May 31, 2022
नारायणपुर : सुहागिनों ने पति की दिर्घायू के लिए रक्षा सूत्र बॉध की वट वृक्ष की पूजा ||GS NEWS
DESK 04नारायणपुर – प्रखंड के भ्रमरपुर,सतियारा,बीरबन्ना,चकरामी,नगरपारा,भवानीपुर,बलाहा,नारायणपुर,मधुरापुर,रायपुर,शाहपुर,चौहद्दी,भोजूटोल,कुशाहा,आशाटोल,मौजमा,गनौल,नवटोलिया तेलडीहा,रामूचक समेत विभिन्न गॉव मुहल्ले में नवविवाहिता एवं श्रद्धालू महिला ने पति की लंबी आयु के लिए सोमवार को सुहागिनों ने रक्षा सूत्र बॉध वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया. वटवृक्ष की पूजा के लिए अहले गंगा स्नान कर महिलाओं की टोली वटवृक्ष के पास पहुंचकर पहले वटवृक्ष में कच्चा धागा लपेटा इसके बाद वटवृक्ष के पास बैठकर पंडित के द्वारा कथा सुनी और महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा कर सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की और अपने अपने घर पहुंच पति को पंखा झेला फिर खाना खिलाया और फिर खुद भोजन ग्रहण कर व्रत को तोड़ा गया. DESK 04