Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : मुरली के समीप सड़क दुर्घटना में सहोड़ा के युवक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के NH 31 मुरली चौक के समीप बीते गुरुवार की सुबह एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहोड़ा गांव के जागेश्वर यादव के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव और घायल ढोरे यादव के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोनू रंगरा से नवगछिया की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से पीछे एक और व्यक्ति को बैठा कर जा रहा था। इसी क्रम में मुरली चौक के समीप एक मोटरसाइकिल चालक तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर इनके मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया। जिससे सोनू बुरी तरह जख्मी हो गया। इस दुर्घटना के बाद जब तक आसपास के लोग दौड़े मौके […]

रंगरा स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम को दिया गया आइरन सुक्रोज का प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते बुधवार को सभी एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों को आयरन सुक्रोज संबंधित प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण का क्रियान्वयन स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार और डॉक्टर पिंकेश कुमार के द्वारा किया गया इस मौके पर डॉ रंजन ने बताया कि सभी एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया है। जो इस प्रशिक्षण के बाद गांव में जाकर आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 30 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जांच कर उन्हें दवाई के साथ-साथ उचित परामर्श भी देंगे। साथ ही लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन करेंगे। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की । बीमारी अब कम उम्र वाले लोगों को भी अपना […]

रंगरा में पोषण परामर्श केंद्र का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड कार्यालय परिसर में पोषण माह के दौरान पोषण परामर्श केंद्र लगाया गया। जिसका उद्घाटन रंगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार एवं बाल विकास पदाधिकारी रेखा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वहां उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने अपने पोषक क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं को विशेष करके जो गर्भवती महिला हैं. और बच्चे हैं उनके स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक करने का काम करें, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें। सभी गर्भवती और कमजोर महिलाओं को खानपान में हरी सब्जी, दाल , दूध, साग भरपूर मात्रा में लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श […]

रंगरा में झाड़ी से निकला अजगर का बच्चा, ग्रामीणों में कोतुहल ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के रंगरा गांव के पुवारी टोला में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य दिवाकर सिंह के घर के समीप झारी से एक अजगर का बच्चा निकल गया ।जिसको लेकर ग्रामीणों के बीच काफी कौतूहल देखा  गया ।अजगर का बच्चा निकलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छोटे-छोटे बच्चे भी अजगर के बच्चे को देखने के लिए पहुंच गए । अजगर का बच्चा चार फीट लम्बाई का बताया जा रहा है जो चितकबरे रंग का है।पशु चिकित्सक डॉ गोपाल ने बताया कि अजगर प्रजाति का सांप काफी दुर्लभ माना जाता है। यह अधिकांश जंगली एवं पहाड़ी वनक्षेत्र में पाया जाता है।समाजसेवी शक्ति ठाकुर,मुन्नी ठाकुर आदि द्वारा इसे संरक्षित कर रखा गया है।  ग्रामीणों के द्वारा रेस्क्यू के […]

रंगरा में परिवार नियोजन को ले आशा कार्यकर्त्ताओं ने निकाली रैली ||GS NEWS

DESK 040

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में परिवार नियोजन को लेकर आशा कार्यकर्त्ताओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने काम किया। रैली में आशा स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा फैमिली प्लानिंग के विभिन्न तरीकों के बारे में लोगों को नारा लगाकर जानकारी दे रहे थे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार कर रहे थे। डॉक्टर रंजन ने इस सम्बन्ध में बताया कि परिवार नियोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से रैली निकली गयी। साथ हीं लोगों को परिवार नियोजन के प्रति सकारात्मक पहल के लिए परिवार कल्याण मेला का भी आयोजन किया गया था। DESK 04

रंगरा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग,चूना व डीडीटी का छिड़काव करने की मांग ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इस वर्ष आए भीषण बाढ़ के बाद प्रखंड के विभिन्न गांवों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में रंगरा, सधुआ, सहोड़ा, और तीनटंगा दियारा के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने एवं लंबे समय तक पानी का ठहराव होने के कारण मच्छर पानी में पनपने लगे है। लोगों को अब संभावित मौसमी बीमारी मलेरिया व डेंगू का डर सताने लगा है। जलजमाव रहने से वैश्विक महामारी के दौरान डेंगू, मलेरिया व डायरिया जैसी बीमारी जनमानस को प्रभावित कर सकती है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के क्षेत्र में फॉगिंग, चूना व डीडीटी का छिड़काव पूर्ण रूप से नहीं हो रहा है। ऐसे में कोरोना काल के बाद लोगों को […]

नवगछिया :व्यापारी बनकर सीमांचल में घुस रहे हैं विदेशी घुसपैठिए घुसपैठिए को रोकने के लिए सीमा पर हो रही सतत निगरानी – रामसूरत राय ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा प्रखंड के तीन टंगा दियारा स्थित कटाव स्थल पर जायजा लेने के दौरान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि पूर्णिया प्रमंडल में अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान सीमांचल के इलाके में विदेशी घुसपैठिए द्वारा राज्य में घुसपैठ की बात प्रकाश में आई है. उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिन के दौरान सीमा पार के विदेशी घुसपैठिए सीमांचल के इलाके होते हुए बिहार में प्रवेश कर रहे हैं विदेशी लोग अवैध रूप से व्यापारी बनकर यहां घुस जाते हैं और स्थानीय लोगों मदद से फर्जी तरीके से जमीन के कागजात  बनवा लेते हैं. वे धीरे-धीरे  यहां की नागरिकता हासिल कर लेते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि […]

नवगछिया : तटबंध पर हुए धसान का नहीं हो पाया पूरी तरह से रीस्टोरेशन, दरार के साथ धसान जारी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियाअनहोनी की आशंका से गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के वीरनगर के ग्रामीण पिछले तीन -चार दिनों से रतजगा को विवश हैं। क्योंकि इसमाइलपुर के बिन टोली के बीच बना तटबंध वीर नगर गांव के पास धसान के बाद तटबंध का रीस्टोरेशन पूरी तरह से नहीं हो पाया है। जबकि दरार के साथ धसान जारी है। रीस्टोरेशन का कार्य फिलहाल बंद है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दरार होने पर जेसीबी से बराबर कर दिया जाता है।जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के अनुसार आवश्यकता के अनुसार फ्लड फायटिंग कार्य करवाया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बालू उपलब्ध नहीं रहने के कारण एनसी का कार्य नहीं हो पा रहा है। भारी मात्रा में बालू भरी बोरियों […]

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में डेढ़ किलोमीटर के दायरे में भीषण कटाव जारी ।तिनटंगा दियारा (उत्तर )एवं तिनटंगा दियारा( दक्षिण ) दो दो पंचायतों के अस्तित्व पर मंडराने लगा है खतरा ||GS NEWS

DESK 040

-जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की टीम ने तीन टंगा दियारा स्थित ज्ञानी दास टोला में हो रहे कटाव स्थल का लिया जायजा । नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीन टंगा दियारा पंचायत के ज्ञानी दास टोला में हो रहे डेढ़ किलोमीटर के दायरे में  भीषण कटाव जारी है। कटाव  की सूचना पर मंगलवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राजेंद्र कुमार मेहता के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम ने कटाव स्थल का जायजा लिया ।अभियंताओं की टीम ने स्थानीय पंचायत के मुखिया भोला मंडल के साथ नाव पर सवार होकर लगभग डेढ़ किलो मीटर के दायरे में हो रहे कटाव का जायजा लिया । बताते चलें कि पिछले एक माह  से ज्ञानीदासटोला में हो रहे  कटाव […]