Category Archives: नारायणपुर

बिजली के समस्या से ग्रामीण में आक्रोश ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के सबग्रीड नारायणपुर में सोमवार के रात्रि बारह बजे से सुबह के ग्यारह बजे व मंगलवार के दिन भी बिजली का आना जाना लगा रहा जिससे ग्रामीण में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.राजद नेता कुमार सोनू ने बताया कि लगातार बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और जेई विकास कुमार के नम्बर पर लगातार फोन करने पर भी रिसीव नहीं करने पर लोगों को सही जानकारी मिलना दुर्भाग्यपूर्ण बात है.इधर ग्रामीण गब्बर यादव,मंटू यादव ,संतोष यादव सहित अन्य लोग ने बताया कि अगर स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो सबग्रीड का घेराव किया जायेगा. DESK 04

घरेलू लड़ाई में पिता पुत्र जख्मी ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के कटवारा चकरामी गाँव में सोमवार के रात्रि पिता पुत्र में आपसी विवाद के कारण पुत्र आशीष झा ने पिता के सिर पर जोड़दार लाठी से प्रहार किया जिसमें पिता का सिर फट गया और वह जख्मी हो गया .पिता ने भी पुत्र के सिर पर जोड़दार डंडे से सर पर मार दिया जिसमें कि पुत्र भी जख्मी हो गया.फिर आशीष झा ने एसपी नवगछिया को काँल के बारे में जानकारी दिया .भवानीपुर पुलिस ने दोनों घायल को पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया जहां डाक्टर ने दोनों का इलाज करवाकर घर भेज दिया.थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घरेलू लड़ाई हुआ है लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं दिया गया है मिलने पर उचित कारवाई की जायेगी. DESK […]

अग्निपथ योजना के प्रर्दशन से सनसनी,रहा शांतिपूर्ण ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर छात्रों के द्वारा अग्निपथ योजना के सनसनी होने पर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रहे.भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि एसपी सुशांत कुमार सरोज के आदेशानुसार सुबह से ही हमलोग भारी संख्या में पुलिस बल के साथ स्टेशन पर मुस्तैद रहें लेकिन किसी भी प्रकार का छात्र के द्वारा  हलचल नहीं देखा गया. मौके पर भवानीपुर पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार सिंह ,सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. DESK 04

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :-प्रथम संस्था  द्वारा चलाये जा रहे 89 वां ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता खेलेगा बिहार- पढ़ेगा बिहार जिला समन्यवयक राहुल कुमार मानव, एवं अतिरिक्त प्रभार बीईईओ नीतेश्वर कुमार पाण्डे के अध्यक्षता मे प्रखंड नारायणपुर बीआर सी में हुआ. जिसमें प्रखंड के 34 तालिमी मरकज  शिक्षा सेवक के 1414 बच्चे क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया.शिक्षा सेवक अली राजा,ऐजाजुल हक, निकहतप्रवीण,अकरम,नकीर ,शमशाद ,इज़हार, इमरान,राजीव, फिरोज ,वहाब,जियाउल, रुस्तम, रुकशार,इंसान, मज़हर, परवेज ,शमसेर,शाहीद,गुंजन कुमारी, मंटू मल्लिक, इत्यादि  ने 1414 बच्चों को ऑनलाइन क्विज मे भाग दिलवाकर पुरे बिहार मे जिला भागलपुर  को द्वितीय स्थान तक पहुचाने का काम किया. जिसमें सभी शिक्षा सेवक के प्रयास से  ऑनलाइन  क्विज मे  भाग लिए सभी बच्चों के प्रयास साराहनीय रहा .जिसके बदौलत भागलपुर दूसरे स्थान और नारायणपुर प्रखंड […]