Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया : मतवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी जयजयराम यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : रंगरा पुलिस ने शुक्रवार को सधुवा गांव निवासी मतवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी सधुवा निवासी जयजयराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर कार्रवाई कर आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से ही आरोपी अनिल कुमार फरार चल रहा था. मालूम हो कि पिछले वर्ष 12 दिसंबर को अपराधियों ने सधुवा गांव स्थिति कृष्ण कुमार मतवाला की गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्या कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हत्याकांड के अन्य आरोपी सनोज यादव, महाराणा यादव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान ने […]

रंगरा के कलबलिया धार में भैंस को नहलाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

जीबी कॉलेज नवगछिया का छात्र था युवक, परिजन शोकाकुल नवगछिया – रंगरा के वार्ड नंबर नौ निवासी बुंदेली यादव के पुत्र 21 वर्षीय गौरव कुमार की मौत गुरुवार को दोपहर कलबलिया धार में डूबने से हो गयी है. जानकारी मिली है कि भैसों को नहलाने के क्रम में वह अथाह जल में चला गया और देखते ही देखते वह जल विलीन हो गया. मौके पर मौजूद गौरव के दोस्त राजकुमार यादव और बाले यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने युवक के शव को कलबलिया धार से बाहर निकाला लेकिन तबतक युवक की मौत हो गयी थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया जहां से देर […]

नवगछिया : सिमरिया गांव में अपने दरवाजे पर दो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर बैठे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुरुवार को सिमरिया गांव से मुनिलाल मंडल को दो देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ धर दबोचा है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व खुद थनाध्यक्ष माहताब खान कर रहे थे. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया गांव में एक व्यक्ति अपने दरवाजे पर हथियार के साथ बैठा हुआ है. तुरंत नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में थनाध्यक्ष माहताब खान के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. जब पुलिस ने अमुक ठिकाने पर छापेमारी की तो अपने दरवाजे पर हथियार के साथ बैठा व्यक्ति […]

रंगरा : शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी का आरोप बेबुनियाद ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – मंदरौनी के मुखिया द्वारा शिक्षक नियोजन में हुए गड़बड़ी करने का आरोप लगाए जाने के बाद रंगरा चौक के प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने कहा कि पूरी नियोजन प्रक्रिया में पदाधिकारी मौजूद थे. वीडियोग्राफी की जा रही थी. अगर गड़बड़ी हुई है तो पदाधिकारी जांच कर लें. सब कुछ साफ हो जाएगा. आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है. दूसरी तरफ कुल सात पंचायतों में शिक्षक नियोजन की काउंसलिंग होनी थी, इसमें एक मात्र पंचायत मंदरौनी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी. पदाधिकारी जांच करें, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. DESK 04

नवगछिया : डुमरिया तीनटेंगा सड़क निर्माण को लेकर विधायक से मिले भाजपा नेता ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा में डुमरिया तीनटेंगा पथ अति जर्जर होने के कारण आम लोगों को होने वाली समस्या के मद्देनजर सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ता राजकुमार रजक के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक दल ने गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल से मुलाकात की है. विधायक ने सबों को आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क टेंडर की प्रक्रिया में है. जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा. विधायक ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए वे खुद चिंतित हैं. जल्द से जल्द लोगों को इस समस्या से निजात दिलाया जाएगा. इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा भी मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया : पूण्य तिथि पर याद किये गए शहीद प्रभाकर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के मंदरौनी गांव निवासी शहीद प्रभाकर को लोगों ने उनके शहादत दिवस पर याद किया है. मालूम हो कि 25 जुलाई 1976 को शहीद गनर प्रभाकर सिंह का जन्म हुआ था. उनके पिता परमानंद सिंह का आकस्मिक निधन 28 नवम्बर 1977 को हो गया. छोटी सी उम्र में उनके सर से पिता का साया छिन गया. लेकिन उनकी माँ शांति देवी ने धैर्य के साथ अपने शिक्षक पति परमानंद सिंह के सपनों को पूरा किया. 1992 में प्रभाकर को मैट्रिक और 1994 में इन्टरमिडियट करवाया. पैसे की कमी के कारण उनका शुरूआती जीवन हमेशा अभाव में ही बीता. इसी बीच प्रभाकर को मधेपुरा के सहारा इंडिया शाखा में नौकरी मिल गई. लेकिन दिल में देश […]

रंगरा : जहांगीरपुर वैसी में कटाव ने बढ़ाया दायरा, एक बार फिर बचाव कार्य प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – रंगरा के जहांगीरपुर वैसी गांव में कोसी कटाव का दायरा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. शनिवार को कोसी कटाव करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में प्रभावी हो गया है. जबकि इतने क्षेत्र में कहीं पर दो तो कहीं पर चार फीट कटाव हो रहा है. दूसरी तरफ कटाव की रफ्तार में तेजी आने और ग्रामीणों द्वारा आक्रोश व्यक्त किये जाने के बाद पुनः जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य शुरू किया गया है. ग्रामीण मो इस्तेखार आलम ने बताया कि कटाव निरोधी कार्य मे तेजी लाने की आवश्यकता है अन्यथा यह आवासीय क्षेत्रों में प्रभावी हो जाएगा. इधर जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि महेंद्र साहू ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. […]