Category Archives: नारायणपुर

नारायणपुर अभाविप का प्रखंड स्तरीय समान्य ज्ञान प्रतियोगिता || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर द्वारा प्रखंड स्तरीय समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को उच्च विद्यालय नारायणपुर किया गया I कक्षा 9वीं और 10 वीं के 559 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । जिसमें 254 छात्र और 305 छात्राओं ने परिक्षा दिया I अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज यादव ने बताया कि प्रखंड के सभी कोचिंग संस्थान के संचालकों का अहम योगदान रहा I अभाविप के नगर मंत्री मधुरमिलन नायक ने बताया कि परिक्षा का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा ही नहीं ब्लकि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं का भी खोज करने का प्रयास है । प्ररीक्षा को सफल बनाने में परीक्षा नियंत्रक बिन्देश्वरी शर्मा , पूर्व कार्यसमिति सदस्य सुमित यादव, नगर उपाध्यक्ष पंकज शर्मा , सोशल मीडिया प्रमुख कुंदन […]

खगड़िया से नारायणपुर अपने बहनोई के यहां आया 18 वर्षीय युवक 17 दिनों से लापता घरवाले परेशान || GS NEWS

DESK 040

नारायपुर:खगड़िया जिले के चमन टोला का रहने वाला अठारह वर्षीय युवक हुलो यादव का पुत्र गौरव कुमार पिछले सत्रह दिनों से लापता है जिसको लेकर उसके घर वाले काफी परेशान हैं।उसकी बहन नारायणपुर की पारस देवी बताती है कि गौरव कुमार नारायणपुर निवासी शंभू यादव अपने बहनोई के यहां दस नवंबर को आया था।उसी दिन वह नारायणपुर से खगरिया के लिए निकला, लेकिन सत्रह दिन बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंचा।उसके घरवालों द्वारा रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर काफी खोजबीन की गई।लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।लापता युवक के स्वजनों द्वारा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। DESK 04

बलाहा में दो के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव में शनिवार को बिजली विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने टोका फसाकर बिजली चोरी कर घर में विधुत उपयोग करने पर बलाहा निवासी भरत मंडल की पत्नी मीना देवी को 17 हजार 74 रूपए का जुर्माना लगाया है।जबकी बलाहा के ही रामविलास सिंह की पत्नी पुतुल देवी को 12 हजार 99 रूपए का जुर्माना लगाते हुए भवानीपुर ओपी में जेई विकास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज की है.उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी। DESK 04

Noimg

जनता दरबार में तीन मामले का निष्पादन || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर सीओ अजय कुमार सरकार व थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गय। ऑन द स्पाॅट जनता दरबार में सुनवाई के दौरान नारायणपुर सीओ भवानीपुर पुलिस ने जनता दरबार में आए छह मामले में से तीन मामले को दोनो पक्षों की सहमति से पहला मामला मौजमा में जमीन पर घर बनाने को. लेकर एवं दुसरा मामला भवानीपुर गांव में बहन द्वारा पैतृक संपत्ति में हिस्सा के दावा को लेकर बताया गया कि जितना हिस्सा पैतृक संपत्ति पर पुत्र का है उतना हक पुत्री का भी न्यायालय का आदेश है।तीसरा भवानीपुर गांव में ही पैतृक संपत्ति में रास्ता विवाद को लेकर विवाद को सुलझा लिया गया। […]