Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

साहू टोला में युवक नें खत्म कर ली अपनी जीवन लीला ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर साहू टोला में युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मृतक नवगछिया के भवानीपुर साहू टोला निवासी बबलू पासवान का 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार उर्फ कारे कुमार है. मृतक के पिता बबलू पासवान ने बताया कि वह मजदूरी करने बाहर गया था. मां भी घर में नहीं थी. इसी बीच युवक ने गमछा का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया । मृतक छोटू तीन भाई था. छोटू सबसे छोटा था एक होटल में काम करता था. बड़ा भाई सुमन और मनीष मजदूरी और पिता कबाड़ी का काम करता है. छोटू की मौत के बाद मां और बहन द्रौपदी और नंदिनी का रो रो कर बुरा हाल है. घटना सूचना […]

Noimg

रंगरा ब्लॉक में बाढ़ का पानी घुसने से आवागमन बाधित ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा ब्लॉक में मंगलवार से बाढ़ का पानी घुसने लगा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गुरुवार की दोपहर, रंगरा ब्लॉक जाने वाली सड़क पर बाढ़ के पानी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की स्थिति के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति में रुकावट आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके। क्षेत्र में बाढ़ […]

Noimg

दो साल बाद मां को मिला लापता पुत्र, जितिया व्रत का बना संयोग ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक के पास स्थित हिमांशु पेट्रोल पंप के निकट, एक मां को उसके लापता बेटे श्रवन कुमार दो साल बाद मिल गया। श्रवन, जो अररिया जिले के नवटोल धनेश्वरी थाना क्षेत्र का निवासी है, 15 साल की उम्र में घर से लापता हो गया था। माता-पिता ने श्रवन की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह, गांव के लोग गंगा स्नान के लिए महादेवपुर घाट पर गए थे। रास्ते में जब उन्होंने हिमांशु पेट्रोल पंप के पास रुककर तेल भरवाया, तो कुछ महिलाएं पानी पीने के लिए गाड़ी से बाहर निकलीं। तभी उन्होंने देखा कि श्रवन सड़क किनारे घूम रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत उसकी तस्वीर खींचकर श्रवन के […]

Noimg

रंगरा सामुदायिक अस्पताल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे रंगरा सामुदायिक अस्पताल में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में अस्पताल के कई कीमती उपकरण और सामान जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। जब आग लगी, उस समय अस्पताल में आठ प्रसूता सहित कुल 12 मरीज भर्ती थे। अचानक आग और धुएँ के फैलने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। पास में खड़े ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और मरीजों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत अस्पताल प्रभारी डॉक्टर रंजन कुमार ने रंगरा थाने और अग्निशामक विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर तीन दमकल […]

Noimg

रंगरा प्रखंड में बाढ़ से स्थिति भयावह, 12 हजार घर जलमग्न ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के फलस्वरूप रंगरा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। सधुआ चापर, कौशिकीपुर सहोरा, मदरौनी, तिनटंगा दियारा सहित छह पंचायतों के लगभग 12 हजार घर जलमग्न हो गए हैं। पिछले चार दिनों से बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बाढ़ से प्रभावित गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। सड़कों पर 4 से 5 फीट पानी बह रहा है, और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा अब तक नाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोग अपने घरों में कैद हो चुके हैं। […]

Noimg

जय नंदन कुमार बने मनरेगा एवं भवन निर्माण मजदूर संघ के रंगरा प्रखंड अध्यक्ष ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के मुरली निवासी जय नंदन कुमार को मनरेगा एवं भवन निर्माण मजदूर संघ के रंगरा प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार यादव द्वारा किया गया। मनोनीत होने के बाद जय नंदन कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार यादव ने जिस निष्ठा और विश्वास के साथ मुझ पर यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का लाभ हर गरीब मजदूर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड के सभी मजदूरों का बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीयन कराकर उन्हें उचित लाभ […]

Noimg

रंगरा प्रखंड प्रमुख मोती यादव पर कार्यालय में घुसकर शस्त्र के साथ उदंडता का आरोप ||GS NEWS

DESK 04 B0

रंगरा बीडीओ नें आवेदन देकर लगाया आरोप पुलिस ने घर से हथियार व गोली किया बरामद नवगछिया के रंगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्नु भारती के लिखित आवेदन के आधार पर प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि संजीव कुमार अपने तीन निजी गार्डों के साथ शस्त्रों से लैस होकर रंगरा प्रखंड कार्यालय में घुसकर बदतमीजी करने लगे और शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए विकास पदाधिकारी सहित कार्यालय के अन्य कर्मियों को धमकाने लगे। इस मामले में रंगरा थाना कांड सं0-84/24, दिनांक 13.09.24 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। इनमें धारा 190/191 (1) (2) (3), 126(2), 115(2), 132, 352, 351, 3(5) BNS और आर्म्स एक्ट […]

Noimg

सीएचसी में नवजात की मौत पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नवजात शिशु की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। मृतक बच्चे की मौसी छोटी खातुन के भाई मु. सज्जाद ने यह आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, 11 सितंबर को दोपहर 2:40 बजे मु. सज्जाद की बहन छोटी खातुन ने रंगरा सीएचसी में बच्चे को जन्म दिया था। नवजात शिशु की तबीयत खराब थी और उसे तुरंत ऑक्सीजन की जरूरत थी। हालांकि, जब शिशु को ऑक्सीजन लगाया गया, तो अचानक ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित हो गई। मु. सज्जाद का आरोप है कि उस वक्त सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात गार्ड अरुण […]