्पो वालों ने इसकी सूचना जहांगीरपुर गांव के लोगों को दिया। सूचना पाकर गांव […]

एसपी ने किया विभिन्न थानों के कांडों का रिव्यू अनुसंधानकर्त्ता के साथ अलग -अलग, दिये कई आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर ,नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार की दोपहर को गोपालपुर थाना में रंगरा, इस्माइलपुर, परबत्ता, महिला व एससी एसटी थाना के विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्त्ता के साथ विभिन्न कांडों का रिव्यू किया तथा अनुसंधानकर्त्ता को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने रंगरा ओपीध्यक्ष से एनएच 31 पर हुए स्कूली बच्चों के ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी ली तथा सभी थानाध्यकों को ओवरलोड वाहनों की धर -पकड करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्कूली वाहन पर विशेष नजर रखने का निर्देश थानाध्यकों को दिया तथा अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुँचाने की व्यवस्था करें. बताते चलें कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी ने गोपालपुर थाना में विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Noimg

मसूदनपुर वैसी में अज्ञात अपराधियों ने दबिया मार कर किया घायल ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – मसूदनपुर वैसी गांव में अज्ञात अपराधियों ने  गांव के ही हाफिज इम्तियाज को दबिया से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. जानकारी मिली है कि वे देर रात बिस्किट बेच कर अपने घर लौट रहे थे. गांव में ही सुनसान जगह पर अज्ञात अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठा कर उन पर हमला बोल दिया. अपराधियों के हमले से वे गभीर रूप से घायल हो गए हैं. परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया. हाफिज इम्तियाज की हालत चिंताजनक है. मामला रंगरा पुलिस के संज्ञान में है. DESK 04

अनुमंडल कारा में संदेहास्पद मौत और सधोपुर गोली कांड के विरोध में किया गया विशाल धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया स्टेशन से जूलूस निकाल कर अनुमंडल परिसर में दिया धरनान्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष – राजेन्द्र यादव भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। नवगछिया अनुमंडल कारा में माररडीह के विचाराधीन बंदी के कथित संदेहास्पद मौत और साधोपुर गोली कांड के विरोध में आजाद हिंद मोर्चा के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव कर रहे थे. कार्यक्रम में सधोपुर और माररडीह के ग्रामीणों के अलावा कई समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की मौजूदगी देखी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत नवगछिया स्टेशन परिसर से एक जुलूस निकाल कर शुरू किया गया. जुलूस नवगछिया बाजार, थाना रोड और मकंदपुर चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंची, जहां जुलूस धरना सभा मे तब्दील हो […]

शराब मामले में 4 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा : रंगरा थाने में शराब मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के चार नामजद अभियुक्तों को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी अनुसार रंगरा थाना कांड संख्या 230/ 22 मद्द निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के भीम दास टोला निवासी  विशुन देव मंडल को रंगरा थाना अध्यक्ष मेहताब खान के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के समीप एक ठंडे की दुकान में चलाये जा रहे शराब के अवैध कारोबार की सूचना पर  प्रशिक्षु अवर निरीक्षक चनवीर कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त गोपालपुर […]