Category Archives: रंगरा चौक

स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर रंगरा में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन। ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तेजनारायण उच्च विद्यालय रंगरा में बीते सोमवार को कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, पेंटिंग और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के द्वारा कराया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। साथ हीं स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली भी निकली गयी।इस प्रतियोगिता में नीरज कुमार, रौशन कुमार और अभिषेक कुमार ने निबंध में,आराधना कुमारी और अर्चना कुमारी स्लोगन लेखन में और प्रियांशु कुमार, आराधनाकुमारी ,संजीत कुमार के अलावे सीमा कुमारी पेंटिंग में विजेता […]

रंगरा : दो पक्षों के बीच मारपीट में मां और बेटा घायल, थाना में दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के भीम दास टोला में सोमवार को हुए मारपीट में 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में विनोद महल दार की पत्नी नूतन देवी और उसका पुत्र नीरज कुमार है। इस घटना के विरुद्ध नूतन देवी ने रंगरा थाना में अपने पड़ोसियों के विरुद्ध मामला अंकित करने के लिए आवेदन दिया है । पीड़िता ने बताया है कि उनके पड़ोसी अपने घर का गंदा पानी मेरे दरवाजे पर गिरा रहा था। रोकने की बात को लेकर वह हम दोनों मां बेटे से मारपीट करने लगे। इस मारपीट में हम दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। परिजनों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार किया […]

रंगरा : दो पक्षों के मारपीट में 5 लोग घायल ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर वैसी गांव में बीते रविवार की रात दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां भांजी गई। इस मारपीट में कुल 5 व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया है। घायलों में अनुराग कुमार, मंजू देवी, राजीव कुमार मंडल, सुनैना देवी और उमेश मंडल शामिल है। इलाज के बाद सभी घायलों को अपने अपने घर भेज दिया गया है। इस घटना के संबंध में रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है जिसकी जांच की जा रही है जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। DESK 04

स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लें हाई स्कूल रंगरा में प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

तेजनारायण उच्च विद्यालय रंगरा में सोमवार को कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, पेंटिंग और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता का आयोजन स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के द्वारा कराया जायेगा। इस सम्बन्ध में . जानकारी देते हुए स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इससे बच्चे अपने स्वास्थ्य और स्वछता के प्रति जागरूक हो सकेंगे।स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के. प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर पिंकेश के द्वारा प्रथम विजेता को बैट बॉल, द्वितीय को बैडमिंटन सेट और तीसरे विजेता को कैरम बोर्ड प्राइज दिया जायेगा। प्रतियोगिता का संचालन स्वास्थ्य प्रबंधक श्वेता कुमारी के द्वारा किया जायेगा। […]

रंगरा : मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ ही भवानीपुर में स्थापित गणपति प्रतिमा का विषर्जन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर गांव में रविवार को गणपति पूजा महोत्सव में संध्या मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण युवा की विभिन्न टोली नें भाग लिया . मटका फोड़ प्रतियोगिता में 5 मटका को लगभग 20 फिट पर लगाया गया था जिसे युवकों की टोली द्वारा एक के ऊपर एक चढ़कर फोड़ा गया। वहीं मटका फोड़ प्रतियोगिता के बाद गणेश जी के प्रतिमा का स्थानीय काली घाट भवानीपुर में शन्तिपूर्ण विषर्जन किया गया । मौके पर आयोजन मंडल के सदस्य पिंटू यादव, मुंशी यादव, अमित कुमार, अवनीश कुमार, सतीश, प्रिंस, सिंटू, बिनीत जोशी, राहुल सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद थे । DESK 04

रंगरा : पशु चारा की किल्ल्त ने पशुपालकों की बढ़ाई मुश्किलें, बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से की पशु चारा की मांग ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इस वर्ष आई भीषण बाढ़ से एक तरफ जहां लोगों के बीच रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ बाढ़ पीड़ित पशुपालकों के सामने पशु चारा की किल्लत हो गई है। पशु चारा उपलब्ध नहीं रहने के कारण लोगों के सामने अपने पशु को चारा उपलब्ध कराना एक समस्या बन गई है। लिहाजा लोग ओने पौने दामों में अपने अपने मवेशियों को बेचने पर विवश हैं। इस मजबूरी का फायदा उठाने के लिए गांव गांव मवेशी खरीदने वाले व्यापारी घूमने लगे हैं। जो मवेशियों का दाम, उचित दाम के एक चौथाई लगा रहा है। मजबूरन पशुपालक अपने मवेशियों को इन व्यापारियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। रंगरा के पशुपालक महेश मंडल, […]

रंगरा : अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित फसलों का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

गुरुवार को रंगरा प्रखंड में बाढ़ के कारण  क्षतिग्रस्त हुई फसलों का जायजा लेने के लिए नवगछिया के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार रंगरा प्रखंड पहुंचे। रंगरा प्रखंड पहुंचने के बाद उन्होंने प्रखंड के सधुआ चापर,  मदरौनी, कौसकीपुर सहौरा,मुरली आदि पंचायतों का दौरा कर  बाढ़ के कारण व्यापक रूप से खरीफ फसलों की हुई क्षति का आकलन किया । बताते चलें कि रंगरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में बड़े पैमाने पर मक्का, पपीता एवं सब्जी की खेती होती है। इन फसलों को बाढ़ के कारण व्यापक रूप से नुकसान हुआ है ।इसके फलस्वरूप किसानों की आर्थिक स्थिति काफी चरमरा गई है ।जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नवगछिया के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार ने रंगरा प्रखंड में घूम घूम कर […]

रंगरा : सर्पदंश से 2 वर्षीय बालक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में 2 वर्षीय बालक की मौत सर्पदंश की वजह से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीपुर गांव के सुमन कुमार यादव के 2 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार सुबह अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी वहां कहीं से विषधर सांप पहुंच गया और खेलते बालक को पैर में डंक मार दिया। सांप के काटते हीं बालक जोर-जोर से रोने लगा। घर में खाना पका रही बच्चे की मां जब तक दौड़ी, सांप आंगन से भाग चुका था। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सबसे पहले गांव के कुछ झाड़-फूंक करने वाले लोगों के पास ले जाया गया।परंतु कोई भी बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं ला सका। बच्चे की स्थिति […]

रंगरा स्वास्थ्य केंद्र में परिवार कल्याण पखवाड़े का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में बीते 6 सितंबर से परिवार नियोजन के लिए परिवार कल्याण पखवाड़े का आयोजन क्या गया है। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने इस संबंध में बताया कि 15 दिनों के लिए परिवार कल्याण पखवाड़े का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में महिला और पुरुष ता ऑपरेशन के द्वारा परिवार नियोजन हेतु बंध्याकरण किया जाता है। जो प्रतिदिन हो रहा है। इसके अलावा महिलाओं को अंतरा का इंजेक्शन, कॉपर टी, गर्भनिरोधक गोलियां के अलावे दंपति को परिवार नियोजन हेतु उचित परामर्श भी दिया जाता है। DESK 04