Category Archives: रंगरा चौक

बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा में शामिल करने हेतु ,कॉपियां ,बैग, पुस्तकें, व अन्य स्टेशनरी वितरित की गई। // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के प्रखंड संसाधन केंद्र रंगरा चौक में ड्रॉपआउट बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा में शामिल करने हेतु स्कूल बैग,अंग्रेजी,हिंदी एवं गणित की तीन-तीन कॉपियां पुस्तकें,पेंसिल, कलर बॉक्स एवं अन्य स्टेशनरी वितरित की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक कुमारी निर्मला नए छात्रों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कही यह सभी सामग्रियां बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए दी जा रही है। जिससे बच्चे पढ़ाई के प्रति आकर्षित होंगे। उपस्थित अभिभावकों से भी निवेदन किया गया बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें एवं घर पर भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें। वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने कहा गत वर्ष प्रबंध पोर्टल पर प्रखंड रंगरा चौक के 234 ड्रॉपआउट बच्चों की सूची पंजीकृत की गई थी। […]

नवगछिया के चापर दियारा में सौतेली मां ने पुत्री की गला दबाकर कर दी हत्या // GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा चौक प्रखंड के चापर दियारा में सोतेली मां ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका चापर दियारा निवासी अरूण मंडल की पुत्री मनीषा कुमारी हैं। इस संबंध में मृतका की बड़ी बहन विशाखा देवी ने बताई कि अरूण मंडल ने दो शादी की हैं। पहली पत्नी से तीन लड़की हैं। दो बड़ी लड़की की शादी हो चुकी हैं। मनीषा सबसे छोटी पुत्री हैं। पिता अरूण मंडल गोरखपुर में रेलवे के पुल विभाग में काम करते हैं। वे वहीं रहते हैं। मनीषा अपनी दादी व सोतेली मां सोमा देवी के साथ चापर दियारा में रहती थी। मनीषा मोबाइल पर बात कर रही थी। सोतेली मां ने इसको लेकर डांट डपट किया। इसको लेकर विवाद काफी बढ़ गया। सोतेली […]

अधिक दाम पर युरिया बेचने के आरोप में रंगरा के खाद दुकानदार पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज //GS NEWS

DESK 04 B0

अधिक दाम पर युरिया बेचने के आरोप में रंगरा के खाद दुकानदार पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया गया कि दुकान में युरिया खाद 350 रूपया बोरा बेचा जा रहा था। गोपालपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि जिला पदाधिकारी कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर रंगरा प्रखंड के जयसवाल ट्रेडर्स के संचालक मनोज कुमार जयसवाल की दुकान रंगरा गांव में जाकर जांच किया। जांच में आरोप सही पाए गए। दुाकनदार के विरूद्ध मु. मिस्टर आलम के द्वारा दिए जिला कृषि पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था कि युरिया व अन्य खाद निर्धारित कीमत से अधिक कीमत वसूल करने का आरोप लगाया था। आवेदन के आलोक में जांच करने का निर्देश गोपालपुर प्रखंड कृषि […]

श्रद्धालुओं ने किया कलश विसर्जन यात्रा में उमड़ी भीड़ के  साथ भव्य मेले का  समापन || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी चौक स्थित प्रसिद्ध महंत बाबा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत विराट अखंड रामधुन संकीर्तन एवं कलश शोभायात्रा के अंतिम दिन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पुजन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने महंत बाबा से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक परिक्रमा के साथ  नम आंखों से  स्थानीय नदी में कलश को विसर्जित किया इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि बीते कई वर्षों से महंत बाबा का पुजन को लेकर भव्य मेलें का का आयोजन सबों के सहयोग से लगता है वहीं श्री सदगुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि. हमारे समाज में संतगण हमेशा से पुजनीय है मेले के आयोजन से आपसी प्रेम […]

NH31 पर मुरली के समीप मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में तीन घायल ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली में मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में रंगरा ओपी क्षेत्र के सधुआ निवासी मु. कारे लाल, कटिहार जिला के कुर्सेला थाना के सिमरिया निवासी बीरबल कुमार, रोमन कुमार हैं। स्थानिय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। बीरबल कुमार व रोमन कुमार घर से नवगछिया बाइक से जा रहे थे। वहीं मु. कारे लाल नवगछिया से घर रंगरा जा रहा थे। दोनो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। DESK 04