August 26, 2020
नवगछिया: वर्चुवल रैली को सफल बनाने के लिये बैठक GS NEWS
Barun Kumar Babulनवगछिया – भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आज गुरूवार को ज़ूम एप पर दोपहर बारह बजे से होने वाली वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिये नवगछिया जिला भाजपा कार्यालय में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा रहेंगी. बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने कहा कि रैली में बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि इस वर्चुवल रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकताओं की भगीदारी होगी. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी, गगन चौधरी, महंत नवलकिशोर दास आदि अन्य भी थे. Barun Kumar Babul