Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया : मेला स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था, उपद्रवियों एवं उचक्कों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लगने वाले विभिन्न गांवों में दशहरा मेला को लेकर सुरक्षा के ख्याल से पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था किया है। प्रखंड क्षेत्र के कुमादपुर, मुरली, मसुदनपुर बैसी, रंगरा, सधुआ, झल्लू दास टोला में दुर्गा पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। सभी मेले में पुलिस पदाधिकारी को सुरक्षा बलों के साथ तैनात किया गया है। इस संबंध में रंगरा ओपीध्यक्ष महताब खान ने बताया कि बीते बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सभी मेला स्थलों का मुआयना किया गया था। सभी मेला समिति को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पुलिस वालों को भी तैनात कर दिया गया है। विशेष करके मेला के दौरान मेला […]

रंगरा : मधुमक्खी बक्सा चोरी के मामले में रंगरा पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा पुलिस ने बीते मंगलवार को मधुमक्खी बक्सा चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाबत रंगरा उपाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि 4 दिन पूर्व एनएच 31 स्थित ठाकुर ढाबा के समीप पूर्णिया जिला के जलालगढ़ थाना के सपहा रहिका गांव निवासी रामदयाल मेहता के पुत्र जितेंद्र मेहता ने रंगरा ओपी में. मधुमक्खी का बक्सा चोरी हो जाने के विरुद्ध आवेदन दिया था। घटना के विरुद्ध कांड संख्या- 461/21 अंकित कर पुलिस ने छापेमारी करते हुए पूर्णिया जिला के बनमनखी थाना क्षेत्र के धीमा गांव निवासी कुसुमलाल पुरारिया के पुत्र रामू पुरारिया को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि पूर्णिया जिला के व्यवसाई जितेंद्र […]

रंगरा : कोरोना वैक्सीनेशन डोर टू डोर सर्वे के लिए आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कर्मी ओर आंगनवाडी सेविकाओं को कोराना वैक्सीनेशन के लिए डोर टू डोर जाकर सर्वे करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में बीते मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर सर्वे को लेकर यह प्रशिक्षण का आयोजन रखा गया था जिसमें बताया गया कि 18 वर्ष से ऊपर के. कितने लोगों ने कोराना का वैक्सीन लिया और कितने लोगों ने वैक्सीन नहीं लिया, इसकी रिपोर्ट तैयार करना है। सभी आशा और सेविका को प्रखंड मुख्यालय से मतदाता सूची प्राप्त कर अपने-अपने वार्डों में प्रत्येक […]

रंगरा के भवानीपुर काली मंदिर व वैसी दुर्गा मंदिर में कन्हैया मंडल नें युवाओं के साथ की पूजा-अर्चना, गांव में किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के रंगरा गाँव में जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हैया कुमार नें मंगलवार को रंगरा के भवानीपुर काली मंदिर व वैसी दुर्गा मंदिर में युवाओं के पूजा-अर्चना के साथ गांव में जनसंपर्क किया । मौके पर युवाओं ने ग्रामीणों को वर्तमान में चल रही योजनाओं के बारे में भी बताया । स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पंचायत में भी कई कार्य अधूरा पड़ा है और कई बड़े मुद्दे का अब तक निपटारा नहीं किया गया है। भवानीपुर व वैसी गाँव में प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के दर्जनों युवा शक्ति के युवा सदस्य भी मौजूद थे । DESK 04

तीनटंगा दियारा में नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

तीनटंगा दियारा के आजमाबाद दुर्गा स्थान के प्रांगण में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 7 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम कथा का आयोजन नवरात्र की पहली पूजा से लेकर दसवीं पूजा तक चलेगा। यह आयोजन दुर्गा पूजा समिति आजमाबाद के द्वारा किया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश जयसवाल और सचिव मटरू शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आजमाबाद में मेला समिति के द्वारा धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं साथ ही दुर्गा की प्रतिमा स्थापित भी किया जाता है आजमाबाद दुर्गा स्थान की महिमा पूरे दियारा क्षेत्र में मशहूर है। इस बार राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक के रूप […]

अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली लड़की को रंगरा पुलिस ने किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के चापर ढाला के समीप रंगरा पुलिस ने 1 दिन पूर्व घर से अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली लड़की को उनके बॉयफ्रेंड के साथ बरामद किया है। लड़का और लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने लड़की का बयान नवगछिया न्यायालय में कलमबंद करवाया। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए गई थी। लेकिन इसकी सूचना अपने माता-पिता को नहीं दे पाई। लड़की ने अपने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। जिसके बाद लड़की को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया और लड़के को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चलें कि बीते रविवार को ही लड़की अपने माता-पिता को बिना […]