Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया : शराब पी कर अपने ही घर में मारपीट कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में शराब पीकर मारपीट कर रहे युवक को रंगरा पुलिस ने शनिवार को सिमरी गांव के युवक ब्रजेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद युवक का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया जहां पता चला कि युवक ने शराब पी रखी थी. थानाध्यक्ष माहताब खान ने जानकारी देते हुए कहा कि युवक के घरवालों ने ही पुलिस को सूचना दी थी कि वह शराब पी कर घर में मारपीट कर रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गयी है जबकि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. DESK 04

नवगछिया : बाढ़ के पानी में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की गई जान ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया से तिनटंगा  दियारा जाने वाली सड़क मार्ग पर स्थित डुमरिया आर सी सी पुल के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से एक 3 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी छोटू कुमार की 3 वर्षीय एकलौतीबेटी साक्षी कुमारी के रूप में की गई है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार साक्षी अपनी दो बहनों के साथ पुल के समीप स्थित बासा पर गई हुई थी । इसके बाद खेलने के लिए पुल पर चली गई ।खेलने के दौरान ही उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गहरे पानी में गिर गई ।उस समय बासा पर कोई मौजूद  नहीं था। बच्ची को गिरते हुए घास काटने जा रही […]

रंगरा यूको बैंक से  फर्जीवाड़ा कर खाताधारकों के खाते से लाखों रूपये अवैध निकासी करने के मामले में यूको बैंक के रीजनल प्रबंधक ने किया जांच ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – नवगछिया अनुमंडल  के रंगरा प्रखंड अंतर्गत यूको बैंक शाखा के खाताधारकों के खाते से लाखों रूपये की अवैध निकासी के मामले में यूको बैंक भागलपुर के रीजनल प्रबंधक सूरज कुमार ने रंगरा बैंक के प्रबंधक पूजा कुमारी एवं पिडीत ग्राहकों से गहन पूछताछ की. इसके अलावे उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम  लोगों से भी इस फर्जीवाड़े को लेकर जानकारी ली. इस दौरान लोगों ने रंगरा यूको बैंक के शाखा प्रबंधक पूजा कुमारी के अलावे अन्य बैंक कर्मीयों की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगाते हुए बताया कि शाखा प्रबंधक ग्राहकों से मनमानी करती है. इसके अलावे लोगों ने बताया कि हर दिन शाखा प्रबंधक कोरोना का बहाना बनाकर बैंक का गेट बन्द करवा देती है. जिससे कि ग्राहकों को काफी […]

नवगछिया : जहांगीरपुर वैसी गांव में भीषण कटाव जारी, विभाग ने बंद किया बचाव कार्य ||GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों ने की बचाव कार्य फिर से शुरू करने की मांग नवगछिया प्रतिनिधि – रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी गांव में कोसी नदी भीषण कटाव कर रही तो दूसरी तरफ जल संसाधन विभाग ने बचाव कार्य बंद कर दिया है. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. स्थानीय ग्रामीणों मो इसतेखार आलम, अब्दुल गफ्फार, नयाज अख्तर ने कहा कि कोसी तीव्र कटान कर रही है. अगर निरंतर बचाव कार्य नहीं किया गया तो आगामी दस दिनों में कोसी काटव आवासीय क्षेत्रों में प्रभावी हो जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि पीछे 24 घंटे में भी कोसी नदी ने भीषण कटाव करते हुए कहीं पर एक तो कहीं पर दो फीट कटाव किया है. इधर विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि […]

रंगरा : कोसी प्रलयकारी रूप में, जहांगीरपुर वैसी गांव में शुरू हुआ बचाव कार्य ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी गांव में कटाव को रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया है. फिलहाल जल संसाधन विभाग ने कोसी तत्वों पर बैंबू रॉलिंग और जियो बैग डालने का कार्य प्रारंभ किया है. विभाग के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और वे लोग जल्द ही कटाव पर काबू पा लेंगे. विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र साहू के नेतृत्व में जहांगीरपुर गांव में बचाव कार्य किया जा रहा है. ग्रामीण मोहम्मद इफ्तेखार ने बताया कि कटाव की रफ्तार काफी तीव्र है. जल संसाधन विभाग को गाड़ी में और तीव्रता लाना चाहिए. DESK 04

नवगछिया : मतवाला हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

 नवगछिया : रंगरा पुलिस ने गुरूवार को सधुवा गांव निवासी मतवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी सधुवा निवासी अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर कार्रवाई कर आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से ही आरोपी अनिल कुमार फरार चल रहा था. मालूम हो कि पिछले वर्ष 12 दिसंबर को अपराधियों ने सधुवा गांव स्थिति कृष्ण कुमार मतवाला की गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्या कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हत्याकांड के अन्य आरोपी सनोज यादव, महाराणा यादव, जयजयराम यादव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. रंगरा के थानाध्यक्ष […]