May 20, 2022
नारायणपुर : बीडीओ ने आवास योजना का किया जाँच ||GS NEWS
DESK 04नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मौजमा,गनौल व नवटोलिया में गुरुवार को नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूक बबलू शर्मा,मनोहर साह,गरीब साह,अवध किशोर चौधरी,राघवेंद्र चौधरी,लल्लू अली,जावेद अली,मो.इरफान,अरविंद शर्मा,गोरे शर्मा सहित अन्य का जॉच किया गया. मौके पर बीडीओ ने बताया की जॉच के दौरान आवास योजना में तीन वैसे लाभुक पाए गए जिन्होंने अभी तक सरकारी राशि लेने के बाद भी आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है.जिसको लेकर आवास सहायक को निर्देश दिया गया कि जिस लाभुक ने घर का काम शुरू नहीं किया है उसके विरुद्ध नोटिस निर्गत करें और समय देते हुए भवन निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया जाए. DESK 04