Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : कोसी नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि तो दूसरी तरफ मंदरौनी में कटाव निरोधी कार्य पूरा ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – कोसी नदी में लगातार जल स्तर में वृद्धि होने से रंगरा के कई जगहों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है तो दूसरी तरफ मंदरौनी में शिव मंदिर के पास जियो बैग से किया जा रहा कटाव निरोधी कार्य पूरा कर लिया गया है. मालूम हो कि शुरू से ही यहां हो रहा कटाव निरोधी कार्य विवादों में रह है. पिछले दिनों ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता का आरोप भी लगाया था. इधर कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण किया गया है. मालूम हो कि हर वर्ष मंदरौनी गांव के निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैल जाता है. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि कोसी के जल स्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए […]

नवगछिया : अजय यादव हत्याकांड की पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय, कहा अपराधी खुलेआम दे रहे हैं धमकी ||GS NEWS

DESK 040

फरार चल रहे हैं अभी भी दो आरोपी नवगछिया के भवानीपुर निवासी पूर्व फौजी अजय यादव के हत्या मामले में दो आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतक की पत्नी पिंकी देवी एक बार फिर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के कार्यालय पहुंच गई. पिंकी देवी ने कहा कि दोनों आरोपी उसके एनएच 31 स्थित नवनिर्मित ढाबे पर आते हैं और ढाबा नहीं चलाने की धमकी देते हैं. पिंकी देवी ने यह भी कहा है कि दोनों आरोपी फॉर्च्यूनर गाड़ी से आते हैं. पिंकी देवी का कहना है कि आरोपी उसके देवर विजय यादव का पीछा भी करते हैं. इस बात की जानकारी कई बार स्थानीय पुलिस को दी लेकिन किसी भी प्रकार की कार्यवाई […]