August 22, 2020
गोपालपुर: इस्माइलपुर में बाढ की स्थिति गंभीर ,टापू में तब्दील GS NEWS
Barun Kumar Babulगोपालपुर – खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ की स्थिति काफी गंभीर हो गई है.अनुमंडल मुख्यालय जाने वाली सडक पर बाढ के पानी के तेज बहाव होने के कारण प्रखंड मुख्यालय का संपर्क भंग हो गया है.प्रखंड की अधिकांश सडकों में बाढ का पानी बहने के कारण ग्रामीण अपने -अपने घरों में कैद हो गए हैं.इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय जाने का एकमात्र रास्ता गोपालपुर सैदपुर से बिंद टोली -इस्माइलपुर तटबंध होकर जाने का बचा है.तटबंध पर बाढ पीडित प्लास्टिक व कपडे के घर बना कर खानाबदोश की तरह रह रहे हैं.प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इस्माइलपुर व मध्य विद्यालय तथा उच्च विद्यालय कमलाकुंड में बाढ का पानी जमा हो गया है.मंदत टोला से बेदी राय टोला जाने […]