Category Archives: रंगरा चौक

साधोपुर मामला :  पुलिस की प्राथमिकी में मरे हुए लोगों का भी है नाम,बाहर कमाने वालों पर भी दर्ज की गई है प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में रंगरा थाना द्वारा गांव के करीब एक सौ लोगों को नामजद और 300 लोगों पर अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस प्राथमिकी में कई तरह की त्रुटि दिख रही है. प्राथमिकी में मरे हुए लोगों का भी नाम दर्ज कर दिया गया है. गांव के स्वर्गीय बसंत मंडल की पत्नी सरली देवी का निधन करीब 2 साल पहले ही हो चुका है. इसके बावजूद पुलिस ने अपने प्राथमिक ही में मृत सरली देवी का नाम भी दर्ज कर दिया है. यही नहीं गांव के महेश्वर मंडल, किशन मंडल सहित अन्य कई लोग बाहर कम करते हैं. उनका नाम भी पुलिस ने एफआईआर में […]

जहाँगीपुर बैसी में लोगों के मदद में उतरें समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सुमन, किया सूखा राशन का वितरण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर बैसी में लगातार कोसी नदी कटाव कर रही हैं । लगभग 25 से अधिक घर कोसी में विलीन हो चुके हैं लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति है । लगभग 1 महीने से घरों में चूल्हे नहीं जले हैं वहीं पीड़ितों का आरोप भी है कि उन्हें किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली है । मंगलवार को नवगछिया के समाजसेवी सह प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के चैयरमेन सुरेंद्र कुमार सुमन अपने सहयोगियों के साथ जहांगीरपुर बैसी पहुंचे । जहां अपने सहयोगियों के साथ गांव के कटाव पीड़ित के बीच सुखा राशन का वितरण किया है वहीं उन्होंने कहा कि इस समय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि को आगे आना चाहिए तत्काल राहत लोगों को देना अत्यावश्यक है […]

नवगछिया के साधोपुर गांव में पुलिस पर हमला करने के मामले में 19 लोगों को किया गया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के साधोपुर गांव को शनिवार को पुलिस पर हमला करने के मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में 10 पुरुष और दस महिलाएं हैं. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि कुल 50 से 60 महिला पुरुषों को हिरासत में लिया गया था, छानबीन के बाद बांकी लोगों को मुक्त किया गया. जिसने विरूद्ध साक्ष्य है, उन्हें गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने कहा कि बांकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर भाजपा के द्वारा कहा जा रहा है कि पुलिस ने छः माह की एक गर्भवती अखिलेश मंडल की पत्नी गीता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीणों का कहना है गीता की घटना में कोई […]

नवगछिया के जहांगीरपुर बैसी गांव में कोसी का रौद्र रूप अभी भी बरकरार, सरकार का रवैया अभी भी उदासीन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नवगछिया के जहांगीरपुर बैसी गांव में कोसी नदी का रौद्र रूप पिछले कई दिनों से देखने को मिल रहा है। कोसी अपनी गोद में लगातार पक्के मकान को समा रही है। आज भी कोसी के गोद में तीन घर समा चुके हैं। वही सरकार की ओर से चल रहे कटाव निरोधी कार्य ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। विभाग के द्वारा हाथीपांव बनाकर उसमें रेत के बोरे डालकर उसे कटाव स्थल के पास गिराया जाता है जिससे कटाव रुके लेकिन वह भी कोसी नदी में समा जा रहा है, और लगातार लोगों के पक्के घर कोसी की गोद में समा रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा मदद नहीं मिलने से कटाव पीड़ित दुखी […]

सधोपुर मामला : पीड़ित राजीव की मां ने पुलिस को दिया क्लीन चिट, कहा, गोली पुलिस ने नहीं चलाई थी || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जिस बात को लेकर साधोपुर गांव में पुलिस और पब्लिक के बीच भिरंथ हुई, उसी मामले में गोली लगने से घायल हुए राजीव की मां ने पुलिस को क्लीन चिट दे दिया है. राजीव की मां ने रविवार को मीडियाकर्मियों से बताया कि राजीव पुलिस की गोली से घायल नहीं हुआ. वह किसकी गोली से घायल हुआ इस बात की जानकारी उसे नहीं है लेकिन जब राजीव को गोली लगी तो रंगरा थाने के पुलिसकर्मी मदद को पहुंचे थे लेकिन ग्रामीणों में भ्रांति फैल गयी कि गोली पुलिस ने चलायी है. मीरा देवी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि रंगरा थाने के पुलिस की गोली से राजीव घायल हुए, यह बात सरासर गलत है. मालूम हो […]

नवगछिया के साधोपुर गांव में पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत || GS NEWS

DESK 04 B0

किशोर को गोली मार कर घायल करने का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला, पुलिस कर्मियों को बनाया बंधक, पुलिस ने की फायरिंग और जवाबी कार्रवाई नवगछिया – रंगरा के साधोपुर गांव में ग्रामीणों ने पुलिस पर एक नाबालिग को गोली मार कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया और बंधक बना लिया. जिसके बाद गांव पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग की और गांव के कई महिलाओं को पुरूषों की पिटाई कर दी. इस घटना में रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये. इधर कथित रूप से पुलिस की गोली से घायल हो गये स्व अरूण मंडल के पुत्र 14 […]

पुलिस गई अपराधी को पकड़ने ,पुलिस ने की फायरिंग, बच्चे को लगी गोली ,ग्रामीण सहित कई पुलिसवाले हुए घायल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी गिरफ्तार करने गई पुलिस खुद बनी बंधक, एसडीपीओ के ड्राइवर को चोट, अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों ने पुलिस की कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, पूरा साधोपुर बना रणक्षेत्र भागलपुर।नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव में हत्याकांड के अभियुक्त वरुण कुमार को पकड़ने गई पुलिस को जब अपराधी वरुण नहीं मिला तब उसके भतीजे 14 वर्षीय राजीव से रंगरा थाना प्रभारी महताब आलम ने वरुण के बारे में पूछा जिस पर युवक ने अपने चाचा का पता नहीं मालूम होने की बात कही जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा गोली चला दी गई जिसमें 14 वर्षीय युवक के पैर में गोली लगी है । वही ग्रामीणों ने पुलिस वालों को घेर कर जमकर पिटाई कर दी, जिसमें […]

जहांगीरपुर बैसी के कटाव पीड़ितों से मिलने पहुचेंगे विधायक दल के नेता अजीत शर्मा || GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कटाव पीड़ितों से मिलने पहुचेंगे विधायक दल के नेता अजीत शर्मा। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने बताया कि जहांगीरपुर में कटाव पीड़ित से आज मिलने जहांगीरपुर बैसी जायेंगे। जहांगीरपुर बैसी में कटाव की स्थिति काफी भयावह हैं। मंत्री रामसूरत राय के निर्देश के बावजूद भी कटाव रोकने के लिए कार्य नहीं किया गया। अंतत: पूरा गांव कट रहा हैं। कटाव से पीड़ित परिवारों के लिए सरकार किसी भी प्रकार का राहत सामग्री नहीं दे रहे हैं। कटाव पीड़ितों की स्थिति काफी खराब हैं। DESK 04