Category Archives: नवगछिया

नवगछिया: राजेश को बिहपुर और मुकेश को गोपालपुर का बनाया गया संयोजक, रविरंजन बने जिला प्रवक्ता GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी मोर्चों पर सशक्त बनाने के लिए कमिटी बना ली गई है. इस दौरान गुरूवार को नवगछिया अनुमंडल के दोनों विधानसभा क्षेत्र के पार्टी अध्यक्ष के द्वारा विधानसभा संयोजक की घोषणा की गई  जिसमें कि जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव को बिहपुर विधानसभा और जिला मंत्री मुकेश राणा को गोपालपुर विधानसभा का संयोजक बनाया गया है. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन को पार्टी का जिला प्रवक्ता बनाया गया. इस मौके पर जिला मंत्री अजित पटेल, आई टी सेल के सन्नी कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री अनीस यादव, मुक्तिनाथ सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. Barun Kumar Babul

नवगछिया: वर्चुवल मीट में महिला मोर्चा के कार्यों की सराहना GS NEWS

Barun Kumar Babul0

– हर हाल बिहपुर में खिलेगा कमल – कुमकुम नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा बिहपुर विधानसभा के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जिला पार्षद कुमकुम देवी ने किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चम्पा कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन अनामिका कुमारी ने किया. इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लाजवंती देवी सहित प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और भाजपा नवगछिया जिला अध्यक्ष  विनोद मंडल, गया यादव, आलोक शर्मा सत्यप्रकाश झा, गगन चौधरी ने संबोधित किया. बैठक में महिला मोर्चा की, मंत्री, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पूरी टीम शामिल हुई. बैठक में मुख्य […]

नवगछिया: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने की जिला टीम की घोषणा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की दायित्व निर्धारण समिति की संस्तुति एवं संगठन के माननीय प्रदेश अध्यक्ष राजू झा के द्वारा अनुमोदन के आधार पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन, नवगछिया, उत्तर बिहार के जिलाध्यक्ष इंदु भूषण झा ने अपने जिला टीम की घोषणा की. जिला अध्यक्ष इंदु भूषण झा ने बताया कि जिला टीम में संरक्षक अजय कुशवाहा, अध्यक्ष इंदु भूषण झा, संयोजक मुकेश राणा, सहसंयोजक अनीश यादव, सलिल कसेरा, संगठन मंत्री राज कुमार रजक, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कौशल जयसवाल, विक्रम स्वर्णकार, अवधेश शर्मा, संदीप गुप्ता, महानंद कुमार, महासचिव रमेश राय, रंजीत झा, मिथिलेश चौधरी, सचिव सुशील शर्मा, कमल पोद्दार, निकेश गोस्वामी, समरेंद्र गोस्वामी, बौद्धिक प्रमुख दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष तनु प्रिया झा, सह कोषाध्यक्ष गौरव झा, लेखा परीक्षक मुकेश गुप्ता, प्रचार […]

नवगछिया: मोहर्रम पर नहीं निकलेगा जुलूस, शस्त्र का भी नही होगा प्रदर्शन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एसडीओ ने पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ कि शांति समिति की बैठक दिए निर्देश नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को एसडीओ इं अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती सहित सभी बीडीओ, सीओ ,थानाध्यक्ष एवं विभिन्न प्रखंड के गणमान्य लोग उपस्थित हुए. बैठक में कोविड-19 को लेकर सरकार के नियमानुसार त्यौहार मनाने पर चर्चा हुई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. बैठक में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने सभी का स्वागत करते हुए मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि मोहर्रम त्यौहार पर निशान पहलाम जुलूस नहीं निकालते हुए पर्व […]