Category Archives: नवगछिया

ढोलबज्जा: खेलने के दौरान गेंद उछल कर भूसा के ठेक में जाने से, दो पक्षों में जमकर हो गई मारपीट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: मंगलवार की शाम कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर कदवा में डब्लू मंडल उर्फ डुब्बा के दस वर्षीय पुत्र राजू कुमार का गेंद खेलने के दौरान उछल कर कपिलदेव मंडल उर्फ कपली के भूसा की ठेक (टोपरी) में चले जाने से दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. डब्लू ने बताया कि- भूसा की ठेक में गेंद चले जाने से मेरे पुत्र राजू को कपिलदेव मंडल ने एक-दो थप्पर मारा था. इसी बात को लेकर मेरी पत्नी कपिलदेव से कहा-सूनी के लिए गया था. जिस पर कपिलदेव ने अपने अन्य परिवारों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. मारपीट में डब्लू की मां के माथे पर लाठी लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. वहीं दोनों पक्षों […]

नवगछिया: स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में धसान के साथ कटाव जारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर-बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या नौ पर बुधवार को भी धसान के साथ कटाव जारी है.जल संसाधन विभाग के ठेकेदारों द्वारा बालू भरी बोरियों को एनसी में डाल कर पुनर्स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था.गंगा नदी यहाँ खतरे के निशान से चालीस सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. बताते चलें कि स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में कटाव का दायरा बढने से तिनटंगा करारी गाँव में कटाव की जद में आने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है.अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान ने बताया कि फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर है और क्षतिग्रस्त हुए बोल्डर पाचिंग को एनसी से रीस्टोर करवाने का कार्य किया जा रहा है. Barun Kumar Babul

नवगछिया: कोरोना से ठीक हुए मेडिकल कर्मी की जुबानी – बीमारी से ज्यादा उसके नाम का भय GS NEWS

Barun Kumar Babul0

काले दिनों को याद कर अभी भी कांप जाता हूं – अजय कुमार नवगछिया – मई माह में कोरोना संक्रमित हुए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के एड्स परामर्शी अजय कुमार के लिये कोरोना संक्रमण के बाद की स्थिति बेहद दुखद और पीड़ादायक रहा. अजय कहते हैं कोरोना कोई बड़ी बीमारी नहीं है. होने के बाद तो पता भी चलता है कि आखिर यह बीमारी है क्या ? लेकिन कोरोना संक्रमित होने के बाद समाज से जो उसके साथ भेदभाव किया यह काफी पीड़ादायक और असहनीय रहा. अजय कहते हैं कि ड्यूटी के ही क्रम में के कब कोरोना संक्रमित हो गए उन्हें पता भी न चला. रिपोर्ट आते ही वे जेएलएनएमसीएच में भर्ती हुए और दूसरी तरफ बूढ़ानाथ स्थित उनके परिवार […]

गोपालपुर: आठ लाख रुपये की निकासी के बावजूद दो वर्षों से सात निश्चय योजना का कार्य प्रारंभ नहीं करने पर बीडीओ ने कराया मामला दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस्माइलपुर थाना में सीएम नीतीश कुमार की अति महत्त्वाकांक्षी योजना सात निश्चय के अंतर्गत प्राक्कलित राशि तेरह लाख के विरुद्ध चेक द्वारा दो वर्ष पूर्व आठ लाख रुपये की निकासी के बावजूद सडक निर्माण कार्य बार -बार प्रखंड कार्यालय द्वारा निर्देश दिये जाने के बावजूद सडक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर सरकारी राशि के गवन करने का मामला दर्ज करवाया है. जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर प्रखंड के छोटी परबत्ता पंचायत के वार्ड नंबर 16 में वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति द्वारा प्राक्कलित राशि 13 लाख रुपये से सडक बनाने हेतु चेक के द्वारा बतौर अग्रिम राशि का उठाव कर लिया .परन्तु सडक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया.अतएव बीडीओ ने इस्माइलपुर थाना में […]

नवगछिया: बारिश में बांधो पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति दयनीय GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी के खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है. गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान 31.60 मीटर से 40 सेंटीमीटर ऊपर 32 मीटर पर बह रही है. नदी के जलस्तर में कमी नहीं आने के कारण लोगों के घरों में बाढ़ का पानी फंसा हुआ है. घर में पानी होने के कारण बाढ़ पीड़ित परिवार बांधो एवं सड़कों पर पन्नी टांग कर रहने को विवश है. पिछले 15 दिनों से गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद लोगों के घरों में बाढ़ का पानी फंसा हुआ है. बांधों पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है. बारिश होने पर […]

विक्षिप्त ने नवगछिया पुलिस के वाहन पर पत्थर से किया हमला, बाल बाल बचे इंस्पेक्टर राजकपूर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जब पुलिस ने विक्षिप्त को दबोचा तो उसने कहा उसे डायरेक्ट मोदी जी मिलना है नवगछिया थाना पुलिस के गश्ती वाहन में नवगछिया शहर में ही एक विक्षिप्त ने एक बड़े पत्थर से जानलेवा हमला बोल दिया. इस हमले में गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे नवगछिया थाना के थनाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकपूर बाल बाल बच गए. इस हमले में पुलिस वाह का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. जानकारी मिली कि विक्षिप्त सड़क के किनारे खड़ा था. जैसे ही वाहन करीब पहुंच तो विक्षिप्त ने रूक जाओ रूक जाओ जोर जोर से चिल्लाया. जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक उस विक्षिप्त ने एक बड़ा सा पत्थर वाहन पर दे मारा. पत्थर इंस्पेक्टर राजकपूर के ठीक सामने शीशे पर जा […]