Category Archives: नवगछिया

नवगछिया में कोरोना फैलाने के नाम पर मारपीट कर लहूलुहान किया, जानलेवा हमला का आरोप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड 21 में कोरोना संक्रमण से उबरे मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड 21 निवासी अवधेश गुप्ता के पुत्र कुणाल कुमार ने इस मामले में तीन लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। कुणाल का गोदाम अशोक भगत के मकान में है, जहां उसने बुधवार की दोपहर अपने कर्मचारी को सामान लाने भेजा था। उसे गाली देकर लौटाए जाने के बाद वह खुद सामान लाने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान अशोक भगत, उसके बेटे बाबू विधान चंद्र और भाई विकास भगत उर्फ पिंकू भगत ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। तीनों ने कहा कि तुम कोरोना मरीज हो, यहां क्यों आए हो, यहां से […]

Noimg

संत जोसफ स्कूल कहलगांव के अमन वर्मा 98.6 फीसदी अंक सीबीएसई 10 वीं में लाकर बने जिला टॉपर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सीबीएसई 10वीं के बुधवार को जारी हुए रिजल्ट में एक बार फिर से संत जोसफ स्कूल एनटीपीसी कहलगांव ने बाजी मार ली। यहां के अमन वर्मा 98.6 फीसदी अंक लाकर जिला टॉपर बने। पिछले साल भी यहां का छात्र जोन का तीसरा टॉपर था। जानकारी हो कि अमन वर्मा ने कंप्यूटर में सौ अंक प्राप्त किया है। वह साइंस में 99, गणित में 99, संस्कृत में 99, सोशल स्टडीज में 95, अंग्रेजी में 94 अंक हासिल किया है। वहीं जिले में दूसरे टॉपर डीएवी स्कूल भागलपुर के हैं। इसी स्कूल के अभिवन आनंद और ऋतिका देव को एक समान 98.2 फीसदी अंक आये हैं।वहीं तीसरे स्थान पर भी संत जोसफ स्कूल एनटीपीसी कहलगांव के ही एक छात्र मोनीर अख्तर हैं। […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बाल भारती विद्यालय का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय के प्राचार्य श्री नवनीत सिंह ,प्रशासक डी पी सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय के 15 छात्र छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं। प्रियांशु राज ने 95.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, साक्षी कुमारी ने 95% अंक लाकर दूसरा स्थान अक्षय कुमार गर्ग ने 94.4 प्रतिशत लाकर तीसरा स्थान, आस्तिक सिंह एवं नीतीश कुमार ने 94.2%प्रतिशत अंक लाकर चौथे स्थान पर, स्वास्तिक आनंद एवं राधिका सर्राफ 93.8 प्रतिशत लाकर पांचवें स्थान प्राप्त किया। 90% से ज्यादा अंक लाने वाले दूसरे छात्र छात्राओं में अर्चित मावंडिया 93.6%, स्वपनील 92.8%, ऋतुराज 92.8%, कृष्णम नयन 92%, मानसी सिन्हा 91.6℅, वर्षा राजन […]

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं के परिणाम में रहा जलवा बरकरार

Barun Kumar Babul0

लगातार कई वर्षों से अपने परिणाम से अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने में सावित्री पब्लिक स्कूल के बच्चों का सीबीएसई 10वीं के परिणाम में इस बार भी जलवा बरकरार रहा विद्यालय के निर्देशक रामकुमार साहू ने बताया कि उनके विद्यालय के लगभग शत-प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की है जिसमें प्रतीक कुमार ने 93% सूरज कुमार ने 91% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है इसके अलावा विद्यालय के डेढ़ दर्जन छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और नवगछिया का नाम मान सम्मान बढ़ाया है । मौके पर विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि विद्यालयों में प्रत्येक विषय की गहन अध्ययन करवाई जाती है यहां के शिक्षकों द्वारा बच्चों को शुरुआती से ही बोर्ड […]

Noimg

भागलपुर के सुप्रसिद्ध दवा दुकान के गेट पर दमा के रोगी ने तोड़ा दम, कोरोना के कारण नहीं जा रहा कोई पास GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता के कारण शव दुकान के आगे पड़ा हुआ है । कोरोना के डर से एम्बुलेंस वाले लाश उठाकर नहीं ले गए भागलपुर के एमपी द्विवेदी रोड स्थित आत्माराम की दवा दुकान पर बुधवार को दवा खरीदने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत होते ही वहां हड़कंप मच गया। लोग कोरोना के डर से शव के पास नहीं गए। और तो और, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता के कारण शव दुकान के आगे पड़ा हुआ है। दोपहर ढ़ाई बजे तक शव को हटाया नहीं जा सका था। बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे 50 वर्षीय व्यक्ति एमपी द्विवेदी रोड स्थित आत्माराम मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने आया था। वहां […]

पूर्णिया बड़हरा कोठी के लाल को मिला 98 फ़ीसदी अंक, आईएएस बनने का हैं सपना GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भाई नें कहा – शुरू से पढनें में हैं अव्वल पूर्णिया जिले के बी कोठी प्रखंड के पटवा गांव के डीह टोला पटराहा निवासी शंभू नाथ भगत और ललिता देवी के पुत्र अजीत कुमार ने सीबीएसई द्वारा आयोजित टेन प्लस टू परीक्षा में 98% अंक लाकर नवोदय विद्यालय पटना रीजन में सर्वोच्च स्थान एवं ऑल इंडिया नवोदय विद्यालय समिति में छठा स्थान प्राप्त किया है । अजीत जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी कटिहार का छात्र है जिन्होंने कटिहार जिले में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है इस प्रतिभावान अजीत के इस सफलता से पूरे गांव में उत्सव का माहौल है अजीत के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । कई शिक्षा वृद् सहित नवोदय विद्यालय समिति पटना रीजन […]

पटना एम्स में 5 संक्रमित समेत 10 की मौत, पीएमसीएच के तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के एक डॉक्टर की कोरोना से मौत की सूचना से डॉक्टर उबरे भी नहीं थे कि एक साथ 13 स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने की सूचना उन तक पहुंची। इनमें पीएमसीएच के ईएनटी और आई विभाग के तीन डॉक्टर, दो पुरुष नर्स, माइक्रोबायोलॉजी विभाग का एक टेक्नीशियन, एक महिला सफाईकर्मी व पांच अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। पटना में मंगलवार को कुल 208 कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या कुल संख्या 2281 हो गई है। संक्रमितों में भाजपा कार्यालय के 24 लोग, पीएमसीएच के 25, एम्स पटना के 28 व पटना सिटी से 19 शामिल हैं। वहीं, एम्स पटना में कुल 10 मरीजों की मौत हो गई, इनमें पांच कोरोना संक्रमित थे, […]

भागलपुर सेंट्रल जेल में जिस कैदी की मौत हुई थी वो निकला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के भागलपुर में विशेष केन्द्रीय कारा के मृत कैदी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बदले अब शव को दाह-संस्कार के लिए परिवारवालों को सौंप दिया है। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि कैदियों को कोरोना जांच के साथ बुधवार से बंदी वार्ड को सेनिटाइज कराया जाएगा। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति नवंबर महीने से जेल में बंद था। सोमवार तड़के उसके सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत सामने आई थी। इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेजा गया, लेकिन 10 मिनट के अंदर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। […]

भागलपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कटाव तेज, स्कूल भवन कोसी में विलीन

PUJA JHA0

भागलपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कटाव तेज, स्कूल भवन कोसी में विलीन भागलपुर में गंगा और कोसी का जलस्तर अब तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण शहर के कई मोहल्ले के समीप पानी पहुंच गया है वहीं एक दिन पहले ही bihpur के मध्य विद्यालय, गोविंदपुर कोसी नदी में विलीन हो गया। बूढ़ानाथ घाट का पानी का फैलाव मसानी काली के पास हो गया है। दीपनगर घाट का पानी ईंट भट्ठा के पास, आदमपुर घाट का पानी बैंक कॉलोनी के समीप पहुंचने से लोगों को मन में भय समा गया है। मानिक सरकार के पास गंगा का पानी कई अपार्टमेंट के नजदीक पहुंच चुका है। दूसरी ओर बरारी पुल घाट के पास पानी तेजी से बढ़ रहा […]