Category Archives: नवगछिया

नवगछिया: गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह GS NEWS

Pinki Singh0

जल स्तर में वृद्धि से कामलकुण्ड सड़क काट, नए इलाके में फैला बाढ़ का पानीनवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में एकाएक तीव्रगति से वृद्धि आरंभ हो जाने के बाद अनुमंडल के कई गांव पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. जल स्तर में वृद्धि होने के साथ ही नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है. पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. वर्तमान में गंगा नदी 31.88 मीटर पर बह रही है, जो कि खतरे के निशान 31.60 मीटर से 28 सेंटीमीटर ऊपर है. गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद इस्माईलपुर बिंद टोली के बीच स्परों पर गंगा नदी का दबाव काफी बढ़ गया है. नदी […]

नैहर पहुंची बिहुला, स्वागत में जुटे नवगछिया वासी GS NEWS

Pinki Singh0

ऋषव मिश्रा कृष्णा ‘ मुख्य संपादक’ नवगछिया में लॉक डाउन और सोसल डिस्टेंसिंग के बीच बिहुला विषहरी पूजा शुरूनवगछिया – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 अगस्त को सती बिहुला अपने मायके पहुंच गई है. कोरोना काल, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच भी बिहुला के स्वागत में नवगछिया के लोग कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं है. इस बार बिहुला के नवगछिया पहुंचने पर कोई धूमधड़ाका तो नहीं हुआ लेकिन लोगों के श्रद्धा और आस्था में कोई कमी नहीं आई है. नवगछिया के दो मंदिरों में और डॉ राणा वाली गली में माता विषहरी की पांच बहनों के साथ बिहुला को ससम्मान के साथ सिंहासन पर बैठाया गया और वैदिक विधि विधान से पूजा की गई. विधिवत […]

नवगछिया: डॉ नितेश बने युवा राजद के नेशनल स्पोक पर्सन GS NEWS

Pinki Singh0

नवगछिया – युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने राजद नेता सह नारायणपुर निवासी डॉ नितेश कुमार यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है. मनोनयन पत्र मिलते ही डॉ नितेश कुमार यादव ने एक प्रेस नोट जारी करके कहा कि संगठन की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी गयी है उसका बखूबी निर्वाहन करेंगे और सामाजिक न्याय की लड़ाई में एक सिपाही के तरह कार्य करेंगे. डॉ नितेश के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर नवगछिया जिलाध्यक्ष अखल निरंजन पासवान, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, नवगछिया अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो मोहीउद्दीन, आजाद अंसारी आदि ने बधाई दी है. Pinki Singh

नारायणपुर: महादलित टोला में झंडोत्तोलन नहीं फहराने की शिकायत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पुलिस हमला में गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया जेल नारायणपुर – 15 अगस्त की रात्रि बलाहा में विवादित जमीन पर कानुन का उल्लंघन कर अवैध तरीके से छत ढलाई करने मामले में जॉच में पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला के आरोप में बलाहा से नामजद महिला समेत गिरफ्तार तेरह लोगों को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के उपरांत न्यायिक हिरासत में 8 पुरुष आरोपी को नवगछिया जेल भेजा गया.पॉच गिरफ्तार महिला को पटना जेल भेजा गया. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने देते हुए बताया कि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. Barun Kumar Babul

नवगछिया : मदन अहिल्या महाविद्यालय मे डॉ मनीषा लाहेड़ी के निधना पर शोक सभा GS NEWS

Pinki Singh0

नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ मनीषा लाहेड़ी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर कुमारी सुदामा यादव ने की. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ श्री मति सुदामा यादव ने डॉ मनीषा लाहेड़ी द्वारा महाविद्यालय में दिये गए अमूल्य योगदान का स्मरण किया और उनके वतक्तित्व पर प्रकाश डाला. शोक सभा मे प्रो बिंदेश्वरी मंडल, डॉ मनीन्द्र कु. सिंह, अशोक कुमार मंडल, डॉ दयानंद यादव, डॉ सिकंदर चौधरी, प्रो अनिल कुमार मंडल, प्रो प्रवीण कुमार, डॉ प्रेम शीला शरण, सबिता कुमारी, सुबोध कुमार सिंह, पूनम गुप्ता, मीना कुमारी, देवेन्द्र शर्मा, मृत्युंजय कु. सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, अवधकिशोर […]

नवगछिया: राजद प्रवक्ता पर जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजद ने घटना की निंदा, आपरधी की गिरफ्तारी की मांग नवगछिया : राजद प्रवक्ता विश्वास झा पर हुए जानलेवा हमला करने के मामले में रंगरा ओपी में मामले की प्राथमिकी विश्वास झा के द्वारा दिए गए आवेदन पर दर्ज कर ली गई है. जिसमे अखिलेश पोद्दार सहित चार पांच अज्ञात को नामजद किया गया है. रंगरा ओपी प्रभारी राजेश राम ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. राजद प्रवक्ता पर हुए हमले को लेकर राजद की आपात बैठक जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विश्वास झा पर हुए हमले की निंदा की. बैठक के बाद राजद के शिष्टमंडल रंगरा पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली एवं प्रवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले […]