Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया : ननिहाल से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक सप्ताह पूर्व शादी की नियत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसे गांव के ही एक युवक के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। अपहृत लड़की को बीते गुरुवार रंगरा पुलिस ने पास के हीं एक गाँव से सकुशल बरामद कर लिया है। बताते चलें कि नाबालिग लड़की का अपहरण उनके ननिहाल के गाँव से कर लिया गया था। लड़की की काफ़ी खोजबीन के बाद जब कुछ अता-पता नहीं चला तो घटना के विरुद्ध लड़की के पिता ने रंगरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद रंगरा पुलिस लड़की की बरामदगी को लेकर संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी […]

हेयर ऑयल कंपनी के एजेंट से कटरिया ओवरब्रिज के समीप 60 हजार की लूट ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के कटरिया ओवरब्रिज के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर दुकानदार को हेयर आयल का सप्लाई कर लौट रहे एक हेयर ऑयल कंपनी के एजेंट से  बाइक सवार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 60 हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी एन एच के रास्ते पश्चिम दिशा की ओर भाग निकले । इस बाबत पीड़ित एजेंट नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी अजीत कुमार ने रंगरा थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है ।घटना के संबंध में अजीत कुमार ने रंगरा पुलिस को  बताया कि वह एक निजी हर्बल हेयर ऑयल कंपनी में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत हैं। वह बुधवार की […]

नवगछिया : प्रखंड रंगरा चौक में योगदान की नई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – करीब 9 महीनों बाद प्रखंड रंगरा चौक को स्थाई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिला. गुप्त नारायण सिंह के असामयिक मृत्यु के कारण गोपालपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रखंड रंगरा चौक में कार्य कर रहे थे. निदेशक प्राथमिक शिक्षा द्वारा पदस्थापन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर के द्वारा वीरमण के पश्चात मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक के पद पर श्रीमती कुमारी निर्मला ने योगदान की योगदान के समय वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने सजावटी पौधे से स्वागत किया. योगदान के फलस्वरूप नई बीइओ सम्मुख कक्षाओं के विकल्प के रूप में शिक्षण के अन्य तरीकों में शिक्षकों को पेशेवर दक्षता प्राप्त कराना पहली प्राथमिकता होगी विगत 2 वर्षों से […]

रंगरा : मुकेरी बहियार से दस लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुकेरी बहियार से सोमवार को दस लीटर देशी शराब के साथ मुकेरी गांव निवासी मनोज मंडल के पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. थनाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर दारोगा राधेश्याम सिंह ने मुकेरी बहियार में छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान राकेश कुमार दस लीटर देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में राकेश देशी शराब बेचने का कारोबार करता है. थनाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार युवक से सघन पूछताछ की गयी है. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. DESK 04

रंगरा : मसूदनपुर वैसी गांव में सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत || GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड के मसूदनपुर वैसी गांव निवासी संजय सिंह की 10 वर्षीय पुत्री डोली कुमारी की मौत सर्पदंश से सोमवार को हो गयी है। सोमवार को दोपहर बाद बालिका के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया जिसके बाद बालिका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी मिली है कि बालिका अपने घर के आंगन में रखे जलावन को उठाने गयी थी, जलावन उठाने के क्रम में उसने सांप को भी उठा लिया। सांप ने बालिका के उंगली में डंक मार दिया। आनन फानन में परिजनों ने उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की आकस्मिक मौत हो जाने के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। बच्ची के माता […]

रंगरा से शादी की नियत से अपहरण लड़की को पुलिस ने किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बीते शनिवार को शादी की नियत से एक लड़की का अपहरण गांव के ही एक युवक के द्वारा कर लिया गया था। जिसके विरुद्ध लड़की के पिता के द्वारा रंगरा थाने में रविवार को मामला दर्ज करवाया गया था। लड़की के पिता के दिए आवेदन के आधार पर मामला अंकित करते हुए रंगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर रंगरा गांव से ही अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। लड़की के सकुशल बरामदगी के बाद रंगरा पुलिस के द्वारा पीड़िता का मेडिकल टेस्ट और न्यायालय में बयान भी दर्ज करवाया गया है। जिसके बाद अपहृत लड़की को उनके पिता को सौंप दिया गया हैं। DESK 04

नवगछिया : युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने प्रखंडों का दौरा किया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया संगठन जिला जदयू के युवा जदयू जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल ने रविवार को इस्माइलपुर, रंगरा और गोपालपुर प्रखंड का दौरा कर युवाओं से मुलाकात किया. युवा जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि दो-तीन दिनों में प्रखंड कमेटी और पंचायत अध्यक्षों का चयन करें. वहीं संगठन विस्तार करते हुए सौरभ पाण्डेय को जिला सचिव के पद पर मनोनित किया गया. मौके पर गोपालपुर विधानसभा प्रभारी नीतीश निराला, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष बबलू शर्मा, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल, युवा जदयू जिला महासचिव मुकेश कुमार, प्रिंस प्रभात, सोनू कुमार इत्यादि मौजूद थे. DESK 04

रंगरा : भवानीपुर गांव से विवाहिता के साथ बच्चे का अपहरण, पति ने दिया थाने में आवेदन || GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के बमबम यादव ने अपनी पत्नी अंजली देवी और दो वर्षीय पुत्र किशन का अपहरण कर लिए जाने की शिकायत शनिवार को रंगरा पुलिस से किया है. इस बाबत बमबम ने नाथनगर के करैला चौक निवासी छोटू शर्मा और शुभम कुमार को नामजद भी किया है. बमबम का कहना है कि 19 जुलाई को वह काम करने नवगछिया के धोबिनीया गांव गया था. जब सात बजे लौट कर आया था उसके घर मे उसकी पत्नी और बच्चे नहीं थे. आस पास के लोगों से पता चला कि वह दो लड़कों के साथ शाम चार बजे गांव से बाहर जा रही थी. बमबम का कहना है कि जब वह नाथनगर में रहता […]