Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : जमीन के केवला करने का प्रलोभन देकर महिला से 3 लाख 10 हजार की ठगी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर वैसी गांव में जमीन का केवला करने का प्रलोभन देकर एक महिला से 3 लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस ठगी के विरुद्ध पीड़ित महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मसूदपुर वैसी निवासी प्रेम कुमार मंडल की पत्नी सोनी देवी ने गाँव के ही रोहित मंडल के विरुद्ध जमीन का केवला करने की बात कहकर ₹310000 की ठगी करने का आरोप लगाया है। सोनी देवी का कहना है कि उन्होंने एक समझौता पत्र के आधार पर कई गवाहों की मौजूदगी में 1 जनवरी वर्ष 2019 को जमीन खरीदने के एवज में रोहित मंडल को ₹310000 दिया था। परंतु रोहित मंडल रुपए लेने […]

नवगछिया : जनसंपर्क में रंगरा के जहाँगीपुर बैसी पहुँचे जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हिया मंडल, लोगों नें सुनाई अपनीं समस्या ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखण्ड के जहाँगीपुर बैसी में जनसंपर्क करनें हेतू जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हिया कुमार अपनें समर्थक के साथ पहुँचें । वही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्या से प्रत्याशी प्रतिनिधि को रूबरू कराया । मौके पर जहांगीरपुर बैसी के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में विभिन्न प्रकार की समस्याएं हैं लेकिन कभी किसी का ध्यान इस पर नहीं जाता है वो लोग कोसी का दंश कोसी के बाढ़ के समय में झेलतें हैं । वही मौके पर प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल तथा उनके साथ में. मनोज कुमार मंडल व अन्य नें ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निश्चित रूप से उनके भी समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा […]

रंगरा पुलिस ने वाहन और मास्क जांच कर 1350 रुपये का काटा चालान ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते गुरुबार को एनएच 31 सड़क मार्ग के मुरली चौक, थाना चौक, रंगरा चौक और भट्ठा चौक के समीप वाहन और मास्क जांच अभियान चलाया। एनएच 31 सड़क मार्ग पर विभिन्न सुरक्षा दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग अभियान लगातार रंगरा पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन और मास्क जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों से 1350 रुपये का जुर्माना वसूला। रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वाले कुल 7 लोगों से ₹350 और ट्रैफिक कानून का उल्लंघन कर रहे वाहन चालको से ₹1000 जुर्माने की राशि वसूल की है। DESK 04

नवगछिया : स्कूल में काम कर रहे मजदूर की बिजली का करंट लगने से मौत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:नवगछिया थाना के प्रसीडेंसी स्कूल में काम कर रहे मजदूर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अनिरूद्ध यादव के पुत्र बंटी यादव हैं। बताया गया बंटी यादव प्रसिंडेंसी स्कूल में मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था। इसी दौरान छत पर से हाई वोल्टेज बिजली के तार के सम्पर्क में आ गया। बिजली का करंट के चपेट में आने के पश्चात घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम होने के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की […]

रंगरा जिलापरिषद उम्मीदवार सिंधो कुमारी नें दिया अर्घ, प्रखंडवासियों के लिए किया ईश्वर से प्रार्थना ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड के तिनटंगा दियारा के भीमदास टोला निवासी व रंगरा जिला परिषद की प्रत्याशी सिंधो कुमारी नें जिउतिया पर्व पर लोगों से धूम धाम से पूरी निष्ठा से मनाने की अपील की । इस बार दियारा क्षेत्र में बुधवार को जीवित्र पुत्रिका व्रत मनाया गया । बुधवार को निर्जला व्रत में संध्या के समय अपनें घर में पूजा अर्चना के बाद सिंधो कुमारी नें कहा कि उनोहनें अपनें रंगरा प्रखंड क्षेत्र के जनता के लिए अमन चैन सुख शान्ति की कामना ईश्वर से करतें हुए पूजा अर्चना की हैं । वहीं पूजन कार्यक्रम में उनके साथ प्रत्याशी प्रतिनिधि उनके पति कन्हिया कुमार मंडल सहित परिवार व आसपास के कई लोग उपस्थित थे । DESK 04

आज सोमवार से शुरू हो रहा है रंगरा में पल्स पोलियो अभियान ||GS NEWS

DESK 040

स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत रंगरा प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में आज से 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि रूटीन कार्यक्रम के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान प्रारंभ की जा रही है जो आगामी 5 दिनों तक चलेगा। पल्स पोलियो की दवा 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा दी जाएगी। इसके अलावे पल्स पोलियो अभियान दस्ता दल के सभी सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है कि वह घर घर जाकर यह जांच करेगा कि किन-किन घरों के कितने लोगों […]

रंगरा : सड़क दुर्घटना घायल हुए प्राइवेट शिक्षक आनंद सर का ईलाज के दौरान निधन ||GS NEWS

DESK 040

बीते 18 सितंबर को नवगछिया एनएच 31 पर संतोष धर्मकांटा के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रंगरा चौक प्रखंड के भावनीपुर निवासी प्राइवेट शिक्षक आनंद कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया । बताते चलें कि सड़क दुर्घटना के बाद तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखतें से मायागंज भागलपुर हेतु रेफ़र किया गया । जहां और स्थिति को गंभीर देखतें हुए बेहतर ईलाज को सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया वहीं ईलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया । शिक्षक के निधन की ख़बर सुनतें ही शिक्षा के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। DESK 04