Category Archives: नारायणपुर

Noimg

सील किये गये फर्जी क्लीनिक , प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार में संचालित अवैध उज्जवल क्लिनिक,महर्षि मेंही नर्सिंग होम, मदर्स हेल्थ केयर के विरूद्ध पीएचसी प्रभारी डाॅक्टर विनोद कुमार ने सीएस उमेश शर्मा के निर्देश पर भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर सील कर दिया है। भागलपुर सीएस डॉ.उमेश शर्मा ने जजांचोंपरंात कहा था कि नारायणपुर में जितने भी क्लीनिक चल रहा है कोई भी सरकारी नियम के अनुकूल नहीं है। इस प्रकार यहां सिजेरियन, बच्चादानी सहित सहित अन्य प्रकार का सर्जरी होता है. अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर,एक्स रे व जाँच घर का इसके बाद जाँच किया जाएगा. अवैध पाये जाने पर उसके विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करते हुए सील किया जाएगा. विदित हो कि 30 अक्टूबर को बच्चे को डिलीवरी कराने को लेकर नवजात बच्चे […]

Noimg

राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया तेजस्वी का जन्मदिन || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के बलाहा गांव में युवा राजद के बंशराज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काट कर बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नितेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो युवाओं को नौकरी का दावा किया है . वह पूरा किया जा रहा है हमलोग उनके नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. मौके पर वंशराज यादव,रोशन जी, नीरज जी, प्रिंस जी,सिंटू जी,चंदन राजीव, सोनू,मोहन,प्रीतम एवम समस्त राजद कार्यकर्ता। DESK 04

Noimg

इएसीई के निर्देश पर प्रतियोगिता आयोजित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के मद्देनजर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री हरि मोहन कुमार के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सहित लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मध्य विद्यालयों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. दौड़ प्रतियोगिता में कुणाल कुमार , तन्मय राणा एवं सर्वेश कुमार ने क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में मोहम्मद अबू बकर प्रथम , अनुपम कुमार द्वितीय , रिचा कुमारी एवं आफरीन खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. भाषण प्रतियोगिता में माही कुमारी वर्ग सप्तम की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं लेखन प्रतियोगिता में गुड़िया कुमारी ने प्रथम […]