Category Archives: नवगछिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में देश से की लोकल खिलौने बनाने की अपील GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 68वीं बार रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किये। पीएम मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हैं। उनका यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर प्रसारित किया । पीएम ने कहा कि कोरोना काल में नागरिकों में अपने दायित्वों का एहसास है। देश में हो रहे हर आयोजन में जिस तरह का संयम और सादगी इस बार देखी जा रही है, वो अभूतपूर्व है। पीएम ने कहा कि अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का समय है। आइए, हम अपने युवाओं के लिये कुछ नए प्रकार के अच्छी क्वालिटी वाले खिलौने बनाए।  मोदी मन की बात…. ■ कोरोना तभी हारेगा जब आप सुरक्षित […]

नवगछिया में दो की हत्या बीएसएफ जवान की पत्नी समेत , दोनों का शव बाथरूम से हुआ बरामद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: नवगछिया के अभया गांव में शनिवार की देर रात बीएसएफ जवान सुबोध मंडल की पत्नी समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस रविवार की अल सुबह शव को बाथरूम से बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम संबंध को लेकर हत्या किए जाने का दावा कर रही है। इस संबंध में पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है। अभया गांव के स्कूल टोला निवासी बीएसएफ जवान सुबोध मंडल की पत्नी शिल्पी कुमारी एवं पड़ोस के राहुल कुमार उर्फ चिंटू को नजदीक से गोली मारी गई है। हत्या के बाद दोनों के शव को बाथरूम में बंद कर दिया गया था। मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देकर आवश्यक कार्रवाई में […]

GOOD NEWS! बिहार के सीमांचल में नरेनपुर-पूर्णिया फोरलेन सड़क 1324 करोड़ से बनेगी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के सीमांचल में 1324.63 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पूर्णिया-नरेनपुर चार लेन सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए जारी निविदा को तीन माह के भीतर निष्पादित करने का निर्देश भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिया गया है। दो साल में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।  पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि 47.04 किमी लम्बाई वाले पूर्णिया-नरेनपुर सड़क में 43.57 किमी को 4 लेन में करना है जबकि शेष 2.03 किमी में 2 लेन के साथ पेभ्ड सोल्डर में विकसित किया जाना है। इस परियोजना में 14.80 किमी लम्बे कटिहार बाइपास रोड सहित तीन आर.ओ.बी., 20 बसवे और 2 ट्रक लम्बाई एवं 5 स्थानों पर ज्यामितीय सुधार के लिए 5 पुनर्मार्गरेखन का प्रावधान किया […]

अररिया ने बोगस वोटिंग रोकने को दिखाई राह, मॉडल पूरे बिहार में होगा लागू , ट्रेनिंग का दिया निर्देश GS NEWS

Barun Kumar Babul0

इवीएम और इपिक के दौर में भी बिहार में बोगस वोटिंग की शिकायतें आती हैं। विधानसभा चुनाव में फर्जी मतदान रोकने के लिए एक नया मॉडल लागू किया जा रहा। अररिया ने राह दिखाई है। लोकसभा चुनाव में अररिया जिले की तत्कालीन एसपी धुरत सयाली सावला राम ने यह मॉडल लागू किया था। इससे सांप्रदायिक रूप से बेहद संवेदशनशील अररिया में न सिर्फ दूसरे के नाम पर मतदान घट गया, बल्कि ऐसी कोशिश करने वाले तीन दर्जन  लोग अभी तक मुकदमा झेल रहे हैं। यह मॉडल कैसे बिहार में लागू होगा, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार को पत्र लिखकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता […]

सीटों का बंटवारा महागठबंधन में अटका , कांग्रेस छोड़ किसी को भाव नहीं दे रहा राजद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

 राजद और कांग्रेस में सीट बंटवारे की सहमति लगभग बन चुकी है। वाम दलों से दोस्ती के लिए भी राजद पूरी तरह तैयार है। अड़चन सिर्फ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) को लेकर आ रही है। दोनों की बड़ी-बड़ी अपेक्षाओं से राजद-कांग्रेस असहज हैं। अलगाव का हाल यह है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद दोनों से मिलना-जुलना भी जरूरी नहीं समझ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी महागठबंधन में कांग्रेस को छोड़कर अन्य घटक दलों के नेताओं से दूरी बना रखी है। जाहिर है, सीट बंटवारे का रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं। साथी दलों के लिए आज भी सबकुछ वहीं पर स्थिर है, जहां […]

सड़क दुर्घटना में मौत सहरसा के राजद नेता विजेंद्र यादव की, रांची मिलने गए थे लालू यादव से GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सहरसा: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची गये पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता बिहरा थाना के बिजलपुर निवासी विजेन्द्र यादव की मौत रांची से लौटने के दौरान हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में हो गई। विजेन्द्र यादव अगामी विधानसभा चुनाव में महिषी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की अपनी दावेदारी हेतु तीन दिन पूर्व पटना गये थे। जहां से वे रांची लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची चले गये। रांची से लौटने के दौरान हजारीबाग के समीप सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। इस घटना में अन्य लोग जख्मी हैं। स्वजन हजारीबाग के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि स्वजन का कहना है कि उन्हें जख्मी होने की सूचना मिली है।जिस कारण जा रहे हैं। मौत की पुष्टि नहीं की। […]

नारायणपुर: नवोदय विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घघाटन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में  प्राचार्य डा.रौशन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को विधालय परिसर में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ  मुख्य अतिथि जे पी कॉलेज नारायणपुर के प्राचार्य डा.राजवंश यादव के द्वारा द्विप प्रज्जवलित कर किया गया.मौके पर प्राचार्य रोशन लाल ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब भारत सरकार द्वारा देश की शिक्षा व्यवस्था में पैराडाइम शिफ्ट लाने के मकसद से लॉच की गई है.छात्रों के बीच नवाचार, क्रियात्मकता एवं वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ावा देना मुख्य मकसद है. एडोबी,अमेजन,इंटेल,माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम जैसी दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय टेक कंपनियां मोदी सरकार की अटल इनोवेशन मिशन के तहत साझेदार हैं.  इसी योजना के तहत अटल टिंकरिंग लैब की शुरूआत की गई है. यह लैब 3 डी. प्रिंटिंग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के नए […]

नारायणपुर में प्रखंड शिक्षक नियोजन में अभ्यर्थियों ने 29 आपत्ति जमा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड कार्यालय में कक्षा छ: से आठवीं कक्षा के लिए नियोजन की प्रक्रिया में औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशन के बाद अपत्ति देने की अंतिम तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई थी. 29 अगस्त तक में कुल 29 आपत्तियॉ अभयर्थि द्वारा शिक्षक नियोजन का प्रखंड कार्यालय में प्राप्त हुआ है. जिसमें हिंदी विषय के लिए आठ,गणित विज्ञान विषय के लिए तेरह, अंग्रेजी के लिए एक, संस्कृत में तीन,सामाजिक विज्ञान के लिए चार आपत्ति जमा किया गया है. सभी आपत्तियों के आधार पर जॉच कर 31 अगस्त को अंतिम फाइनल मेघा सूची कक्षा 6 से 8 तक का प्रखंड कार्यालय में चस्पा दिया जाएगा.जबकि वे बेसिक ग्रेड कक्षा एक से पॉचवीं के सामान्य एवं उर्दू अभ्यर्थी का औपबंधिक मेधा सूची […]

बिहपुर विधान सभा से जदयू ने जदयू प्रत्याशी देने की मॉग GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के शाहपुर गॉव में शुक्रवार को सुबे के पुर्व मंत्री ब्रहमदेव मंडल के पुत्र दिनेश मुखिया के आवास पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष  सह पुर्व मुखिया प्रभात रंजन उर्फ अनिल पटेल की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सर्वसम्मति से बिहपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी देने की मॉग एक स्वर में  प्रखंड कोर कमेटी एवं पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मांग की गई साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल सम्मेलन के लिए पार्टी डेटाबेस में दस हजार से बीस हजार मोबाइल नंबर जोड़ने में प्रक्रिया तेज करने पर बल दिया गया.  बैठक में  पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कोर कमेटी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित जदयू के पदाधिकारी ने […]