Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा पुलिस ने पुराने मामले में 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव से पुराने संगीन मामले के 10 आरोपियों को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हे गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रंगरा के थानाध्यक्ष महताब खान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि। रंगरा मोहम्मद असलम, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद मिस्टर, मोहम्मद मोहम्मद, अख्तर मोहम्मद, मो. आजाद, मोहम्मद राजा और मोहम्मद शाहनवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी रंगरा गांव के हैं। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि सभी आरोपी एक पुराने संगीन मामले में वांछित था, जिनके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। जिसके आलोक में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। DESK 04

रंगरा : पानी घटने के साथ हीं दिखने लगी सड़कों की तबाही, आवागमन के लिए कटी सड़कों में डाला गया ईट और मिट्टी ||GS NEWS

DESK 040

डुमरिया से तिनटंगा दियारा जाने वाली सड़कों पर नहीं चल पा रही है अब भी चार पहिया वाहन। रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ का पानी सड़कों से उतरने के साथ ही सड़कों की तबाही दिखने लगी है। सड़कों की तबाही का यह मंजर लोगों के आवागमन पर पानी फेर रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं डुमरिया तीनटंगा दियारा सड़क मार्ग की। जो इस बार आई भीषण बाढ़ में पूरी तरह दर्जनों जगहों पर कटकर बर्बाद हो गई है। महज 5 किलोमीटर लंबी सड़क पर तीनटंगा दियारा के 4 पंचायतों की 30 हजार की आबादी आवागमन के लिए निर्भर करती है। यह सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से इतनी बड़ी आबादी को आवागमन के लिए बड़ी परेशानियों का सामना […]

रंगरा : पपीता और ओल की खेती के साथ सब्जी के किसान बहा रहे खून के आंसू। बाढ़ ने किसानों पर बरपाया कहर ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड में  इस बार आई भीषण बाढ़ ने एक तरफ जहाँ आम लोगों के जनजीवन को बेहाल करके रख दिया तो वहीं दूसरी तरफ बडे पैमाने पर पपीते एवं ओल की खेती करने वाले  क्षेत्र के किसानों का फसल नष्ट होने से इन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।अपने अरमानों की फसल नष्ट होने से बाढ़ ने किसानों को खून के आंसू रोने पर विवश कर दिया है। मक्के की पारंपरिक खेती छोड़ कर डुमरिया एवं रंगरा  के किसानों ने अपनी तकदीर सवांरने के लिए पपीता और ओल की खेती बृहत्  पैमाने पर की थी। परंतु किसानों के तकदीर पर बाढ़ की कयामत ने सब कुछ तबाह कर के रख दिया।  जबकि पूरा प्रखंड क्षेत्र जलमग्न हो जाने के […]

रंगरा : पानी घटने के बाद भी कम नहीं हुई बाढ़ पीड़ितों की मुश्किले। अब मंडराने लगा मौसमी बीमारी का खतरा || GS NEWS

DESK 040

प्रखंड क्षेत्र में बीते एक पखवाड़े तक लगातार गंगा और कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने से त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पर पिछले चार-पांच दिनों से गंगा और कोसी के जलस्तर में लगातार गिरावट होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरी तरफ इन इलाकों से अब गांव घरों से पानी निकल गया है, परंतु रंगरा पंचायत में पानी घटने के बावजूद भी जलजमाव बरकरार है। यहां पानी निकलने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हुआ है। लिहाजा इन पंचायतों में अभी भी लोगों की समस्याएं जस के तस बने हुए हैं। जलजमाव अधिक दिनों तक रहने के कारण कटरिया तीनटंगा पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग पर अवस्थित स्लुईस गेट […]

नवगछिया : जहांगीरपुर बैसी में बाढ़ के पानी से जन जीवन अस्त व्यस्त ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में बाढ़ की पानी आने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को बुढ़िया बांध टूटने से बाढ़ का पानी जहांगीरपुर बैसी में प्रवेश किया था। बाढ़ के पानी में कई लोगों का घर गिर गया। महेंद्र हरिजन, छट्ठाु हरिजन, मध्धी हरिजन, मु. मोजीम, जुम्मन बैठा, सोयेब बैठा, फुलेना बैठा, जब्बार बैठा, इसराफिल बैठा, डब्लू बैठा, अजीम बैठा, सैयद बैठा, तनवीर बैठा, शहारी बैठा, इसराइल बैठा का घर गिर गया। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मु. गफ्फार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से 16 सौ घर प्रभावित हुआ हैं। बाढ़ से लोग काफी परेशान हैं। हलांकि कोसी […]

रंगरा : सात फेरों का वचन हुआ शर्मसार प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर कचहरी टोला के पास खेत में मिला लाश का पहचान सरजू पंडित के पुत्र बबलू पंडित 35 वर्ष का पहचान उसके परिजनों ने किया था रंगरा पुलिस ने ज़ब छानबीन शुरू किया तो पता चला बबलू पंडित की पत्नी मनीषा देवी ने अपने प्रेमी गुलशन पंडित के साथ रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी है . ज़ब पुलिस ne दोनों को गिरप्तार किया तो पूछताछ में गुलशन और मनीषा देवी ने बताया हम दोनों आपस में प्रेम करते थे जिसकी भनक बबलू को लग गया था जिसको लेकर पति पत्नी में मनमुटाव रहता था 11 अगस्त की रात पत्नी ने बबलू से किसी ठेकेदार से मिलवाने के बहाने से सत्संग मंदिर रोड ले आई जहां पर […]

अनुमंडल के गोपालपुर रंगरा एवं इस्माइलपुर प्रखंड के साथ-साथ अब नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय पर बाढ़ का खतरा बढ़ा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में इन दिनों बाढ़ की स्थिति भयावह होते जा रहा है पिछले एक पखवारे से गंगा एवं कोसी के जलस्तर बढ़ने से जहां इस्माइलपुर बिन टोली तटबंध ध्वस्त हो जाने से गंगा प्रसाद जमीन दारी बांध पर बाढ़ का नदी का दबाव बना हुआ है ठीक उसी तरह से अब नवगछिया शहर की ओर बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है जानकारी के अनुसार नवगछिया के आसपास रंगरा एवं कोसी के तरफ से पानी पहुंच रहा है अगर गंगा एवं कोसी के जलस्तर में लगातार कमी नहीं आया तो स्थिति गंभीर होने की संभावना है। गंगा का पानी भवानीपुर होते हुए धरारा गांव पाकर मकनपुर भैया पहुंच गया है जहां से पानी अब सिंघिया मकनपुर पावर सब स्टेशन के समीप […]

रंगरा : बीआरसी रंगरा चौक में शिक्षा सेवकों को झंडोतोलन उपरांत पहचान पत्र देकर किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड रंगरा चौक स्थित 2 दर्जन से भी ज्यादा स्कूल बाढ़ की चपेट में आने के बावजूद भी कई प्रधानध्यापकों ने पानी में प्रवेशकर तो कोई छत पर जाकर देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर अपनी देशभक्ति का जज्बा दिखाया l राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर झंडे को सलामी दिया गया हालांकि इस अवसर पर कहीं भी छात्र एवं छात्राओं को नहीं बुलाया गया था। वहीं दूसरी तरफ बीआरसी रंगरा चौक में ध्वजारोहण के उपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों अपनी जान गवा कर आजादी लाने का काम किया था जिसे बनाए रखने की जिम्मेदारी हम लोगों की है 75 में स्वतंत्रता […]

सहोरा और कटरिया के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति खस्ताहाल, कल से कटरिया और मंदरौनी में किया जाएगा सामुदायिक रसोई का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के सहोरा रेलवे लाइन और कटरिया के पास रह रहे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति खस्ताहाल है. 10 दिनों से बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी गयी है. सहोरा के सरपंच प्रतिनिधि नंदन यादव ने कहा कि पेय जल और शौचालय उनलोगों के लिये बड़ी समस्या है तो दूसरी तरफ अधिकांश लोगों के घरों में अनाज की व्यवस्था नहीं है. रेलवे लाइन के पास रहने से रात में उनलोगों के घरों में जहरीले सांप आ जाते हैं. वर्षा होने पर उनलोगों को सर छुपाने की भी जगह नहीं मिल पाती है. ग्रामीण विभाष प्रसाद सिंह, सरपंच प्रतिनिधि नंदन यादव, राजाराम सिंह ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से समुचित राहत कार्य […]