July 10, 2022
जेपी काँलेज में शोक सभा आयोजित || GS NEWS
DESK 04 Bनारायणपुर : प्रखंड के जेपी काँलेज नारायणपुर में शनिवार को प्राचार्य डा. राजवंश यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई.जिसमें दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर स्व. विनोदानंद झा,इतिहास विभाग स्व.डा. श्री कृष्ण मिश्र एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी स्व. शंभु चौधरी के दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.तथा उनके परिजनों के प्रति महाविद्यालय परिवार द्वारा संवेदना प्रकट की गई.मौके पर डा. आर.के. श्रीवास्तव, डा. जे सिंह, प्रो. शेलेंद्र, डा. महतो, डा. रीतिका, डा. राजीव, सुमन, उग्रमोहन,कुमोद,मिथिलेश,पवन आदि मौजूद थे. DESK 04 B