Category Archives: नवगछिया

मुंगेर: बोले मंत्री- नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर बनेगी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मुंगेर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। बिहार में किए  जा रहे विकास कार्यो के मॉडल को केंद्र सरकार भी अपना रही है। उक्त बातें ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने छह करोड़ रुपये की लागत से बने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने धरहरा प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत 25 करोड़ 90 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। वहीं 95 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने विभिन्न सड़कों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनता ही मालिक होती है। 2005 में जनता […]

भागलपुर के किस अनुमंडल में बनेगा जेल भवन और आवास,जाने कहाँ ?

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: कहलगांव अनुमंडल में शीघ्र ही जेल भवन और आवास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन का निरीक्षण करने जेल आइजी मिथिलेश मिश्रा कहलगांव आए। उन्होंने चार जगहों पर प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया, जिसके बाद सलेमपुर सैनी मौजा में 15 एकड़ जमीन की मापी कराने का निर्देश सीओ को दिया। मौके पर जेल सहायक आइजी राजीव झा, भागलपुर के दोनों जेल अधीक्षक के अलावा एडीएम राजेश झा राजा, एसडीओ सुजय कुमार सिंह, एसडीओ रेशू कृष्णा, एएसडीओ शंभू शरण सिंह और बीडीओ, सीओ मौजूद थे। जमीन मालिकों की सहमति के लिए बैठक रविवार को जेल आइजी ने लालापुर, जग्रनाथपुर मौजा में दो जगह, सलेमपुर सैनी मौजा में नंदलालपुर मोड़ के निकट एवं कहलगांव में सिंचाई नहर के समीप जमीन का […]

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी बिहार में विभिन्न मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार पर बरसे, किया ये ट्वीट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश की नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमलावर हुए। उन्होंने बिहार सरकार के बीते 15 वर्षों के कार्यकाल को लेकर एक के बाद एक कई आरोप लगा डाले।  उन्होंने बिहार में बाढ़, कोरोना महामारी संक्रमण के फैलने, बिहार में बेरोजगारी, प्रदेश के गंदे शहरों में गिनती, बिहार में गरीबी और प्रदेश में हुए कथित 57 घोटाले को लेकर ट्वीट किया है। तेजस्वी ने ट्वीटर पर विभिन्न आंकड़े जारी करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर कोसा। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि –  बिहार में 16 जिलों के 84 लाख लोग बाढ़ से सीधे प्रभावित।40 लाख प्रवासी कामगार बेरोज़गारलाखों लोग कोरोना संक्रमितसबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार मेंसबसे ज़्यादा गंदे शहर बिहार केसबसे ज़्यादा ग़रीबी […]

सुप्रीम कोर्ट बोला- कोरोना के चलते नहीं रोक सकते, बिहार विधानसभा चुनाव टालने को दायर याचिका खारिज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में कोरोना महामारी और बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि कोरोना महामारी बिहार चुनाव को स्थगित करने का आधार नहीं हो सकती। हम कोरोना की वजह से इसे नहीं टाल सकते। इस मामले में चुनाव आयोग ही सब कुछ फैसला लेगी। जनहित याचिका में सर्वोच्च न्यायालय से बिहार के कोरोना और बाढ़ से पूरी तरह मुक्त होने तक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी नहीं करने का निर्देश चुनाव आयोग को देने का आग्रह किया गया था। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि  ‘कोविड-19 के आधार पर चुनावों को नहीं टाला […]

पूर्णिया से दिल्ली जा रही बस सकरी में हाइवा से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पूर्णिया से दिल्ली जा रही बस सकरी के पास एनएच 57 पर हाइवा से टकरा गयी। घटना गुरुवार की रात लगभग नौ बजे सकरी थाना क्षेत्र की है। घटना में ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में एक महिला भी है।बस में सवार मो. तमन्ना ने बताया कि सकरी में झटके और तेज आवाज के साथ बस रुकी। बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घायल हो गए। दरअसल बस हाइवा से बस टकरा गई थी। उसने बाहर निकलने की कोशिश कि तो दरवाजा नहीं खुल रहा था। घटना के बाद सकरी नया टोला चौक पर स्थित लोग दौड़े व दरवाजे को तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस […]

तेजस्वी के साथ रहने वाले संजय यादव कोरोना पाॅजिटिव, नेता विपक्ष आइसोलेट, सभी मीटिंग कैंसिल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के साथ रहने वाले संजय यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलते ही तेजस्वी यादव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ गुरुवार को होने वाली मुलाकात भी टाल दी थी। तेजस्वी यादव 21 अगस्त को दिल्ली गए थे। उनके साथ संजय यादव भी थे। वहीं पर संजय यादव को कोरोना के लक्षण दिखे। लिहाजा 22 अगस्त को वह तेजस्वी यादव के साथ रघुवंश प्रसाद सिंह से मिलने नहीं गए। संजय यादव की दिल्ली में ही जांच हुई। इसीलिए वह नेता प्रतिपक्ष के साथ पटना नहीं लौटे। अब संजय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तेजस्वी यादव ने भी खुद को सबसे अलग कर लिया है। गुरुवार […]

भागलपुर: घट रहा है गंगा का जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने ली राहत की सांस GS NEWS

Barun Kumar Babul0

 भागलपुर में गंगा का जलस्तर बीते दो दिनों से घट रहा है। शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर और कमी आने के आसार हैं। बहरहाल गंगा का जलस्तर 33.31 मीटर है जो खतरे के निशान से 0.37 मीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार हो रही कमी से गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि गंगा का पानी सुल्तानगंज से पीरपैंती तक के दियारा इलाके के नए क्षेत्रों में फैलने से सब्जी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। दियारा में लगा करैला, नेनुआ, भिंडी, कद्दू, परवल सहित लाखों का सब्जी फसल बाढ़ का भेंट चढ़ गया है। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की रीढ़ तोड़ दी है। उनके मेहनत पर पानी फिर […]

पूसी रेलवे : कटिहार से सिक्किम तक पहुंचेगी ट्रेन, 14 सुरंग बनाये जाएंगे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कटिहार: कटिहार- सिक्किम भी अब रेलवे के नक्शे में शामिल हो जाएगा। पूसी रेलवे की 8900 करोड़ की यह रेल परियोजना तकनीकी कारणों से ठप पड़ा था। चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस रेल परियोजना पर काम तेजी से करने का निर्देश दिया गया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी शुभानन चन्द्रा ने बताया की पश्चिम बंगाल के शिवोक से सिक्किम के रांगपो के बीच 44. 96 किमी लम्बी रेल लाइन बिछाई जानी है। 41.55 किमी हिस्सा बंगाल तथा 3. 41 किमी हिस्सा सिक्किम में होगा। महन्दी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी होकर रेल लाइन गुजारे जाने के कारण वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी मिलने के बाद काम तेजी कराया जा रहा है। 44.96 किमी लम्बी रेल […]

भागलपुर: सुशांत के नाम पर सुल्तानगंज में बन रही फिल्म सिटी, जमीन की गई चिह्नित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर सुल्तानगंज में फिल्म सिटी बनाई जा रही है। इसके लिए नवादा मौजा के पास दस एकड़ जमीन का चयन भी कर लिया गया है। सितंबर तक निर्माण शुरू हो जाएगा। इसमें आधुनिक ऑडिटोरियम व वीडियो एडिटिंग लैब के अलावा शूटिंग से जुड़ी सारी सुविधाएं होंगी। फिल्म सिटी के निर्माण से जुड़े रवि सुमन कुमार ने बताया कि अक्टूबर से स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले स्टूडियो के निर्माण पर काम होगा। नवंबर के अंत तक टाइलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सकेगा। फिल्म सिटी को आगे सौ एकड़ तक विस्तार दिए जाने […]

भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के 15 विभागों में 58 डॉक्टरों की नियुक्ति GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के 15 विभागों में 58 डॉक्टरों की नियुक्ति की है। साथ ही जगदीशुर स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता कुमारी की नियुक्ति की गई। अस्पताल के विभिन्न विभागों में पीजी की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 53 डॉक्टरों को भी सरकार नियुक्त की है। तीन वर्षो तक सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पद पर कार्य करेंगे। फर्माक्लॉजी विभाग में डॉ. आशा अलका, डॉ. पीयूष आनंद, मेडिसीन विभाग में डॉ. मनोज कुमार राय, डॉ. राहुल शेखर, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुरभि, डॉ. बी अंजना, सर्जरी विभाग में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हरिशंकर ठाकुर, डॉ. अजमल आलम, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. प्रवीण कुमार, फिजीयोलॉजी विभाग में डॉ. […]