Category Archives: नारायणपुर

राजद ने पंचायत अध्यक्ष किया मनोनीत ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : सोमवार को प्रखंड में राजद सांगठनिक चुनाव 2022-2025 के लिए निर्वाचन पदाधिकारी छतीश कुमार यादव ,सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चंदा देबी तथा निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा के उपस्थिति में सर्वसम्मति से    सिंहपुर पश्चिम से अमरनाथ मिश्रा, सिंहपुर पूरब से लक्ष्मी कांत शर्मा, भवानीपुर से मनीष सहनी, रायपुर से लालविहारी शर्मा,नगरपारा पूरब से बंमशंकर साह को राजद पंचायत अध्यक्ष  मनोनीत किया. इस मौके पर युवा राजद  प्रखंड अध्यक्ष वंशराज यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव प्रमोद शर्मा,नवल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, पुर्व पंचायत अध्यक्ष नंदन मंडल, बालेश्वर मंडल, रामभरोस पंडित,दीपक शर्मा, सदानंद सहनी, नारायण ततमा, प्रकाश रविदास,ओशमान वेठा एवं सभी राजद कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया । DESK 04

औलियाबाद में घर में घुसकर किया जान मारने का प्रयास, महिला ने दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के औलियाबाद निवासी महिला गीता देवी ने घर में घुसकर जान मारने का आरोप लगाते हुये झंडापुर ओपी थाने में आवेदन दिया है.जिसमें चार अज्ञात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है.अपने आरोप में बताया है की 16अगस्त को रात के एक बजे मैं अपने पांच बेटी और एक बेटा के साथ घर में सो रही थी. अचानक चार लोग मेरे घर में घुस आये और जान मारने की नियत से मेरा गला दबाने लगे और नाक तकिया रखकर दबाने लगा. जब मैने हल्ला किअय तो मेरी सभी बेटी काजल,आंचल व आरती सभी जग गई.तब जाकर चोर भाग किया. मैने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस एकबार जांच में गई थी. झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया आवेदन […]

मटकाफोङ प्रतियोगिता में पहली ही प्रयास में  मनोहरपुर टीम विजेता बना, फिर मूर्ति का विसर्जन हुआ ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत में जन्माष्टमी महोत्सव का सोमवार की शाम समापन हो गया.समापन से पहले मटकाफोङ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें मनोहरपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर व नारायणपुर गांव का टीम ने भाग लिया. जिसमें मनोहरपुर की टीम पहले ही प्रयास में  मटकाफोङने में सफल हुए.आयोजन समिति ने बताया कि मुख्य अतिथि  रंगड़ा प्रखंड के प्रमुख ने विजेता टीम को पांच हजार रूपया देकर प्रोत्साहित किया. फिर मधुरापुर बाजार स्थित गंगा घाट पर  वृंदावन बिहारी लाल की जय ,हाथी धोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की के नारे के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया.इससे पहले श्री कृष्ण प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गया.प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने बताया कि यहाँ पर पुराने जमाने […]

नवोदय में पूर्ववत्ती छात्र समागम समारोह  संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर में पूर्ववर्ती मेधावी छात्र  विद्यासागर (आई.ए.एस) एवं मंजीत कुमार (आई.पी.एस) के सम्मान में समागम समारोह का आयोजन किया गया . कुछ विशेष कारणों की वजह से मंजीत कुमार(आई.पी.एस) विद्यालय नहीं पहुंच सके. नवगछिया एसपी एस के सरोज, एसडीएम यतेन्द्र कुमार पाल, बी.डी.ओ नारायणपुर हरिमोहन कुमार, नवोदय प्राचार्य एवं पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बच्चों के द्वारा आयोजित समागम समारोह का शुभारंभ किया गया. नवोदय नगरपारा के प्राचार्य रोशन लाल सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए संक्षिप्त शब्दों में बताये जो फैसला करके चलते हैं वही अपना कल बदलते हैं विद्यालय के छात्र निपुण, अंकेश, आदित्य एवं सुजीत के द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया. छात्रा आस्था राज एवं माइग्रेशन बालिकाओं(पुरुलिया) के नृत्य […]

जन्माष्टमी पर्व पर दंगल के फाइनल मुकाबले में पूनम यादव व साकिर नुर बना चैंपियन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर प्रखंड के कृष्ण मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में पूनम यादव हरियाणा पुरूष वर्ग में यूपी मेरठ के साकिर नुर बना चैंपियन.प्रतियोगिता में हरियाणा, नेपाल, गाजियाबाद, गोरखपुर,बनारस, पूर्णिया, खगङिया, भागलपुर, नवगछिया, सहित अन्य जगहों से सैकङो पहलवान आये है.दंगल का उद्घाटन नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने फीता काट कर किया. और उन्होने कहा कि खेल को खेल भावना से खेले यहीं नाम रौशन करें.महिला पहलवान यूपी,झारखंड, हरियाणा सहित अन्य जगहों से दो दर्जन से अधिक है. जिसमें पहले दिन धनवंती यादव ने झारखंड के प्रियंका पहलवान व यूपी के पायल पहलवान को हराया.रविवार को पूनम यादव हरियाणा ने गाजियाबाद के अंशू पहलवान को हराकर बना विजेता.पुरूष वर्ग […]

भवानीपुर पुलिस ने 237 लीटर विदेशी शराब बरामद किया ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर:-प्रखंड के नारायणपुर गंगा जहाज घाट पर लगभग दस बजे 237 लीटर विदेशी शराब भवानीपुर पुलिस के एसआई राहुल कुमार व एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर शनिवार को सुबह  शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि राजधानी शराब 750 एमएल का 275 बोतल व एट पीएम का 180 एमएल का 264 पाउच था. सूचना मिला कि गंगा किनारे बोरा में  छः भरा लावारिस पङा है. ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि सुबह खगङिया की ओर से आने वाला ट्रेन से किसी तस्कर का माल गिरा है.मौके पर भवानीपुर थाना एएसआई मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस जवान छापेमारी टीम में मौजूद थे.थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज किया गया है. DESK 04