Category Archives: नवगछिया

नवगछिया: इस्माइलपुर के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरे, नाव ही आवागमन का सहारा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी के जल स्तर में लगातार जारी वृद्धि से इस्माइलपुर प्रखंड के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की स्थिति में है. नदी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे मव पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. वर्तमान में नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर से बीस सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. गंगा नदी के खतरे के निशान को पर करते ही पिछले दिनों इस्माइलपुर का अनुमंडल मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया था. इसके साथ ही प्रखंड दे दर्जनों गांव की सड़क भी बाढ़ के पानी मे डूब जाने से लोगो के आवागमन के लिए नाव ही एक मात्र सहारा रह गई है. विद्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जबकि […]

नवगछिया: विशेष समकालीन छापेमारी में 11अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर शनिवार को पुलिस के द्वारा चलाए गए समकालीन छापेमारी अभियान में संगीन मामलों में फरार चल रहे कुल 11 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. नवगछिया एसपी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि विशेष समकालीन छापेमारी में इस्माइलपुर पुलिस ने लूट कांड के अभियुक्त परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी थानाध्यक्ष प्रेम साह के नेतृत्व मे किया गया है।भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में हत्याकांड के अभियुक्त बलहा निवासी सुखदेव यादव को गिरफ्तार किया गया है. खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में ध्रुवगंज […]

बिहपुर: कहारपुर में कोसी नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर : हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर में शनिवार को कोसी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हौ गई. मृतक व्यक्ति वार्ड नंबर 5 निवासी स्व लक्ष्मी सिंह का पुत्र पवन सिंह (40वर्ष) हैं. मिली जानकरी के अनुसार पवन कहारपुर के दक्षिण टोला में नदी किनारे शौच करने  के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया. इस घटना को देख लोगों ने हल्ला किया तो काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गये. मृतक के छोटे भाई बीक्कु सिंह उर्फ फोलटन सिंह ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाल लिया. मृतक की मां झाबो देवी व भाई का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. वही मुहल्ले की महिलाओं द्वारा […]

ढोलबज्जा में शिविर लगाकर 150 लोगों का किया गया कोरोना जांच GS NEWS

Barun Kumar Babul0

10 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव ढोलबज्जा : शनिवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा परिसर में, नवगछिया अस्पताल से आए लैब टेक्नीशियन के द्वारा शिविर लगाकर करीब 150 लोगों की करोड़ों जांच किया गया. जिसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस शिविर को लगाने में लिपिक उमाशंकर जायसवाल का अथक प्रयास रहा है. वहीं जांच में ढोलबज्जा अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार, एएनएम सोल्टी जायसवाल, मेघनाथ मेहतर, पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना, सरपंच मुरारी भारती, राजकिशोर जायसवाल व वार्ड सदस्य प्रदीप साह के साथ अन्य बुद्धिजीवियों इस जांच को सफल बनाने में लगे हुए थे. Barun Kumar Babul

भागलपुर अस्पताल में दो सजावार कैदियों की मौत, कोरोना जांच होगी मृतकों की GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा और विशेष केंद्रीय कारा के दो सज़ावार कैदियों की मौत मायागंज अस्पताल में हो गई। मरने वाले कैदियों में खगड़िया निवासी शिव साह और मुंगेर निवासी प्रशांत कुमार सिंह शामिल हैं। कैदी शिव साह को ज्वर और सांस में तकलीफ की शिकायत पर शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा से शनिवार की सुबह 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे 2017 में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। सजा के बाद से भागलपुर स्थानांतरित किया गया था। कैदी प्रशांत कुमार सिंह को विशेष केन्द्रीय कारा प्रशासन ने 31 जुलाई को ही मायागंज अस्पताल में टीवी समेत अन्य बीमारी के चलते तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया था। शनिवार की देर रात उसने अस्पताल में […]