Category Archives: नवगछिया

नवगछिया में मोहर्रम त्यौहार को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर शुक्रवार को नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया टॉउन थाना, खरीक थाना, बिहपुर थाना एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र में एसडीपीओ दिलीप कुमार डीएसपी मुख्यालय मो इसरार अहमद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं बीएमपी के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. नवगछिया टॉउन थाना से डीएसपी मुख्यालय मो इसरार अहमद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा निकाला गया फ्लेग मार्च नवगछिया शहर के गोशाला रोड होते हुए उजानी से माक्खातकिया के रास्ते थाना चौक तक गया. मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा सहीत रंगरा ओपी प्रभारी राजेश राम, परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र कुमार, कदवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार […]

नारायणपुर: साहपुर में पूर्व मंत्री के आवास पर बैठक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्ट बिहपुर विधान सभा से जदयू ने बैठक कर जदयू प्रत्याशी का मॉग किया नारायणपुर प्रखंड के साहपुर गॉव में सुबे के पुर्व गन्ना मंत्री दिवंगत ब्रहमदेव मंडल के पुत्र दिनेश मुखिया के आवास पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह पुर्व मुखिया प्रभात रंजन उर्फ अनिल पटेल की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सर्वसम्मति से बिहपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी देने की मॉग एक स्वर में प्रखंड कोर कमेटी एवं पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मांग की गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल सम्मेलन के लिए पार्टी डेटाबेस में 10000 से 20000 मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने पर बल दिया गया। बैठक में पंचायत के पंचायत अध्यक्ष […]

नारायणपुर: बिरबन्ना में गोलीबारी मामले की प्राथमिकी दर्ज, चार को भेजा जेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्ट नारायणपुर प्रखंड के वीरबन्ना गांव में 27 अगस्त की रात्रि बदमाशों के द्वारा गोलीबारी किया गया था। इस मामले में भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने पर भवानीपुर ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्राथमिकी में वीरबन्ना के साकेत कुमार, सोनू कुमार सिंह, और मरवा के मनीष कुमार के साथ जमालपुर मरवा के अंकित कुमार को एक मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा, ग्यारह कारतूस, दो कारतूस का खोखा, 24 बोतल विदेशी शराब, 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद चारों का स्वास्थ्य जांच करवा कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जबकि नारायणपुर के कोको यादव को सरकारी जमीन अतिक्रमण करने के मामले में […]

नारायणपुर में सात करोड़ योजना का उद्घाटन, भवानीपुर में बहिष्कार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्टनारायणपुर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर नारायणपुर प्रखंड के 11 पंचायत में करीब सात करोड़ योजना का विधिवत उद्घाटन किया गया प्रखंड के नगरपारा उत्तर,जयपुर चुहर पश्चिम,जयपुर चुहर पूरब,भवानीपुर,सिंहपुर पूरब,सिंहपुर पश्चिमबैकठपुर दुधेलासहजादपुर में चौतीस मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना का उद्घाटन विधिवत किया गया। नगरपारा उत्तर,जयपुर चुहर पश्चिम सहित कुछ पंचायत में बीडीओ हरिमोहन कुमार ने उद्घाटन किया। कुछ पंचायत में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुभाष कुमार ने भी मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना का उद्घाटन किया। कई पंचायतों में वार्ड क्रियान्वयन समिति ने भी1 उद्घाटन किया। बीडीओ हरि मोहन कुमार ने सभी पंचायतों में घूमकर उद्घाटन का मॉनिटरिंग भी किया। प्रखंड के 11 पंचायत में मुख्यमंत्री गली सड़क, नाली योजना का भी उद्घाटन किया गया। यह योजना करीब चार […]

नारायणपुर: विधान सभा चुनाव में एकजुट हो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के चौहद्दी गॉव में नारायणपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि 15 साल के नीतीश सरकार के कार्यकाल में आज समाज किस तरह बैकफुट पर आकर खड़ा है कोरोना जैसी वैश्विक महामारी म़े आम नागरिक स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर पचर स्थिति में दर-दर इलाज कराने के लिए भटक रही है केंद्र सरकार ने जिस तरह से राष्ट्रीय संपत्ति को निजी करण करके युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है आज के युवा पीढ़ी को रोजगार नहीं मिलने के कारण गलत राह पर […]

बिहार विधानसभा चुनाव: 150 सीटों पर लड़ेगी पप्पू यादव की पार्टी, 80% युवाओं को और 30% महिलाओं को देगी टिकट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जन अधिकार पार्टी (लो) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और बाकि सीटों पर सामान्य विचारधारा वाले पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की।  पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के हालात पर टीवी चैनलों द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार जन अधिकार पार्टी बिहार की जनता की पहली पसंद है। इसके बाद पार्टी की कोर कमिटी की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  जाप अध्यक्ष ने कहा कि हम पटना के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पटना के दोनों सांसद, अधिकतर विधायक, शहरी विकास मंत्री और मेयर बीजेपी के हैं, लेकिन […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 1998 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 130848

Barun Kumar Babul0

बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1998 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 130848 हो गई है. बिहार में फिलहाल 20489 कोरोना के एक्टिव मरीज है. शुक्रवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1998 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 130848 हो गया है. राज्य सरकार की ओर से गुरूवार […]