Category Archives: नवगछिया

भागलपुर के बुनकरों की झोली नहीं भर सकीं स्मृति, केंद्रीय मंत्री ने किया वर्चुअल संवाद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुनकरों व आम लोगों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इसमें भागलपुर के बुनकरों के लिए किसी नई योजना की घोषणा नहीं की गई। एक घंटे के संवाद में हिमाचल प्रदेश की चर्चा छाई रही। देश के 10 गांवों को हैंडीक्रॉफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। इनमें बिहार के गया जिले के रामपुर गांव को भी शामिल किया गया है। दिन में 11.30 बजे पंखाटोली स्थित मेगा कलस्टर परिसर में 10 बुनकरों ने शारीरिक दूरी बनाकर इसमें भाग लिया। पोर्टल देगा बुनकरों को जानकारी : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने माइ हैंडलूम पोर्टल लांच किया। इसका मोबाइल एप भी बनाया गया है। बुनकरों को इसके माध्यम से सरकारी […]

बिहार में अब सरकारी एंबुलेंस कोरोना की जांच के लिए मिलेगी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में कोरोना की जांच के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा भी लोगों को उपलब्ध करायी जाएगी। खासकर, उच्च जोखिम वाले मरीजों की कोरोना जांच को लेकर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सह स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार ने निर्देश दिया है कि कोरोना जांच को लेकर उच्च जोखिम वाले लोगों को एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध करायी जाए। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गर्भवती महिला या पूर्व से किसी गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति के कोरोना जांच को लेकर संबंधित जिले के टोल फ्री नम्बर पर सूचना दी सकती है। इसके बाद कोरोना की जांच के लिए मोबाइल टीम को रवाना किया […]

भागलपुर : विभागाध्यक्ष बिना अनुभव वाले डॉक्टरों को बनाया जा रहा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिना अनुभव वाले डॉक्टरों को विभागाध्यक्ष बनाया जा रहा है। ऐसे कई विभाग हैं, जहां तीन-चार वर्ष में ही डॉक्टरो को विभागाध्यक्ष बना दिया गया है। असल मे स्वास्थ्य विभाग ने कई वर्षों से डॉक्टरो को प्रोन्नति नहीं दी है। अगर प्रोन्नति मिली भी तो विभागाध्यक्ष बनने के एक वर्ष बाद ही सेवानिवृत्त हो गए। अस्पताल के ईएनटी विभाग में डॉ. एसपी सिंह से सेवानिवृत होने के बाद सहायक प्राध्यापक डॉ. धर्मेद्र कुमार को विभागाध्यक्ष बना दिया गया। साथ ही उन्हें दंत विभाग के अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। जिन्हें दो या तीन वर्ष का अनुभव था। एक वर्ष तक संविदा पर भी रहे। इसी तरह पैथोलॉजी विभाग में डॉ. सत्येंद्र कुमार के […]

भागलपुर: गहराया जल संकट आदमपुर से नयाबजार तक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर। स्मार्ट सिटी में भागलपुर का चयन तो हो गया पर मूलभूत सुविधाओं में से एक पेयजल आपूर्ति की स्थिति अब भी लचर है। शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सवा सौ साल पहले बने बरारी वाटर व‌र्क्स पर ही टिकी है, जिसके न्यू पंप हाउस का 100 एचपी मोटर पंप पिछले चार दिनों से खराब पड़ा है। नतीजतन, मानिक सरकार के जलमीनार में पानी का भंडारण नहीं हो रहा है। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। आदमपुर से नया बाजार तक का इलाका जल संकट से जूझ रहा है। शहर को जल संकट से उबारने के लिए 600 करोड़ की योजना बनाई गई, लेकिन सात साल बाद भी यह धरातल पर नहीं उतर सकी है। इस […]

भागलपुर: दोपहर बाद आई लिस्ट, पहले दिन नामांकन नहीं, आज से बढ़ेगी भीड़, फॉर्म नहीं भरने वाले बच्चों को मिलेगा मौका GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: शहर के इंटर स्तरीय स्कूलों और कॉलेजों में शुक्रवार दोपहर बाद मेधा सूची जारी कर दी गई। पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ। शनिवार से स्कूल और कॉलेजों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी है। दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से शुक्रवार को लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन इसमें विलंब हो गया। स्कूल और कॉलेजों में इक्का-दुक्का ही छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। एसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमन सिन्हा ने बताया कि पहले दिन नामांकन नहीं हुआ। लिस्ट को कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। ताकि, छात्र-छात्राओं को दिक्कत न हो। टीएनएबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी और मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरुदेव पोद्दार […]

भागलपुर: शिक्षा की अलख अब खूंखार कैदी जलाएंगे, निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर सजा काट कर निकलेंगे तो GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: खूंखार कैदियों का हृदय परिवर्तन कर शिक्षा का अलख जगाने की सरकार की योजना भागलपुर में साकार होने लगी है। यहां की शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा और विशेष केंद्रीय कारा में बंद सजायाफ्ता कैदी मिसाल कायम कर रहे हैं। पहले से निरक्षर इन कैदियों को जेल अधिकारियों और शिक्षा निदेशालय से भेजे प्रशिक्षकों को साक्षर बनाया। साक्षर बन इन कैदियों ने जेल में आने वाले सजायाफ्ता कैदियों के बड़े जत्थे को साक्षर बना डाला है। अब ये कैदी सजा काटकर जब समाज में जाएंगे तो उन्हें उपेक्षा का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। ये अपनी शिक्षा की बदौलत समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं। जरायम की दुनिया से नाता रखने वालों को अपने अनुभव बता उससे तौबा करने […]

गोपालपुर : बह रहे रुपये गंगा और कोसी में, कट रहे गांव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेल रही है। कटाव के नाम पर सात अरब से अधिक रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके हर वर्ष कई गांव इसकी चपेट में आ जा रहे हैं। कई गांवों का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। जनप्रतिनिधियों के स्तर पर जो पहल होनी चाहिए, वह हो नहीं पा रही है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से गोपालपुर, रंगरा चौक, इस्माइलपुर व नवगछिया प्रखंड जुड़े हैं। इस्माइलपुर प्रखंड छह महीने तक पूरी तरह बाढ़ से घिरा रहता है। इस दौरान यहां का काम नवगछिया से होता है। बाढ़ व कटाव से अभी तक आधा दर्जन से अधिक गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। नवगछिया प्रखंड का पुनामा प्रतापनगर […]

पटना: 6 अपराधी धराये हथियार संग विधायक के फ्लैट से, अपराधी से हो रही पूछताछ ठेकेदार से रंगदारी मांगने के मामले में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजधानी पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट में शुक्रवार की दोपहर पटना की विशेष पुलिस टीम ने छापा मारकर आधा दर्जन अपराधियों को उठा लिया। पकड़े गए आरोपितों के पास से हथियार बरामद होने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट बाहुबली विधायक के निजी है। सूत्रों की मानें तो सीपीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों से वाट्सएप पर दी गई धमकी व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी अभी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। मोबाइल ट्रैस होने पर धमकी पुलिसबताया गया है कि फ्लैट में ठहरे अपराधियों के मोबाइल का लोकेशन ट्रैस होने पर इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। मामले […]

गोपालपुर: खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा नदी इस्माइलपुर -बिंद टोली में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में लगभग 28 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है.खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गंगा नदी का पानी दियारा में तेजी से फैल गया.जिस कारण दियारा में रहने वाले पशुपालक अपने -अपने पशुओं के साथ सुरक्षित ठिकाने की ओर आने लगे हैं.जलस्तर में वृद्धि के साथ विभिन्न स्परों पर पानी का दवाब काफी बढ गया है.खास कर स्पर संख्या छह पर काफी तेज आवाज हो रही है.जिस कारण तटवर्त्ती गाँव के लोगों की धडकनें अनहोनी की आशंका के कारण तेज हो गई हैं. Barun Kumar Babul